एक्सप्लोरर

Google Pixel 9 Series: गूगल के नेक्स्ट जनरेशन सीरीज में क्या है खास? जानें A to Z डिटेल्स

गूगल अपनी नेक्स्ट जनरेशन Pixel 9 सीरीज को 14 अगस्त को भारत में लॉन्च करने जा रहा है. इसमें Google Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro Fold शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं कि इसमें खास होने वाला है.

Google Pixel 9 Vs Pixel 8 : टेक जाइंट गूगल अपनी लेटेस्ट Pixel 9 सीरीज को 14 अगस्त को भारत में लॉन्च करने जा रहा है. इस सीरीज में Google Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro Fold शामिल हैं. यूजर्स काफी बेसब्री से इस नेक्स्ट जनरेशन फोन के आने का इंतजार कर रहे हैं. Pixel 9 सीरीज को लेकर कई जानकारी लीक हुई हैं, जिसमें Pixel 9 सीरीज में गूगल की चौथी पीढ़ी की चिपसेट Tensor G4 को ऐड करना हो. इसके अलावा यूजर के मन में ये भी सवाल है कि Pixel 8 सीरीज की तुलना में Pixel 9 सीरीज में गूगल क्या नया ऐड करने वाली है. लीक हुई जानकारी में इस बात की तरफ इशारा किया गया है कि कंपनी Pixel 9 सीरीज में कई बदलाव कर सकती है.

Pixel 9 सीरीज की लीक हुई सारी जानकारी को मिलाकर चलिए देखते हैं कि कैमरा सेटअप, बैटरी लाइफ और बाकि स्पेशिफिकेशन्स के मामले में Pixel 8 सीरीज से कितना अलग होने वाला है. 

Google Pixel 9 Series और Google Pixel 8 के फीचर्स 

गूगल नेक्स्ट जनरेशन सीरीज में 'XL' मॉडल को शामिल किया है. इसके अलावा कंपनी की तरफ से एक छोटा Pixel 9 प्रो भी पेश किया जा सकता है. इसके अनुसार गूगल अलग-अलग स्क्रीन साइज वाले दो मॉडल पेश कर सकता है. इनमें बैटरी को छोड़कर बाकि सारी स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी ही होंगी. 

OnLeaks की रिपोर्ट्स के मुताबिक Pixel 9 Pro में 6.3 इंच का सुपर एक्टुआ डिस्प्ले होगा, जबकि बड़े Pixel 9 Pro XL में 6.8 इंच का सुपर एक्टुआ डिस्प्ले मिल सकता है. तो जो यूजर्स छोटे डिवाइस में बेहतर और लेटेस्ट फीचर्स चाहते हैं, उनके लिए Pixel 9 Pro अच्छा ऑप्शन साबित होगा. 

इसके अलावा Pixel 9 में 12GB रैम दिए जाने की उम्मीद है. वहीं Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL में  16GB रैम हो सकती है. वहीं कंपनी Pixel 9 सीरीज के सभी मॉडलों में Tensor G4 चिपसेट को ऐड करेगी. तो अगर आप कम महंगे वाला मॉडल भी खरीदते हैं तो उसमें आपको परफॉर्मेंस को लेकर चिंता नहीं करनी होगी. इसके अलावा Pixel 9 सीरीज में कई AI फीचर्स भी मिलने वाले हैं. 

वहीं अगर हम कैमरा सेटअप की बात करें तो प्रो मॉडल में हाई-एंड ऑप्टिक्स फीचर्स देखने को मिलेंगे. Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL में 50MP वाइड लेंस , 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP टेलीफ़ोटो 5X जूम लेंस होने की उम्मीद है. वहीं फ्रंट में  42MP सेल्फी कैमरे की साथ क्वालिटी बढ़ा सकता है, जोकि Pixel 8 Pro के समान ही हैं. Pixel 9 में 50MP वाइड लेंस और 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस वाला डुअल-कैमरा सेटअप होगा. सेल्फी कैमरा 10.5MP यूनिट होने की उम्मीद जताई जा रही है, जोकि Pixel 8 से काफी मिलता-जुलता है. केवल इसमें 48MP अल्ट्रा-वाइड शूटर अपग्रेडे किया गया है. 

वहीं अगर हम इसकी डिजाइन की बात करें तो Pixel 9 सीरीज के मॉडल में फ्लैट किनारे होंगे. जबकि पिछली Pixel 8 सीरीज में गोल किनारें दिए गए हैं. वहीं गूगल ने सबसे बड़ा बदलाव फोन के कैमरा मॉड्यूल में किया है, जहां Pixel 8 सीरीज में डिवाइस के पिछले हिस्से में एक निरंतर कैमरा हाउसिंग थी. इसी में बदलाव करके Pixel 9 सीरीज में  फ्लोटिंग कैमरा मॉड्यूल स्लीक लुक दिया गया है. 

ये भी पढ़ें-

Paris Olympics 2024 में AI का जलवा, स्ट्रीमिंग हो या परफॉर्मेंस ट्रैकिंग, हर चीज में कर रहा मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple Maps में दिखेंगे Ads! जानें क्यों नहीं मिला बंद करने का ऑप्शन
Apple Maps में दिखेंगे Ads! जानें क्यों नहीं मिला बंद करने का ऑप्शन
क्या ट्रैफिक सिग्नल को हैक किया जा सकता है? जानिए सच्चाई
क्या ट्रैफिक सिग्नल को हैक किया जा सकता है? जानिए सच्चाई
Galaxy AI और Apple Intelligence में कौन है ज्यादा बेहतर? जानें अंतर
Galaxy AI और Apple Intelligence में कौन है ज्यादा बेहतर? जानें अंतर
फोन चोरी होने के बाद भी डेटा कैसे बच सकता है? जानें टेक्निक
फोन चोरी होने के बाद भी डेटा कैसे बच सकता है? जानें टेक्निक

वीडियोज

गर्लफ्रेंड की मोहब्बत पर मौत की स्क्रिप्ट !
कचरे में फेंकी एक्सपायर्ड चॉकलेट, लूटने उमड़ी भीड़!
'ऑल इंडिया पॉलिसी'..रोजगार मांगोगे,मिलेगी लाठी !
Kriti Sanon के रक्षाबंधन ऐड पर भड़कीं Kangana Ranaut
युवाओं की आवाज क्यों नहीं सुन रही सम्राट सरकार? पटना में बवाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया का मिला मैसेज तो खुशी से फूले नहीं समाए जेलेंस्की, बोले- 'मैं भारत के...'
इंडिया का मिला मैसेज तो खुशी से फूले नहीं समाए जेलेंस्की, बोले- 'मैं भारत के...'
पंजाब चुनाव में 55 सीटों पर लड़ना चाहती है BJP, शिअद केवल इतनी देने को तैयार
पंजाब चुनाव में 55 सीटों पर लड़ना चाहती है BJP, शिअद केवल इतनी देने को तैयार
PAK की परमाणु साइट किराना हिल्स को बनाया निशाना? पूर्व CDS ने किया खुलासा
PAK की परमाणु साइट किराना हिल्स को बनाया निशाना? पूर्व CDS ने किया खुलासा
अनाया बांगर इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकती हैं या नहीं?
अनाया बांगर इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकती हैं या नहीं?
अब कहां हैं 'राज' की 'भूतनी' मालिनी शर्मा? बॉलीवुड से दूर कर रही हैं ये काम
अब कहां हैं 'राज' की 'भूतनी' मालिनी शर्मा? बॉलीवुड से दूर कर रही हैं ये काम
तेलंगाना में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस, 6 की मौत और 20 घायल
तेलंगाना में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस, 6 की मौत और 20 घायल
बिहार में इंटरकास्ट मैरिज करने पर सरकार देगी ढाई लाख रुपये! CM सम्राट का ऐलान
बिहार में इंटरकास्ट मैरिज करने पर सरकार देगी ढाई लाख रुपये! CM सम्राट का ऐलान
भारत में UPI पेमेंट देख चौंकी फ्रांस से आई महिला, कही ये बातें
भारत में UPI पेमेंट देख चौंकी फ्रांस से आई महिला, कही ये बातें
Embed widget