एक्सप्लोरर

Google I/O 2023 : आज रात होगा गूगल का बड़ा शो, ऐसे देख सकेंगे घर बैठे पूरा इवेंट, ये 3 बातें हैं शो की जान

Google I/O 2023 शो की शुरुआत सीईओ सुंदर पिचाई करेंगे. अगर आप इस इवेंट को देखना चाहते हैं तो आप घर बैठे देख सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे?

Google I/O 2023 : आज रात गूगल का एनुअल डेवलपर इवेंट है. इस इवेंट में कंपनी अपनी नई डेवलपमेंट को पेश करती है, जिसमें नए Android OS और नए स्मार्टफोन आदि शामिल हैं. इस साल का Google I/O बहुत खास है, क्योंकि कंपनी अपने पहले पिक्सेल टैबलेट के साथ अपना पहला फोल्डिंग स्मार्टफोन शोकेस कर सकती है. आज होने वाले इवेंट में आप Pixel 7a का आधिकारिक लॉन्च भी देखेंगे. यह फोन भारत में भी लॉन्च किया जाएगा. हार्डवेयर से अलग, Google इस इवेंट में AI और अपने जनरेटिव AI चैटबॉट बार्ड के विकास के बारे में भी बात कर सकता है.

Google I/O 2023 कैसे देखें?

शो की शुरुआत सीईओ सुंदर पिचाई करेंगे. अगर आप इस इवेंट को देखना चाहते हैं तो आप घर बैठे देख सकते हैं. दरअसल, गूगल पूरे इवेंट को अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम करने वाला है. हम यहां लिंक जोड़ रहे हैं. आप लिंक पर क्लिक कर इवेंट को देख सकते हैं. बता दें कि Google ने स्ट्रीम को पहले ही शेड्यूल कर दिया है. Google I/O 2023 रात 10:30 बजे शुरू होगा. Google I/O कीनोट आमतौर पर लंबे होते हैं और आमतौर पर एक घंटे से अधिक चलते हैं. 

Google I/O 2023 में क्या होगा खास?

  • गूगल अपने इस बड़े इवेंट में Pixel 7a को लॉन्च करने वाला है. आपके लिए खुशी की बात यह है कि आज लॉन्च होने के बाद फोन कल से ही, फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि Pixel 7a मिड-बजट सेगमेंट में कंपनी के लिए गेम-चेंजर हो सकता है, जिसमें आमतौर पर सैमसंग, ओप्पो और वनप्लस का दबदबा है. Pixel 7a की कीमत लगभग 45,000 रुपये के आसपास हो सकती है.
  • आज रात शो का मुख्य आकर्षण Google Pixel Fold होने वाला है. गूगल का यह फोन सीधे Samsung Galaxy Z Fold 4 और Oppo Find N2 से मुकाबला करेगा. Google ने पहले ही इस फोल्डेबल फोन के डिजाइन का खुलासा कर दिया है, और फोन में गैलेक्सी Z फोल्ड 4 की तुलना में वाइड डिस्प्ले है. 
  • जहां तक पिक्सेल टैबलेट की बात है. इसे लेकर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी सभी मैन सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ 10-इंच डिस्प्ले दे सकती है. टैबलेट की कीमत लगभग 50,000 रुपये हो सकती है, लेकिन इसके भारत में लॉन्च होने की संभावना बहुत कम है.

यह भी पढ़ें - WhatsApp अब आपके स्मार्टवॉच में चलेगा, बिना फोन पॉकेट से निकाले होगा सब कुछ, कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget