एक्सप्लोरर

अब टाइपिंग होगी और भी मजेदार! Google अब आपके कीबोर्ड में ला रहा नया AI Meme Generator, जानें कैसे करेगा काम

Google AI Meme Generator: गूगल अब Gboard (जो कि एंड्रॉयड का डिफॉल्ट और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला कीबोर्ड है) में एक AI बेस्ड मीम जनरेटर जोड़ने की तैयारी में है.

Google AI Meme Generator: गूगल अब Gboard (जो कि एंड्रॉयड का डिफॉल्ट और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला कीबोर्ड है) में एक AI बेस्ड मीम जनरेटर जोड़ने की तैयारी में है. Android Authority की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का नाम “Meme Studio” रखा गया है और इसका उद्देश्य यूज़र्स को मज़ेदार मीम्स बनाने का आसान तरीका देना है.

कैसे काम करेगा Meme Studio

जानकारी के अनुसार, इस नए फीचर के ज़रिए यूज़र्स पहले एक बेस इमेज चुन सकेंगे और फिर उसमें अपनी पसंद का टेक्स्ट जोड़ पाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें सैकड़ों इमेज ऑप्शन होंगे जिनमें से कोई एक चुनने पर एडिटिंग स्क्रीन खुलेगी. यूज़र इमेज पर टेक्स्ट को घुमा सकते हैं, स्केल बदल सकते हैं, या अतिरिक्त कैप्शन जोड़ सकते हैं. हालांकि, फिलहाल टेक्स्ट का रंग और फॉन्ट बदलने का ऑप्शन नहीं स्पॉट हुआ है लेकिन फाइनल वर्ज़न में इसे शामिल किया जा सकता है.

AI खुद बनाएगा मीम्स

इस स्टूडियो में एक खास “Generate” फीचर भी होगा, जहां यूज़र कोई topic डालेंगे और फिर AI खुद एक इमेज और कैप्शन सजेस्ट करेगा. रिपोर्ट यह भी बताती है कि इस फीचर में सेफ्टी फ़िल्टर लगे होंगे ताकि कोई भी आपत्तिजनक या अनुचित सामग्री न बनाई जा सके.

AI इमेज का बढ़ रहा क्रेज

हाल ही में ChatGPT और OpenAI की इमेज जनरेशन ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाया है. जहां यूज़र्स अब न सिर्फ खुद की इमेज बना सकते हैं बल्कि उन्हें एडिट भी कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर लोग अपनी तस्वीरों को Studio Ghibli स्टाइल या एक्शन फिगर जैसे अवतारों में बदलते नजर आ रहे हैं.

इसी समय, Elon Musk का xAI Grok भी चर्चा में आया जिसे लोग ChatGPT का विकल्प मान रहे हैं. हालांकि ChatGPT ने इमेज जनरेशन को पॉपुलर बनाया लेकिन Google ने भी कुछ ही दिन पहले अपने Gemini 2.0 Flash मॉडल में ऐसे फीचर्स दिए हैं. अब Meme Studio फीचर के ज़रिए Google फिर से AI की दुनिया में अपना दबदबा जताने की तैयारी में लग रहा है.

यह भी पढ़ें:

UPI Down: एक महीने में क्यों तीसरी बार ठप पड़े गूगलपे, फोनपे, पेटीएम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget