एक्सप्लोरर

बंगाल: TMC सांसद शताब्दी रॉय के BJP में जाने की अटकलें तेज, ममता की हैं करीबी

शताब्दी रॉय के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. ये कयास शताब्दी के समर्थकों के फेसबुक पोस्ट से लगाए जा रहे हैं. शताब्दी रॉय साल 2009 से बीरभूम से सांसद हैं.पोस्ट के बाद चर्चा जोर पकड़ रही है कि शताब्दी रॉय भी ममता के खेमे से दूर होने वाली हैं. हालांकि ये फैन पेज का पोस्ट है और अभी एबीपी न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है. शुभेंदु अधिकारी समेत ममता के कई करीबी हाल के दिनों में उनसे दूर हो चुके हैं.

कोलकातापश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राज्य में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. अब तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी और टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. ये कयास शताब्दी के समर्थकों के फेसबुक पोस्ट से लगाए जा रहे हैं. शताब्दी रॉय साल 2009 से बीरभूम से सांसद हैं.

वायरल पोस्ट में क्या लिखा है?

दरअसल बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री रह चुकीं और सांसद शताब्दी रॉय के फैन पेज से पोस्ट किया गया है, ‘’आपका 2021 का साल बहुत अच्छा रहे. क्षेत्र के साथ मेरा नियमित अंतरंग संवाद जारी रहे, लेकिन आजकल कई लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं कई कार्यक्रमों में क्यों नहीं दिखती. मैं उन्हें बताती हूं कि मैं हर जगह जाना चाहती हूं. मुझे आप लोगों के साथ रहना पसंद है, लेकिन मुझे लगता है कि कुछ लोग नहीं चाहते कि मैं आपके पास जाऊं.’’

पोस्ट में आगे लिखा है, ‘’मुझे कार्यक्रम की कई खबरें नहीं मिलतीं. अगर मुझे नहीं पता तो मैं कैसे जा सकती हूं? इसके साथ मुझे भी मानसिक पीड़ा होती है.  पिछले दस सालों में मैंने अपने घर से अधिक समय आपके या आपका प्रतिनिधित्व करने में बिताया है, काम करने की पूरी कोशिश करते हुए, दुश्मन भी इसे स्वीकार करते हैं तो इस नए साल में निर्णय लेने की कोशिश कर रही हूं ताकि मैं पूरी तरह से आपके साथ रह सकूं.’’

16 जनवरी को क्या निर्णय लेंगी शताब्दी रॉय?

आगे लिखा है, ‘’मैं आप सभी की आभारी हूं. 2009 से आपने मुझे समर्थन देकर लोकसभा में भेजा है. उम्मीद है भविष्य में भी आपका प्यार मिलेगा. बहुत दिनों बाद बंगाल की जनता ने मुझे शताब्दी रॉय के रूप में प्यार किया है. मैं भी अपना फर्ज निभाने की कोशिश करूंगी. अगर मैं कोई निर्णय लेती हूं तो शनिवार 16 जनवरी 2021 दोपहर 2 बजे तक सूचित करूंगी.’’

इस पोस्ट के बाद चर्चा जोर पकड़ रही है कि शताब्दी रॉय भी ममता के खेमे से दूर होने वाली हैं. हालांकि ये फैन पेज का पोस्ट है और अभी एबीपी न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है. शुभेंदु अधिकारी समेत ममता के कई करीबी हाल के दिनों में उनसे दूर हो चुके हैं.

टीएमसी के 41 विधायक बीजेपी की संपर्क में- कैलाश विजयवर्गीय 

उधर बीजेपी ने बंगाल को लेकर बड़ा दावा किया है. कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि टीएमसी के 41 विधायक उनके संपर्क में हैं. इतना ही नहीं सीएम ममता पर तुष्टिकरण का आरोप लगाने वाली बीजेपी ने उनपर निशाना साधा है. बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया है कि चरमपंथियों पर ममता की ‘ममता’ का नतीजा है कि बंगाल पश्चिमी बंग्लादेश बनता जा रहा है.

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल को लेकर आज दिल्ली के केंद्रीय कार्यालय में दोपहर तीन बजे बीजेपी की अहम बैठक होगी. इस बैठक में बंगाल बीजेपी से जुड़े सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. गृह मंत्री अमित शाह भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

Army Day 2021: 15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है आर्मी डे, जानिए इस बार क्या होगा खास

मायावती का हैप्पी बर्थडे लेकिन राजनीति में अभी हैप्पी दिन दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget