एक्सप्लोरर

अब Google Map बताएगा ईको-फ्रैंडली रास्ते, प्रदूषण कम होने के साथ दिखेंगे मनमोहक नजारे

Google ने कहा कि मैप में जब भी कोई रास्ता सर्च करने पर सबसे पहले डिफॉल्ट में ईको-फ्रेंडली रूट ही आएगा. कंपनी ने बताया कि हम इसके जरिए क्लाइमेट चेंज को कम करने की कोशिश कर रहे हैं.

Google Map ने रास्तों में आने वाली दिक्कतों को काफी हद तक कम कर दिया है. पहले जहां रास्तों को लेकर यात्रा के दौरान मुश्किलें आती थीं वहीं गूगल मैप के जरिए किसी भी रूट पर आसानी से जाया जा सकता है. वहीं अब गूगल का ये खास ऐप एक और नई सर्विस लेकर आ रहा है. दरअसल गूगल मैप अब आपको बताएगा कि किस रास्ते पर सबसे कम प्रदूषण है या फिर कौनसा रूट ईको-फ्रैंडली रूट है. जहां सबसे कम प्रदूषण होगा गूगल मैप आपको वहीं ले जाएगा. गूगल की तरफ से इस नई सर्विस का कल ऐलान किया गया.

सबसे पहले आएगा ईको-फ्रेंडली रूट गूगल ने इस नई ईको-फ्रेंडली रूट सर्विस की शुरुआत इस साल अमेरिका से की थी. वहीं अब ये सर्विस कई देशों में शुरू की जा रही है. इसे शुरू करने के पीछे गूगल ने बताया कि हम इसके जरिए क्लाइमेट चेंज को कम करने की कोशिश कर रहे हैं. कंपनी ने कहा कि मैप में जब भी कोई रास्ता सर्च करने पर सबसे पहले डिफॉल्ट में ईको-फ्रेंडली रूट ही आएगा. रूट लंबे होने के सवाल पर गूगल ने बताया कि इससे रूट लंबा नहीं होगा इसमें उतना ही टाइम लगेगा. अगर आपको ईको-फ्रैंडली रूट से नहीं जाना है तो आपके पास दूसरा ऑप्शन भी होगा.

होंगे ये फायदे गूगल प्रोडक्ट के डायरेक्टर रसेल डिकर ने बताया कि हमें अभी दुनिया के आधे ईको-फ्रेंडली रास्तों का पता चल गया है, लेकिन हम ऐसे और रास्तों को खोज रहे हैं जो कम समय में और कम कार्बन उत्सर्जन के साथ लोगों के सफर को पूरा करा सकें. इससे लोगों का टाइम और फ्यूल तो बचेगा ही साथ में शानदार नजारे भी देखने को मिलेंगे.

गूगल रास्तों को किया अपडेट रसेल ने बताया, "हमनें अमेरिकी सरकार की नेशनल रिन्यूएबल एनर्जी लैब के मानकों को पूरा किया है. हमनें इसमें रोड ग्रेड डेटा, स्ट्रीट व्यू, एरियल और सैटेलाइट इमेजरी का यूज किया है. इसके बाद सारे गूगल रास्तों को अपडेट भी किया गया है, जिससे लोगों को ईको-फ्रेंडली रास्तों पर ले जाया जा सके."

ये भी पढ़ें

WhatsApp में इस साल आएगा Facebook वाला ये खास फीचर, जानें कैसे करेगा काम Microblogging Platform: भारत में ये ऐप हो सकते हैं Twitter का विकल्प, जानिए फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 हजार रुपये के बजट में कौन-सा लैपटॉप खरीदें? देखें बेस्ट ऑप्शन
40 हजार रुपये के बजट में कौन-सा लैपटॉप खरीदें? देखें बेस्ट ऑप्शन
फोन पर रखते ही डिवाइस होने लगता है चार्ज! कैसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी?
फोन पर रखते ही डिवाइस होने लगता है चार्ज! कैसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी?
बड़े Appliances के पीछे सफाई होगी आसान, ये Tools आएंगे काम
बड़े Appliances के पीछे सफाई होगी आसान, ये Tools आएंगे काम
AI से पढ़ाई आसान, लेकिन नंबरों की गारंटी नहीं; जानिए सही यूज
AI से पढ़ाई आसान, लेकिन नंबरों की गारंटी नहीं; जानिए सही यूज

वीडियोज

Lucknow Hit and Run Case: लव जिहाद के शैतान का डरावना खेल, पब्लिक के सामने गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
हाइवे पर कारों की टक्कर..हादसा भयंकर। Jordan। Amman Accident। Viral News
Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर...', अमित शाह ने यूं दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई
'सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर...', अमित शाह ने यूं दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई
DUSU चुनाव: टीचर के साथ मारपीट, विरोध में उतरे मोतीलाल के शिक्षक
DUSU चुनाव से पहले बवाल! टीचर के साथ मारपीट, विरोध में उतरे मोतीलाल के शिक्षक
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'Guys बताओ...'
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'Guys बताओ...'
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
क्या पॉलिटिक्स जॉइन करेंगी प्रीति जिंटा? 'वाइब' एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
क्या पॉलिटिक्स जॉइन करेंगी प्रीति जिंटा? 'वाइब' एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
भारत के मिसाइल डिस्ट्रॉयर से भिड़कर टूटा PAK का जंगी जहाज, इस्लामाबाद बोला- 'इंडिया ने...'
भारत के मिसाइल डिस्ट्रॉयर से भिड़कर टूटा PAK का जंगी जहाज, इस्लामाबाद बोला- 'इंडिया ने...'
76 साल के हुए PM मोदी, काशी कैसे मना रही जन्मदिन? जानें BJP का प्लान
76 साल के हुए PM मोदी, काशी कैसे मना रही जन्मदिन? जानें BJP का प्लान
भारत-चीन पर लागू होगा 100% टैरिफ? US हाउस में पास हुआ रूस पर प्रतिबंध बिल
भारत-चीन पर लागू होगा 100% टैरिफ? US हाउस में पास हुआ रूस पर प्रतिबंध बिल
Embed widget