एक्सप्लोरर

Google ने फर्ज़ी ऐप्स के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, Play Store से डिलीट कर दिए 2200 से ज्यादा ऐप्स

Google Play Store: गूगल ने प्ले स्टोर पर मौजूद हजारों फेक यानी नकली और फर्ज़ीवाड़ा करने वाले ऐप्स को डिलीट कर दिया है. आइए हम आपको इस ख़बर के बारे में विस्तार में बताते हैं.

Fake Loan Apps: इंटरनेट के इस जमाने पर बहुत सारे लोग गूगल पर मिलने वाली हर जानकारी पर पूरा भरोसा करते हैं. इस चीज का साइबर क्रिमिनल्स काफी फायदा उठाते हैं. पिछले कुछ सालों में इंटरनेट और गूगल के प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करके लोगों को ठगने, लोगों से लाखों-करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करना आसान हो गया है. ऐसे फ्रॉड्स पर लगाम लगाने के लिए गूगल ने एक बड़ा कदम उठाया है. गूगल ने प्ले स्टोर से करीब 2200 से भी ज्यादा फर्ज़ी ऐप्स को डिलीट कर दिया है.

फर्ज़ी लोन ऐप्स पर लगी लगाम

साइबर क्रिमिनल्स ने गूगल प्ले स्टोर को एक ऐसा अड्डा बना दिया है, जिसके जरिए वो आसानी से लोगों को ठग सकते हैं. आम लोग गूगल प्ले स्टोर पर मिलने वाले ऐप्स पर भरोसा करके उसे अपने फोन में डाउनलोड कर लेते हैं, और फिर फर्ज़ी ऐप्स बनाने वाले लोग उस यूजर्स के फोन का डेटा, या अन्य तरीकों से उसे ठगने की कोशिश करने लगते हैं.

हालांकि, आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि गूगल ने प्ले स्टोर से नकली ऐप्स को हटाया हो. गूगल पहले भी समय-समय पर ऐसा करते आया है, लेकिन इस गूगल ने लोगों के साथ होने वाली धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए 2200 से भी ज्यादा ऐप्स को डिलीट किया है.

2200 से ज्यादा ऐप्स को किया गया डिलीट

एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने सितंबर 2022 से अगस्त 2023 के बीच में गूगल प्ले स्टोर से कुल 2200 फर्ज़ी लोन ऐप्स को डिलीट कर दिया है. गूगल के प्ले स्टोर पर बहुत सारे फर्ज़ी लोन ऐप्स मौजूद थे. इन ऐप्स पर भरोसा करके यूजर्स के साथ बहुत ज्यादा ठगी और मानसिक प्रताड़ना होती थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल ने यह कदम सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए उठाया है.

दरअसल, वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने संसद में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए जानकारी दी कि सरकार आरबीआई के साथ मिलकर फर्ज़ी लोन ऐप्स पर लगाम लगाने का काम कर रही है. भारत के आईटी मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के बीच लगभग 4000 ऐप्स को प्ले स्टोर की समीक्षा की थी, जिसके बाद 2200 ऐप्स को हटाने का फैसला लिया गया.

यह भी पढ़ें: Semicon India Programme: सेमीकंडक्टर प्लांट्स के लिए सरकार को मिले 4 प्रस्ताव, 76,000 करोड़ रुपये के साथ दी गई मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान
नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान
साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim
साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim
OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च

वीडियोज

NATURAL DISASTER ALERT: ग्लेशियर पिघलने से बढ़ सकता है खतरा, भारत में अलर्ट! |ABPLIVE
NEPAL FLASH FLOOD: 38 मिनट की देरी... और बह गए 1,200 लोग! नेपाल महाविनाश पर सबसे बड़ा खुलासा! ABPLIVE
दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...ठीक है', नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद मलबे से जिंदा निकले 2 लोग, सुनाई दे रहीं और आवाजें
'...ठीक है', नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद मलबे से जिंदा निकले 2 लोग
राम मंदिर के नए CEO पर प्रशांत किशोर, 'मामला खत्म नहीं…'
राम मंदिर के नए CEO पर प्रशांत किशोर, 'मामला खत्म नहीं…'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
क्या रोहित शर्मा की वजह से BCCI की मीटिंग में नहीं आए अजीत अगरकर? उठ रहे कई बड़े सवाल
क्या रोहित शर्मा की वजह से BCCI की मीटिंग में नहीं आए अजीत अगरकर? उठ रहे कई बड़े सवाल
500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई 'टॉक्सिक', शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
CJP Protest Live: स्वतंत्र भारद्वाज के दावों पर बवाल, CJP जाएगी थाने
Live: स्वतंत्र भारद्वाज के दावों पर बवाल, संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP नेता
'BJP को हराना आसान नहीं...', सपा से खींचतान के बीच बोले इमरान मसूद
'BJP को हराना आसान नहीं...', सपा से खींचतान के बीच बोले इमरान मसूद
बाजार में नहीं मिल अच्छा धनिया, तो ऐसे घर पर ही उगा लें
बाजार में नहीं मिल अच्छा धनिया, तो ऐसे घर पर ही उगाो लें
Embed widget