एक्सप्लोरर

Google Pixel 9 Pro की इमेज हुई लीक, जानें कैसा होगा इस फोन का डिजाइन

Google Pixel 9: गूगल पिक्सल लाइनअप में अपनी अगली स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने वाली है. गूगल पिक्सल 9 प्रो की कुछ पिक्चर्स और लीक डिटेल्स सामने आई है. आइए हम आपको इनके बारे में बताते हैं.

Google: गूगल आने वाले कुछ महीनों में अपनी पिक्सल लाइनअप की नई सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम गूगल पिक्सल 9 है. इस फोन सीरीज के बारे में पिछले कुछ हफ्तों से बहुत सारी लीक रिपोर्ट्स आनी शुरू हो गई है. हमनें पिक्सल 9 के कुछ रेंडर्स भी देखे हैं. अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट में पिक्सल 9 प्रो के कुछ लाइव इमेज देखने को मिले हैं, जिससे पता चला है कि गूगल अपनी अगली पिक्सल सीरीज के डिजाइन में कुछ बदलाव करने वाला है. आइए हम आपको गूगल पिक्सल 9 प्रो के बारे में बताते हैं.

Google Pixel 9 Pro का डिजाइन लीक

इस फोन इमेज को सबसे पहले एक रसियन वेबसाइट Rozeket ने एंड्रॉयड पुलिस के हवाले से देखा है. इस वेबसाइट द्वारा पिक्सल 9 प्रो की जो लीक इमेज देखने को मिली है, उससे पता चलता है कि कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन के डिजाइन में काफी बदलाव किए हैं, और सबसे बड़ा बदलाव फोन के कैमरा पार्ट में हुआ है. 

गूगल ने पिक्सल 6 से लेकर पिक्सल 8 तक जितने भी पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, उन सभी के पिछले हिस्सा का कैमरा मॉड्यूल हॉरीज़ॉन्टल कैप्शूल के शेप में एक छोर से दूसरे छोर तक में हुआ करता था. इस कैप्शन शेप के लंबे कैमरा मॉड्यूल में सेंसर्स और एलईडी फ्लैश लाइट हुआ करती थी. लेकिन अब गूगल पिक्सल 9 प्रो के बैक कैमरा मॉड्यूल में ऐसा नहीं है. कंपनी ने इसे ओवल शेप में बना दिया है, तो पुराने फोन की तरह एक छोर से दूसरे छोर तक नहीं है. इस कैमरा मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश लाइट के साथ तीन कैमरा सेटअप हो सकता है.

कैमरा मॉड्यूल में हुआ बदलाव

कैमरा मॉड्यूल के अलावा पिक्सल 9 प्रो का लुक पिक्सल 8 की तुलना में ज्यादा घुमावदार लग रहा है. पिक्सल 8 आमतौर पर ज्यादा रेक्टेंगुलर शेप का दिखाई देता था. गूगल का अगला पिक्सल फोन गूगल पिक्सल 8ए का डिजाइन भी ज्यादा घुमावदार है. इसका मतलब है कि गूगल अपने आने वाले नए पिक्सल फोन के डिजाइन में घुमावदार डिजाइन्स ही देने वाला है.

इसके अलावा फोन का सिम कार्ड ट्रे बाईं तरफ से हटाकर निचले हिस्से पर शिफ्ट कर दिया गया है. इसके अलावा गूगल पिक्सल 9 प्रो की एक लीक इमेज को देखकर लग रहा है कि इसका डिजाइन iPhone 14 Pro Max से मिलता-जुलता है. 

बहराहल, गूगल के इन अपकमिंग फोन्स की बात करें तो कंपनी 4 स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है, जिनमें Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और the Pixel 9 Pro Fold का नाम शामिल होगा. Pixel 9 Pro में 6.1 इंच की स्क्रीन, और Pixel 9 Pro XL में 6.7 इंच की स्क्रीन हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: 

Meta और Qualcomm ने की पार्टनरशिप, इन डिवाइस में मिलेंगे Llama-3 AI फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
Amazon Echo Devices : घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइस
घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइस
Samsung W27 Launch : Samsung W27 में फोल्डेबल डिजाइन के साथ 200MP कैमरे का दांव, आज लॉन्च
Samsung W27 में फोल्डेबल डिजाइन के साथ 200MP कैमरे का दांव, आज लॉन्च
एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?
एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget