एक्सप्लोरर

BGMI की राह पर चला Free Fire, जल्द लॉन्च होगा इंडिया का स्पेशल वर्ज़न!

Garena Free Fire India Launch: गरेना फ्री फायर के इंडियन वर्ज़न यानी फ्री फायर इंडिया को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है.

Free Fire: भारत में पबजी बैन हुआ तो क्राफ्टन ने बीजीएमआई यानी बैटग्राउंड्स मोबाइल इंडिया लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने खास भारत के लिए ही बनाया था. क्राफ्टन की तरह गरेना भी भारत में बैन हो चुके फ्री फायर का इंडियन वर्ज़न फ्री फायर इंडिया लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. गेमर्स फ्री फायर के इंडियन वर्ज़न का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस गेम को पिछले साल सितंबर 2023 में ही लॉन्च होना था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से इस गेम की लॉन्च में देरी हो गई है. 

फ्री फायर का इंडियन वर्ज़न

अब कुछ ख़बरें ऐसी आ रही है कि गरेना फ्री फायर इंडिया को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इकोनॉमिक टाइम्स की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक गरेना फ्री फायर इंडिया को लॉन्च करने के लिए फ्री फायर सर्वर भारत में लाने वाला है. गरेना फ्री फायर के गेमिंग सर्वर को नवी मुंबई में स्थित Yotta Data Services के परिसर में इंस्टॉल करने की योजना बना रहा है. 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्री फायर के इंडियन सर्वर को मुंबई में इंस्टॉल करने के लिए गरेना योट्टा के साथ मिलकर काम कर रही है. इसके लिए गेमिंग परफॉरमेंस को टेस्ट करने की बात की जा रही है, ताकि ईस्पोर्ट्स गेमिंग टूर्नामेंट के दौरान प्लेयर्स को किसी भी तरह के रुकावट का सामना ना करना पड़े. ईटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि गरेना ने उन्हें फ्री फायर इंडिया के जल्द लॉन्च होने की पुष्टि की है. 

2022 में बैन हुआ था फ्री फायर

आपको बता दें कि भारत में पबजी के बैन होने के बाद बैटल रॉयल गेम खेलने वाले गेमर्स के लिए फ्री फायर एक बहुत बड़ा सहारा था, क्योंकि फ्री फायर कम रैम और लो परफॉर्मेंस वाले फोन में भी चल जाता था, जबकि कॉल ऑफ ड्यूटी जैसे अन्य गेम्स को बिना रुकावट खेलने के लिए गेमर्स को एक अच्छे प्रोसेसर वाले फोन की जरूरत होती थी. इस कारण फ्री फायर काफी लोकप्रिय हो गया था, लेकिन फिर भारत सरकार ने  2022 में फ्री फायर को भारत में बैन कर दिया. हालांकि, गरेना ने उससे पहले फ्री फायर मैक्स को लॉन्च किया था, जो फ्री फायर का अपग्रेड वर्ज़न था और उसी गेम को फ्री फायर के गेमर्स आजतक खेलते आ रहे हैं, लेकिन अब लगता है कि गरेना अपने इंडियन गेमर्स को फ्री फायर का खास इंडियन वर्ज़न यानी फ्री फायर इंडिया का तोहफा देने वाली है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp में आएगा इन-ऐप डायलर फीचर, बिना नंबर सेव किए कर पाएंगे कॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?
S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?
Gemini Live या ChatGPT Voice! किस AI से बात करना लगेगा इंसान से बात करने जैसा?
Gemini Live या ChatGPT Voice! किस AI से बात करना लगेगा इंसान से बात करने जैसा?
10 मिनट में ऐसे बढ़ाएं अपने Wi-Fi राउटर की सिक्योरिटी! तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
10 मिनट में ऐसे बढ़ाएं अपने Wi-Fi राउटर की सिक्योरिटी! तुरंत बदलें ये सेटिंग्स

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget