एक्सप्लोरर

इस वजह से टली OnePlus Nord की पहली Sale, Samsung Galaxy A51 से है मुकाबला

OnePlus Nord की पहली सेल टाल दी गई है. जहां ये फोन आज मिलने वाला था वहीं अब ये फोन आपको 6 अगस्त को मिलेगा. अमेजन पर जाकर आप ये फोन खरीद पाएंगे.

नई दिल्ली: OnePlus Nord को खरीदने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. ये फोन आज सेल में मिलने वाला था लेकिन फोन की ज्यादा डिमांड को देखते हुए इसकी आज होने वाली सेल को टाल दिया गया है. अब ये फोन आपको सेल में 6 अगस्त को मिलेगा. इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ऑफिशल फोरम से दी है. इसके साथ ही कंपनी ने अमेजन पर एक नया बैनर भी लाइव कर दिया है. 6 अगस्त को आप ये फोन अमेजन पर जाकर खरीद सकेंगे.

कीमत

वनप्लस ने नॉर्ड के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये तय की है. वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये में खरीदे जाने के लिए उपलब्ध होगा. 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में आएगा.

OnePlus Nord स्पेसिफिकेशंस

वनप्लस नॉर्ड में कंपनी ने 6.4 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया है. कंपनी ने स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेकशन दिया है. स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगान 765 प्रोसेसर के साथ आता है. साथ ही नॉर्ड में एंड्रीनों 620 जीपीयू दिया गया है. स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 4115mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है.

कंपनी ने अपने बाकी स्मार्टफोन की तरह नॉर्ड के कैमरा पर खास ध्यान रखा है. स्मार्टफोन के बैक पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. नॉर्ड में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है, जबकि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मेक्रो सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है. सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

A51 से है मुकाबला

वन प्लस नॉर्ड का मुकाबला सैमसंग के मीड रेंड स्मार्टफोन A51 से है. Samsung Galaxy A51 में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. स्मार्टफोन में कंपनी ने अपना Exynos 9611 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है जो कि Mali G72 GPU के साथ आता है. स्मार्टफोन में कंपनी ने 4000mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया है. स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है. Samsung Galaxy A51 के 6GB+128GB की कीमत 23,998 रुपये है, जबकि 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 25,998 रुपये है.

ये भी पढ़ें

देसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Lauk हुआ लॉन्च, Zoom ऐप को देगा टक्कर Flipkart Big Savings Days Sale: इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी बंपर छूट, जानें कब से हो रही है शुरू
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget