एक्सप्लोरर

अटक-अटक कर चल रहा है Google Chrome? ये तरीके करेंगे जादू, बढ़ जाएगी स्पीड

अधिकतर लोग वेब ब्राउजिंग के लिए Google Chrome का यूज करते हैं. कई बार यह कई कारणों से स्लो हो जाता है. हालांकि, कुछ आसान तरीकों से इसकी स्पीड को सुपरफास्ट किया जा सकता है.

मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर आदि पर काम करने वाले लोगों के लिए वेब ब्राउजर भी ऑपरेटिंग सिस्टम के बराबर जरूरी होता है. ईमेल लिखने से लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और वीडियो स्ट्रीम करने से लेकर डॉक्यूमेंट को एडिट करने जैसे सारे काम ब्राउजर में हो सकते हैं. वेब ब्राउजर के तौर पर अधिकतर लोग Google Chrome को यूज करते हैं. अगर किन्हीं कारणों से यह अटक-अटक कर काम करने लगा है तो कुछ तरीकों से इसकी स्पीड बढ़ाई जा सकती है.

नियमित तौर पर करते रहें अपडेट

नए फीचर्स और सिक्योरिटी फिक्स के लिए Chrome को नियमित तौर पर अपडेट करते रहें. इससे कई बार इसके धीरे चलने की दिक्कत भी दूर हो जाती है. अगर यह स्पीड नहीं बढ़ाता है, तब भी यह साइबर अटैक से यूजर्स को सुरक्षित रखता है. 

मालवेयर स्कैनिंग

कई बार मालवेयर के कारण सिस्टम स्लो हो जाता है. इससे बचने के लिए अपनी मर्जी के किसी भी टूल से एंटी-मालवेयर स्कैन करें. कई बार मालवेयर के कारण बैकग्राउंड में कई प्रोसेस चलती रहती हैं. ऐसे में मालवेयर से छुटकारा पाकर आप ब्राउजर की स्पीड सुधार सकते हैं.

गैर-जरूरी एक्सटेंशन हटा दें

क्रॉम एक्सटेंशन्स कई काम आसान कर देती हैं, लेकिन ये कई रिसोर्सेस का इस्तेमाल करती हैं. ऐसे में अगर आपके ब्राउजर में कोई ऐसी एक्सेटेंशन है, जिसे आप यूज नहीं कर रहे हैं तो उसे हटा दें. हमेशा केवल जरूरी एक्सटेंशन ही इंस्टॉल करें. यह ब्राउजर की स्पीड को बढ़ाने का एक अच्छा तरीका हो सकता है.

इनएक्टिव टैब को कर दें बंद

कई लोग ब्राउजिंग या ब्राउजर में काम करते हुए समय एक के बाद एक कई टैब्स ओपन कर लेते हैं. कई बार काम के चलते इतनी टैब्स ओपन करनी पड़ जाती है कि यह पता लगा पाना मुश्किल हो जाता है कि किस टैब में कौन-सी साइट खुली है. इससे मेमोरी पर लोड बढ़ जाता है और ब्राउजर की स्पीड धीमी हो जाती है. इससे बचने के लिए इनएक्टिव टैब को बंद कर दें. इससे भी ब्राउजर की स्पीड बढ़ जाएगी.

ये भी पढ़ें-

अपने दिमाग को रखना है जवान? मोबाइल में कर लें यह काम, फोकस भी बढ़ेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
रैकिंग में विराट कोहली की छलांग, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
रैकिंग में कोहली की छलांग, नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
देहरादूनः नौकर ने खाने में मिलाई बेहोशी की दवा, BJP पार्षद के घर की लाखों की चोरी
देहरादूनः नौकर ने खाने में मिलाई बेहोशी की दवा, BJP पार्षद के घर की लाखों की चोरी
Embed widget