एक्सप्लोरर

Google I/O 2024: Android 15, पिक्सल 9 और AI टूल, कल आयोजित होने जा रहा गूगल का बड़ा इवेंट

Google Event 2024: गूगल के इस बड़े इवेंट में एक नया एआई टूल भी पेश किया जा सकता है. इसके अलावा, एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले टीवी और गूगल टीवी में भी अपग्रेड मिलने की उम्मीद है.

Google I/O Event 2024: गूगल कल यानी 14 मई को अपना एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस इवेंट Google I/O 2024 आयोजित करने जा रहा है. Android 15 का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए ये इवेंट बेहद खास है. जानकारी के मुताबिक, गूगल पिछले सालों की तरह इस बार नए सॉफ्टवेयर अपडेट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रोग्रेस और Android Operating System के अपडेट की घोषणा कर सकता है. 

गूगल के इस इवेंट को लेकर कहा जा रहा है कि इस इवेंट में सबसे खास एंड्रॉयड 15 (Android 15) होने वाला है. यह गूगल का एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसकी चर्चा पिछले कई महीनों से हो रही है. अब गूगल अपने इस नए ओएस को लॉन्च करने के लिए तैयार है. एक बार लॉन्च होने के बाद गूगल का यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम धीरे-धीरे सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में आएगा. हाल ही में गूगल के Pixel 8a की लॉन्चिंग को लेकर खबर आई थी, जिसके बाद अब इस इवेंट में पिक्सल 9 सीरीज के लॉन्चिंग की खबरें भी सामने आई हैं. 

Android 15 बीटा 2 शोकेस किए जाने की उम्मीद

गूगल ने एंड्रॉयड 15 का बीटा 1 पहले ही जारी कर दिया है और अब इवेंट में Android 15 बीटा 2 को शोकेस किए जाने की उम्मीद है. कंपनी की तरफ से इस बात की ओर भी इशारा किया गया है कि वो अपने इस एनुअल इवेंट में एक नया एआई टूल भी पेश कर सकता है. गूगल अपने इस एनुअल इवेंट के दौरान एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले टीवी और गूगल टीवी में भी अपग्रेड दे सकता है. गूगल के इस अपडेट से एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड स्मार्ट टीवी को यूज करने वाले यूज़र्स का टीवी व्युइंग एक्सपीरियंस पहले से बेहतर हो सकता है.

गूगल पेश कर सकता है AI टूल

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई टेक्नोलॉजी के बढ़ते चलन को देखते हुए गूगल भी धीरे-धीरे एआई की ओर बड़े कदम बढ़ा रहा है. Google I/O 2024 इवेंट में जेमिनी गूगल के चैटबॉट के साथ-साथ सैमसंग के गैलेक्सी एआई फीचर्स को लेकर भी कुछ घोषणाएं की जा सकती हैं. 

गूगल अपने इस अपडेट के जरिए एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी में कई नए फीचर्स को शामिल कर सकती है. गूगल ने 'वेयर ओएस के भविष्य के लिए निर्माण' नाम का एक नया सेशन लिस्टेड किया है और पुष्टि की है कि गूगल I/O 2024 इवेंट के दौरान लेटेस्ट वेयरएबल ओएस को भी लॉन्च करने जा रहा है. 

यह भी पढ़ें:-

Google Drive: मिट्टी में मिल गई लेखक की मेहनत! गूगल ड्राइव ने 'Inappropriate' बताकर हटाए 2 लाख से ज्यादा शब्द 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FOR MORNING: बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget