एक्सप्लोरर

सरकार ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी! मैलवेयर अटैक से लीक होगी क्रेडेंशियल्स डिटेल

Warning for Android Users: साइबर अटैक के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं, इन से बचने के लिए सरकार समय-समय पर एडवाइजरी जारी करती रहती है, जिसमें अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी जाती है.

Warning for Android Users : केंद्र सरकार ने देशभर के एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें सरकार ने एडवांस मैलवेयर अटैक से सतर्क रहने की सलाह यूजर्स को दी है. आपको बता दें अगर आपके डिवाइस इस एडवांस मैलवेयर अटैक की चपेट में आते हैं, तो आपकी क्रेडेंशियल्स जानकारी के साथ दूसरी गोपनीय जानकारी लीक हो सकती है.

सरकार ने अपनी एडवाइजरी में बताया है कि साइबर अपराधी एडवांस मैलवेयर को सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म और ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे वॉट्सऐप, चैटजीपीटी, ओपेरा मिनी, यूट्यूब, नेटफ्लिक्स और इंस्टाग्राम के जरिए आपके डिवाइस में इंस्टॉल कर सकते हैं. ऐसे में इस एडवांस मैलवेयर अटैक से बचने  की जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो आपके बहुत काम आने वाली है.

एडवांस मैलवेयर से कैसे होगा नुकसान ?

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के एक विभाग रक्षा लेखा महानियंत्रक ने DogRAT नाम के रिमोट एक्सेस ट्रोजन पर एडवाइजरी जारी की है, जो कि साइबर सुरक्षा स्टार्टअप CloudSEK का प्लेटफॉर्म है, इस एडवाइजरी में बताया गया है कि एक बार अगर एडवांस मैलवेयर आपके डिवाइस में जगह बना लेगा, तो ये आपकी बैंकिंग क्रेडेंशियल्स, फोटो और कीस्ट्रोक्स भी कैप्चर कर सकता है. साथ ही ये मैलवेयर यूजर्स को ट्रैक कर सकता है और ऑडियो रिकॉर्ड कर सकता है.

कैसे बचें एडवांस मैलवेयर अटैक से?

सरकार की एडवाइजरी के अनुसार साइबर अपराधियों ने हाल ही में चैटजीपीटी, इंस्टाग्राम, ओपेरा मिनी और यूट्यूब जैसे लोकप्रिय ऐप्स के नकली वर्जन तैयार किए हैं. ऐसे में अगर आप इन ऐप्स को इंस्टॉल कर रहे है तो इन्हें थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से इंस्टॉल न करें. साथ ही रक्षा मंत्रालय ने अपने विभाग के अधिकारियों को सलाह दी है कि वे सभी अपने डिवाइस को अपडेट करें और डिवाइस में एंटीवायरस ऐप इंस्टॉल करें.

भारत है दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट यूज करने वाला बाजार

देश में बीते कुछ सालों में तेजी से डिजिटलीकरण हुआ है. ऐसे में साइबर अपराध के मामलों में भी तेजी देखने को मिली है. आईटी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2018 की तुलना में 2022 में साइबर अटैक के मामलों में 171 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जहां 2018 में साइबर अटैक के 70,798 मामले आए थे. वहीं 2022 में ये मामले बढ़कर 1,92,439 हो गए.

यह भी पढ़ें : 

Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने याद किए पुराने दिन, अपने पिता को भेजे पहले ईमेल की बताई कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget