एक्सप्लोरर

गूगल ने 100 से ज्यादा पर्सनल लोन ऐप्स प्ले स्टोर से हटाए, यूजर्स और सरकारी एजेंसियों ने जताई थी चिंता

गूगल ने गुरुवार को कहा कि उसने भारत में अपने ऑनलाइन प्ले स्टोर से सैकड़ों पर्सनल लोन ऐप्स की समीक्षा की है और काफी ऐप्स को हटाया गया है. यूजर्स और सरकारी एजेंसियों ने इन ऐप्स को लेकर चिंता जताई थी. गूगल ने कहा है कि जो ऐप यूजर्स सेफ्टी पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे, उन्हें तत्काल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है.

नई दिल्ली: गूगल ने पर्सनल लोन से जुड़े कई ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है. गुरुवार को गूगल ने कहा कि उसने भारत में अपने ऑनलाइन प्लेस्टोर से सैकड़ों पर्सनल लोन ऐप्स की समीक्षा की है और काफी ऐप्स को हटाया गया है. यूजर्स और सरकारी एजेंसियों ने इन ऐप्स को लेकर चिंता जताई थी.

हालांकि गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए गए ऐप की संख्या नहीं बताई है. लेकिन फिनटेक एक्सपर्ट श्रीकांत ने कहा है कि गूगल ने पिछले 10 दिनों में कम से कम 118 ऐसे ऐप हटाए हैं.

स्थानीय कानूनों का पालन सुनिश्चित हो कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, " गूगल ने कहा कि जो ऐप यूजर्स सेफ्टी पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे, उन्हें तत्काल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है. गूगल ने साथ ही अन्य ऐप डेवलपर्स से कहा है कि वे यह दर्शाएं कि किस तरीके से स्थानीय कानूनों और नियमनों का अनुपालन कर रहे हैं. यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं तो उनकी ऐप को भी प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा” तेलंगाना पुलिस ने भी 158 ऐप्स को हटाने के लिए कहा था  गौरतलब है कि हाल ही में तेलंगाना पुलिस ने कई ऐसे रैकेट्स का भंडाफोड़ किया था जिसमें धोखाधड़ी करने वाले लोन ऐप शामिल थे. ये यूजर्स को हाई रेट पर लोन की पेशकश करते थे और फिर उन्हें धमकी सहित कई अन्य तरीकों से प्रताड़ित करके करके रिपेमेंट के लिए ब्लैकमेल करते थे. पुलिस ने गूगल को प्ले स्टोर से 158 ऐप्स हटाने के लिए भी कहा था. जरूरी अनुमति के लिए ही करें अनुरोध टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीकांत डिजिटल ट्रांजेक्शन के बारे में जागरूकता फैलाने वाले एक फोरम के कॉर्डिनेटर भी हैं. वे पिछले चार महीनों से इन ऐप्स के राइज होने का अध्ययन कर रहे हैं. उन्होंने एक ऐसे ही ऐप के डेवलपर्स को भेजे गए मेल का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें उन्हें "5 दिनों के भीतर कंफर्म करने के लिए कहा गया था कि क्या आप भारतीय रिज़र्व बैंक से वैलिड अप्रूवल या नॉन बैंकिंग कंपनी का लाइसेंस रखते हैं "

इसके बाद, श्रीकांत ने ट्वीट किया, "आखिरकार गूगल ने #KillerLoAppApps पर एक महीने से कम समय तक चुप रहने के बाद एक्शन मोड में आ गया है. यदि ऐप को लाइसेंस प्राप्त हैं तो दस्तावेज़ों को प्रस्तुत करने के लिए ऐप्स को 5 दिन का समय दिया गया ”

ब्लॉग ने यह भी स्पष्ट किया कि "यूजर्स की प्राइवेसी की रक्षा के लिए डेवलपर्स को केवल उन परमिशन का अनुरोध करना चाहिए जो वर्तमान सुविधाओं या सेवाओं को लागू करने के लिए आवश्यक हैं."

यह भी पढ़ें-

Corona Vaccine Updates: कल से देशभर में लगनी शुरू होगी कोरोना वैक्सीन, टीकाकरण कार्यक्रम को लॉन्च करेंगे पीएम मोदी

बंगाल: TMC सांसद शताब्दी रॉय के BJP में जाने की अटकलें तेज, ममता की हैं करीबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
Instagram में दिखा MUSE का नया ऑप्शन, जानें Meta के नए AI एजेंट के काम
Instagram में दिखा MUSE का नया ऑप्शन, जानें Meta के नए AI एजेंट के काम
Airtel ने महंगे किए पोस्टपेड प्लान्स, साथ में फ्री दे दी यह सुविधा
Airtel ने महंगे किए पोस्टपेड प्लान्स, साथ में फ्री दे दी यह सुविधा
क्यों एंड्रॉयड और IOS पर ही चलते हैं सभी फोन, दूसरी कंपनी क्यों नहीं डालती इसमें हाथ?
क्यों एंड्रॉयड और IOS पर ही चलते हैं सभी फोन, दूसरी कंपनी क्यों नहीं डालती इसमें हाथ?

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
Embed widget