एक्सप्लोरर

Google Circle to Search में आ रहा नया फीचर, अब स्क्रीन पर होगा रियल-टाइम ट्रांसलेशन

Google Circle to Search: गूगल के सर्किल टू सर्च फीचर में एक नया अपडेट आने वाला है, जिसके जरिए यूज़र्स को काफी खास फायदा हो सकता है. आइए हम आपको इस फीचर के बारे में बताते हैं.

Google AI Feature: गूगल ने कुछ महीने पहले अपने पिक्सल स्मार्टफोन में सर्किल टू सर्च फीचर को रिलीज किया था. यह एक एआई फीचर है, जो यूज़र्स को स्क्रीन पर दिखने वाली चीज की विस्तृत डिटेल्स सिर्फ सर्किल करने पर ही दिखा देता है. गूगल अपने इस एआई फीचर को लगातार बेहतर बनाने में लगा हुआ है. इसी क्रम में अब गूगल का सर्किल टू सर्च फीचर यूज़र्स को रियल टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा भी मुहैया कराएगा. 

गूगल का सर्किल टू सर्च फीचर

प्रसिद्ध एंड्रॉइड विश्लेषक मिशाल रहमान के अनुसार, कई यूज़र्स को स्क्रीन पर प्रदर्शित पाठ के लिए वास्तविक समय (Real Time) में ट्रांसलेशन टूल मिला है. इसका मतलब है कि यूज़र्स सर्किल टू सर्च फीचर के जरिए स्क्रीन पर दिखने वाले किसी भी टेक्स्ट को सर्किल या किसी भी शेप में घेरेंगे तो उसका यह एआई फीचर वहां पर लिखे टेक्स्ट का उसी वक्त अनुवाद करके दिखा देगा.

हालांकि, गूगल ने अभी तक अपने इस फीचर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. मिशाल रहमान की रिपोर्ट को देखकर ऐसा लगता है कि फिलहाल इस फीचर को कुछ चुनिंदा यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया है और ऐसा हो सकता है कि इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही हो.

गूगल ने हाल ही में अपने पुराने फोन Pixel 6 और Pixel 7a मॉडल के लिए सर्किल टू सर्च फीचर शुरू किया था. यह एक एआई फीचर है, क्योंकि यह आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया गया है. इस फीचर की शुरुआत करने के साथ गूगल ने कहा था कि आने वाले दिनों में एआई फीचर की मदद से रियल टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. अब ऐसा लग रहा है कि गूगल ने इस फीचर की शुरुआत कर दी है और कुछ यूज़र्स गूगल के इस फीचर की टेस्टिंग कर रहे हैं. अभी तक सर्किल टू सर्च फीचर सिर्फ गूगल पिक्सल और सैमसंग के ही कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन में उपलब्ध है.

सर्किल टू सर्च फीचर किन स्मार्टफोन में उपलब्ध है?

  • Pixel 6
  • Pixel 6 Pro
  • Pixel 7
  • Pixel 7 Pro
  • Pixel 7a
  • Pixel 8
  • Pixel 8 Pro
  • Samsung Galaxy S24
  • Samsung Galaxy S24 Plus
  • Samsung Galaxy S24 Ultra
  • Samsung Galaxy S23
  • Samsung Galaxy S23 Plus
  • Samsung Galaxy S23 Ultra
  • Samsung Galaxy Z Fold5
  • Samsung Galaxy Z Flip5

यह भी पढ़ें:

Elon Musk ने भारत में शुरू किया कम्युनिटी नोट्स फीचर, जानें क्या है इसका काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्विच दबाते ही दिखती है चिंगारी, कब सिर्फ ढीला कनेक्शन और कब खतरे का संकेत?
स्विच दबाते ही दिखती है चिंगारी, कब सिर्फ ढीला कनेक्शन और कब खतरे का संकेत?
AI बना बड़ी मुसीबत! जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों दी चेतावनी?
AI बना बड़ी मुसीबत! जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों दी चेतावनी?
iPhone Duo के कवर की कीमत ने चौंकाया, इतने में आता है Android फोन
iPhone Duo के कवर की कीमत ने चौंकाया, इतने में आता है Android फोन
ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट
ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
Monsoon Home Tips: बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
Embed widget