एक्सप्लोरर

यूट्यूब की नई एड पॉलिसी... दिखाई देंगे लंबे-लंबे विज्ञापन, सिर्फ यह है स्किप करने का तरीका

YouTube Ad : यूट्यूब ने विज्ञापन को लेकर नई पॉलिसी पेश की है, जिसमें यूजर्स को लंबे एड देखने को मिलेंगे. खबर डिटेल और स्किप करने का तरीका जानिए

YouTube : क्या आप स्मार्ट टीवी पर यूट्यूब देखते हैं? यह सवाल हमारा इसलिए है क्योंकि स्मार्ट टीवी पर यूट्यूब देखने वालों को अब लंबे-लंबे एड देखने को मिल सकते हैं. दरअसल, गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि स्मार्ट टीवी पर दिखाई जा रही यूट्यूब वीडियो में प्लेटफार्म लंबे विज्ञापन जोड़ना शुरू करेगा. कंपनी ने कहा है कि उन वीडियो पर 30 सेकंड का एक विज्ञापन दिखाया जाएगा. बुरी खबर तो यह है कि आप इस विज्ञापन को स्किप भी नहीं कर सकेंगे. वर्तमान में, यूट्यूब एक वीडियो पर स्किप बटन के साथ 15-सेकंड के दो विज्ञापन दिखाता है. हालांकि, वीडियो के हिसाब से विज्ञापन अलग भी हो सकता है.

फिलहाल सिर्फ इस मार्केट में आई न्यू पॉलिसी

इससे पहले आपको हार्ट अटैक आ जाए, हम क्लियर करना चाहेंगे कि नई विज्ञापन पॉलिसी केवल उन लोगों के लिए है जो यू.एस. में यूट्यूब कंटेंट टीवी पर देखते हैं. अन्य मार्केट में ऐसा कब किया जाएगा या नहीं किया जाएगा, इसकी कोई पुष्टि नहीं है. कहा जा रहा है कि अगर यूएस के बाजार में न्यू पॉलिसी अच्छी तरह से काम करती है तो इसे भारतीय मार्केट में भी लाया जा सकता है. 
 
आपको याद दिला दें कि भारत में, भले ही आपको 30 सेकंड का लंबा विज्ञापन देखने को न मिले, लेकिन 15 सेकंड के विज्ञापन दिखाई देते ही हैं, जो कई बार परेशान कर देते हैं. ऐसे में, आप YouTube पर उन विज्ञापनों को कैसे स्किप कर सकते हैं? चलो पता करते हैं.

YouTube पर लंबे विज्ञापनों को कैसे स्किप करें?

खैर, वर्तमान में यूट्यूब टीवी पर लंबे विज्ञापनों को स्किप करने का एकमात्र तरीका कंपनी का यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है. इसके लिए आपको ज्यादा कीमत भी नहीं चुकानी है. अच्छी बात यह है कि सब्सक्रिप्शन के साथ आपको बहुत सारे बेनिफ्टस भी मिलते हैं, जिसमें यूट्यूब म्यूजिक और वीडियो को pip मोड में देखना आदि शामिल है. कीमत की बात की जाए तो यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमत भारत में प्रति माह 129 रुपये है.

यह भी पढ़ें -Nothing Phone 2 में मिलेगा ये पॉवरफुल प्रोसेसर, खुद CEO कार्ल पेई ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
Temple Wearable : फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती
फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती
Asus Diwali Sale 2026 : दिवाली पर लैपटॉप अपग्रेड का मौका! Asus ने Zenbook से ROG तक पर दिए ऑफर्स
दिवाली पर लैपटॉप अपग्रेड का मौका! Asus ने Zenbook से ROG तक पर दिए ऑफर्स
Sim Rule: फर्जी आईडी से सिम लेना पड़ेगा भारी, 3 साल की जेल और इतने लाख जुर्माना
फर्जी आईडी से सिम लेना पड़ेगा भारी, 3 साल की जेल और इतने लाख जुर्माना

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
'UP में अब न फायरिंग, न दंगे और न कर्फ्यू... यही राम राज्य', पीलीभीत में बोले CM योगी
'UP में अब न फायरिंग, न दंगे और न कर्फ्यू... यही राम राज्य', पीलीभीत में बोले CM योगी
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
Harley Davidson Sprint 440: Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
Dairy Subsidy: 10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
Embed widget