एक्सप्लोरर

Google Pixel 4a के बारे में जानिए 5 बड़ी बातें, Samsung और OnePlus से है मुकाबला

हमेशा की तरह इस बार भी Google ने नए Pixel 4a में कैमरे पर ज्यादा फोकस किया है. इसके डिजाइन में थोड़ा नयापन देखने को मिलता है. इसका सीधा मुकाबला Samsung और OnePlus से है.

नई दिल्ली: Google ने अपने नए स्मार्टफोन Pixel 4a से आखिरकार पर्दा उठा दिया है. हमेशा की तरह इस बार भी Google ने इस फोन में कैमरे पर ज्यादा फोकस किया है. इसके डिजाइन में थोड़ा नयापन देखने को मिलता है. आइये जानते हैं इसकी कीमत से लेकर प्रोसेसर तक के बारे में.

1. कीमत

बात कीमत की करें तो नए Google Pixel 4a की कीमत 349 डॉलर (करीब 26,300 रुपये) है, जोकि इसके 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की है.  यह फोन जेट ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा. वहीं इस स्मार्टफोन की बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी.

2. कैमरा

Google Pixel 4a में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है जोकि लिए LED फ्लैश लाइट के साथ एचडीआर प्लस, पोर्ट्रेट, टॉप-शॉट और नाइट मोड जैसे फीचर्स से लैस है. जबकि इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है.

3. डिस्प्ले

नए Pixel 4a में 5.81 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले दिया है जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है.  फ़ोन का डिस्प्ले बेहतर है ऐसे में इस पर video, गेम्स और फोटो देखते समय बेहतर अनुभव मिलेगा.

4. प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया है.  यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

5. बैटरी

पावर के लिए इस फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 3,140 mAh की बैटरी दी गई है. यह फोन 4G VoLTE, Wifi,ब्लूटूथ वर्जन 5.0, GPS, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-C जैसे फीचर्स देखने को मिलता है.

इनसे है मुकाबला

Samsung Galaxy A51

नए Google Pixel 4a का आमना सामना Galaxy A51 स्मार्टफोन से होगा. इसके 6GB+128GB की कीमत 23,998 रुपये है, जबकि 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 25,998 रुपये है. Samsung Galaxy A51 में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. स्मार्टफोन में कंपनी ने अपना Exynos 9611 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है जो कि Mali G72 GPU के साथ आता है. स्मार्टफोन में कंपनी ने 4000mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया है. स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है.

OnePlus Nord

इसके अलावा Google Pixel 4a का मुकाबला OnePlus Nord से भी होगा, इसकी कीमत 24,999 रुपये से लेकर 29,999 रुपये तक है. OnePlus Nord में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले लगा है जोकि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है.इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा मिलती है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर लगा है यह लेटेस्ट प्रोसेसर है. ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रिनो 620 GPU दिया गया है. पावर के लिए इसमें 4,115mAh की बैटरी दी गई है जो 30T फास्ट चार्जिंग से लैस है.

यह भी पढ़ें 

इस वजह से टली OnePlus Nord की पहली Sale, Samsung Galaxy A51 से है मुकाबला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget