एक्सप्लोरर

Xiaomi ने घटाए अपने इन दमदार स्मार्टफोन के दाम, ये है नई कीमत

Xiaomi ने Redmi K20 और Redmi K20 Pro के दामों में 3000 रुपये तक कटौती की है. Mi A3 स्मार्टफोन्स के अलग-अलग वेरिएंट्स के प्राइस भी घटाए गए हैं. शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने इस बात की जानकारी दी.

नई दिल्ली: अगर आप वाजिब दाम में एक दमदार स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. चाईनीज मोबाइल कंपनी शाओमी ने अपने दो शानदार स्मार्टफोन्स की कीमत घटा दी है. कंपनी ने अपने हैंडसेट Redmi K20 और Redmi K20 Pro के दामों में कटौती की है. अब ये स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह कम दामों में मिलेंगे.

बजट में शानदार फोन बेचने के लिए जानी जाने वाली कंपनी शाओमी ने अब अपने स्मार्टफोन्स के दाम 3000 रुपये तक घटा दिए हैं. शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी.

जैन ने लिखा, 48 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरे वाला Mi A3 स्मार्टफोन अब 11,999 रुपये में मिलेगा. Mi A3 स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट्स के दाम घटाए गए हैं. 4GB रैम+64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,000 रुपये के प्राइस कट के बाद 11,999 रुपये में मिलेगा. वहीं, कस्टूमर्स को 6GB रैम वाला वेरिएंट 14,999 रुपये में मिल सकेगा.

Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन्स के दामों में 3,000 रुपये तक की कटौती की गई है. Redmi K20 स्मार्टफोन का 6GB रैम+64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,000 रुपये के प्राइस कट के बाद 19,999 रुपये में मिलेगा. वहीं, इस स्मार्टफोन के 6GB रैम+128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये तक घटाई गई है. जिसके बाद ये फोन 22,999 रुपये में मिलेगा. Redmi K20 Pro के दोनों ही वेरिएंट्स के दाम में 3,000 रुपये तक घटाए गए हैं. Redmi K20 Pro का 6GB रैम वाला वेरिएंट 24,999 रुपये में मिल सकेगा.

Redmi K20 के फीचर्स

इस फोन में 6.39 इंच का डिस्प्ले लगा है. परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 730 प्रोसेसर दिया है. इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल + 13 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है.पावर बै​कअप के लिए फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है. जबकि सेफ्टी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है.

Redmi K20 Pro के फीचर्स

Redmi K20 Pro दो स्टोरेज वेरिएंट में अवेलेबल है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6.39 इंच AMOLED फुल एचडी+ डिस्प्ले लगा है. फोटोग्राफी के लिए फ़ोन में 48 मेगापिक्सल + 13 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है.

ये भी पढ़ें

आज लॉन्च होगा Samsung Galaxy S10 Lite, जानिए क्या होगा इस फोन में खास

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी- आने ही वाला है डार्क मोड फीचर, बीटा वर्जन आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget