एक्सप्लोरर

Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स से उठ गया पर्दा, लॉन्च से पहले ही जान लें कौन से होंगे स्पेशल फीचर्स

Google की अपकमिंग सीरीज गूगल पिक्सेल 7 के दो हैंडसेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गए. स्क्रीन और दूसरे फीचर्स जानने के लिए यहां पढ़ें.

Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro गूगल के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस हैंडसेट के लॉन्च से काफी पहले ऑनलाइन सामने आए चुके हैं. बता दें इस सीरीज के इस साल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है. स्मार्टफोन में पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 6 और Pixel 6 Pro जैसे ही डिस्प्ले दिए गए हैं. कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में एनुअल Google I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस में अपने नेक्स्ट जरनेशन के हैंडसेट के बारे में खुलासा किया कि वे एक अपडेट Tensor SoC से ऑपरेट होंगे और Android 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेंगे.

इन कोडनेम के साथ लॉन्च हो सकते हैं फोन:

रिपोर्ट्स के मुताबिक Pixel 7 और Pixel 7 Pro क्रमशः Pixel 6 और Pixel 6 Pro के समान सैमसंग डिस्प्ले से लैस होंगे. Pixel 7 के लिए डिस्प्ले ड्राइवर, जिसका कोडनेम चीता है, को C10 टैग किया गया है, जबकि Pixel 7 Pro के कोडनेम Panther के ड्राइवर को P10 टैग किया गया है.

Google Pixel 7 की स्पेसिफिकेशन्स:

Pixel 6 की तरह, अपकमिंग Pixel 7 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, क्योंकि कोड सैमसंग के S6E3FC3 पैनल के उपयोग की ओर इशारा करता है. जबकि डिस्प्ले के स्पेसिफिकेशंस समान रहते हैं, डिस्प्ले को Pixel 6 से थोड़ा छोटा बताया जाता है, जिसकी हाइट और चौड़ाई क्रमशः 2mm और 1mm कम होती है. इस बीच Pixel 7 Pro समान QHD + (1,440x3,120) पिक्सल डिस्प्ले से लैस होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा.

Google Pixel 7 Pro में क्या है खास:

Pixel 7 Pro डिस्प्ले के ड्राइवर यह भी सुझाव देते हैं कि हाई-एंड मॉडल यूजर्स को एंड्रॉइड 13 पर हाल ही में स्पॉट की गई सेटिंग के जरिए 1080p मोड में कंटेंट डिस्प्ले करने की क्षमता प्रदान कर सकता है. Google ने अभी तक आधिकारिक तौर पर Pixel 7 और Pixel 7 Pro के फुल स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नए फोन में कितनी RAM जरूरी? समझें 8GB से 16GB तक पूरा हिसाब
नए फोन में कितनी RAM जरूरी? समझें 8GB से 16GB तक पूरा हिसाब
Googlebook Laptops की Pre Booking का ऐलान, Google ने बताई तारीख
Googlebook Laptops की Pre Booking का ऐलान, Google ने बताई तारीख
इस दिन से शुरू हो सकती है Flipkart Big Billion Days Sale 2026, जानें ऑफर्स
इस दिन से शुरू हो सकती है Flipkart Big Billion Days Sale 2026, जानें ऑफर्स
Jio Users को मिलेगा Canva Pro का Free Subscription, जानें ऑफर
Jio Users को मिलेगा Canva Pro का Free Subscription, जानें ऑफर

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBI की तेजतर्रार ऑफिसर के हवाले दिशा सालियान केस, जानें कौन हैं सीमा पाहुजा?
CBI की तेजतर्रार ऑफिसर के हवाले दिशा सालियान केस, जानें कौन हैं सीमा पाहुजा?
BJP के पूर्व नेता ने बढ़ाई मुश्किल? यूपी चुनावों में 50 सीटों पर उतारेंगे कैंडिडेट
BJP के पूर्व नेता ने बढ़ाई मुश्किल? यूपी चुनावों में 50 सीटों पर उतारेंगे कैंडिडेट
ड्रोन हमले से किस कदर तबाह हुई सऊदी की तेल पाइपलाइन, आ गईं सैटेलाइट तस्वीरें
ड्रोन हमले से किस कदर तबाह हुई सऊदी की तेल पाइपलाइन, आ गईं सैटेलाइट तस्वीरें
IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर आया बहुत बड़ा अपडेट, जानें कहां होगी नीलामी?
IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर आया बहुत बड़ा अपडेट, जानें कहां होगी नीलामी?
अक्षय की 'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
न्यूजीलैंड ने भारत संग ट्रेड डील को दी मंजूरी, 95 फीसदी निर्यात पर टैरिफ होगा खत्म!
न्यूजीलैंड ने भारत संग ट्रेड डील को दी मंजूरी, 95 फीसदी निर्यात पर टैरिफ होगा खत्म!
मोदी सरकार के UPI चार्ज वाले फैसले पर भड़के संजय निषाद, पूछे ये सवाल
मोदी सरकार के UPI चार्ज वाले फैसले पर भड़के संजय निषाद, पूछे ये सवाल
कितने बीघा खेत के मालिक हैं किसान नेता राकेश टिकैत?
कितने बीघा खेत के मालिक हैं किसान नेता राकेश टिकैत?
Embed widget