एक्सप्लोरर

BSNL ने अपने एक सस्ते प्लान में किया बड़ा बदलाव, जानें सभी बेनिफिट्स

BSNL: बीएसएनएल के ग्राहकों के लिए यह एक बड़ी ख़बर है. इस टेलीकॉम कंपनी ने अपने 99 रुपये वाले एक सस्ते प्लान में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर उनके यूज़र्स पर होगा.

BSNL: भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने अपने एक सस्ते प्लान में अहम बदलाव किया है, जिसका सीधा असर उनके लाखों यूज़र्स पर पड़ने वाला है. दरअसल, इस कंपनी ने अपने 99 रुपये वाले प्लान की वैधता को कम कर दिया है. इस वजह से जो यूज़र्स इस प्लान का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अब यह प्लान पहले से ज्यादा महंगा पड़ेगा. 

BSNL ने चुपचाप महंगा किया प्लान

हालांकि, यूज़र्स को बीएसएनएल के इस प्लान के लिए अभी भी 99 रुपये ही खर्च करने होंगे, लेकिन उन्हें वैधता पहले से कम मिलेगी, इसलिए अब उन्हें इस प्लान के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. बीएसएनएल के 99 रुपये वाले प्लान में पहले 18 दिन की वैधता दी जाती थी, लेकिन अब यूज़र्स को सिर्फ 17 दिन की वैधता ही मिलेगी. बीएसएनएल ने इस प्लान की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया लेकिन वैधता को कम करके इस प्लान की डेली कॉस्ट में बढ़ोतरी कर दी.

बीएसएनएल के यूज़र्स को इस प्लान के लिए डेली कॉस्ट 5.50 रुपये पड़ता था, लेकिन अब उनका डेली कॉस्ट 5.82 रुपया हो जाएगा. लिहाजा, हम यह कह सकते हैं कि बीएसएनएल ने अपने इस प्लान की कीमत को बढ़ा दिया है. इस प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. बता दें कि इस प्लान में बीएसएनएल यूज़र्स को कोई डेटा बेनिफिट्स या किसी भी तरह का अन्य बेनिफिट्स नहीं मिलता है.

सभी कंपनियों के प्लान्स होंगे महंगे?

यह प्लान सिर्फ उन लोगों के लिए हैं, जिन्हें इंटरनेट डेटा से नहीं सिर्फ कॉलिंग करने के लिए रिचार्ज प्लान चाहिए होता है. अब ऐसे यूज़र्स को बीएसएनएल का यह प्लान महंगा पड़ेगा, लेकिन ज्यादातर यूज़र्स इस पर गौर नहीं करते हैं, क्योंकि उनके प्लान की कुल कीमत 99 रुपये ही है. यह किसी भी रिचार्ज प्लान की कीमत को चुपचाप बढ़ाने वाला तरीका होता है.  

गौरतलब है कि हाल ही में एयरटेल ने भी अपने दो रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की है. एयरटेल के चैयरमेन सुनील मित्तल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि टेलीकॉम कंपनियों को इंडस्ट्री में सर्वाइव करने के लिए रिचार्ज प्लान्स की कीमतों को बढ़ाना ही होगा. ऐसे में लगता है कि आने वाले वक्त में जियो, वीआई और एयरटेल भी अपने कई अन्य प्लान्स की कीमत बढ़ा सकती है.

यह भी पढ़ें:

Airtel टैरिफ प्लान्स की कीमत में होगी बढ़ोतरी! सुनिल मित्तल ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget