एक्सप्लोरर

आज गूगल पर दिख रहा दुनिया की सबसे फास्टेस्ट महिला का Doodle... जानने लायक है इनकी कहानी

गूगल के मुताबिक, किटी ओ'नील का जन्म आज यानी 24 मार्च के दिन 1946 में टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी में हुआ था. यह जगह अमेरिका में है. उनकी मां अमेरिकी थीं, जबकि पिता आयरिश थे.

Kitty O’Neil Google Doodle: क्या आपने आज का डूडल चेक किया? गूगल ने एक बहुत खास महिला की 77वीं जयंती पर आज (24 मार्च 2023) का डूडल बनाया है. ये अमेरिका की स्टंट वुमेन किटी ओ'नील हैं. किटी ओ'नील किसी आम महिला की तरह नहीं थीं बल्कि इन्हें तो खतरों से खेलकर स्टंट करने का शौक था. किटी ओ'नील रेसिंग कार भी चला सकती थी, लेकिन हैरानी तो तब होती है जब इतिहास के पन्ने बताते हैं कि ये जांबाज महिला रॉकेट उड़ने में भू माहिर थी. आइए खबर में किटी ओ'नील से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं. 

किटी ओ'नील का जन्म

गूगल के मुताबिक, किटी ओ'नील का जन्म आज यानी 24 मार्च के दिन 1946 में टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी में हुआ था. यह जगह अमेरिका में है. उनकी मां अमेरिकी थीं, जबकि पिता आयरिश थे. ओ'नील बचपन से ही प्रतिभा से भरी हुई थीं. जब वह ट्रैक पर रेसिंग कार दौड़ाकर स्टंट करती थीं तो कोई उनकी तेज स्पीड के सामने बड़े - बड़े लोग टिक नहीं पाते थे. यही वजह है कि उन्हें 'The Fastest Woman In The World के नाम से दुनिया भर में जाना जाता है.

किटी ओ'नील के कारनामे

आपको जानकारी हैरानी होगी कि किटी ओ'नील को सुनाई नहीं देता था और ऐसे में, स्टंट कर पाना उनके लिए बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था. उन्होंने अपने बहरेपन को कमजोरी न समझकर अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों से बातचीत का तरीका ढूंढ लिया.  धीरे-धीरे उन्हें वॉटर डाइविंग में इंटरेस्ट आया, लेकिन कलाई में चोट आने की वजह से उन्हें वॉटर डाइविंग से दूरी बनानी पड़ी. हालांकि आगे चलकर वह एक पेशेवर एथलीट बनीं. ओ'नील ने हेलीकॉप्टर से कूदने से लेकर ऊचाइयों से छलांग लगाने तक कई स्टंट किए हैं. ओ'नील हॉलीवुड की पहली स्टंट महिला भी बनी थी. 

2018 में हुआ निधन

ओ'नील ने जमीन और पानी पर कुल मिलाकर 22 स्पीड रिकॉर्ड बनाए थे. दुःख की बात यह है कि 2 नवंबर, 2018 को 72 वर्ष की आयु में यूरेका, साउथ डकोटा में निमोनिया के चलते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इसके बाद, साल 2019 में ओ'नील को ऑस्कर मेमोरियम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

यह भी पढ़ें - गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए ASUS ला रहा एक तगड़ा स्मार्टफोन, मिलेगा एकदम पावरफुल प्रोसेसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cooling हो रही गायब! फ्रिज इस्तेमाल करते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां
Cooling हो रही गायब! फ्रिज इस्तेमाल करते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां
किस कंपनी के यूजर्स सबसे ज्यादा खर्च करते हैं डेटा, इस लिस्ट में Jio-Vi आगे हैं या Airtel?
किस कंपनी के यूजर्स सबसे ज्यादा खर्च करते हैं डेटा, इस लिस्ट में Jio-Vi आगे हैं या Airtel?
iPhone 17 Pro Vs iPhone 18 Pro: करंट वेरिएंट के मुकाबले किन अपग्रेड्स के साथ आएगा नया आईफोन? देखें कंपेरिजन
iPhone 17 Pro Vs iPhone 18 Pro: करंट वेरिएंट के मुकाबले किन अपग्रेड्स के साथ आएगा नया आईफोन? देखें कंपेरिजन
पेट्रोल पंप वाली मशीन में कैसे गड़बड़ी करते हैं कर्मचारी? इस टेक्निक से पकड़ सकते हैं झोल
पेट्रोल पंप वाली मशीन में कैसे गड़बड़ी करते हैं कर्मचारी? इस टेक्निक से पकड़ सकते हैं झोल

वीडियोज

'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)
hopal Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में पुलिस ने की बड़ी चूक | SIT | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत; रेड बॉल क्रिकेट में करीब 40 हजार रन
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
Explained: एक चरवाहे ने जान देकर खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डा का पर्दाफाश, आखिर कर क्या रहे थे यहूदी?
एक चरवाहे ने खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डे पर क्या कर रहे थे यहूदी?
कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट! PM मोदी क्यों बोले- गरीबी के दलदल में फंसेंगे? एक्सपर्ट्स से जानें- बुरे समय के लिए कैसे बचाएं पैसे
कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट! PM मोदी क्यों बोले- गरीबी के दलदल में फंसेंगे? एक्सपर्ट्स से जानें
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget