एक्सप्लोरर

अब TV देखना होगा सस्ता, नए साल में मिलेगी गुड न्यूज़

TRAI की नई रिपोर्ट में टैरिफ नियम में बदलाव करने की बात कही गई है. TRAI की कोशिश है कि अब वह यूजर्स के लिए टीवी देखना सस्ता करे. इसके लिए ट्राई ने वैरियेबल एनसीएफ लाने का प्रपोजल दिया है.

केबल टीवी और डीटीएच ग्राहकों के यह अच्छी खबर है. अब नए साल में टीवी देखना सस्ता होने वाला है. दरअसल टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) अब ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. जिससे ग्राहकों को कम कीमत में टीवी चैनल पैक रिचार्ज कराने का मौका मिलेगा.

वहीं नए नियम लागू होने से पुराने चैनल की कीमतें बदल सकती है. इसी साल अप्रैल में TRAI ने ग्राहकों के लिए नए टैरिफ नियम लागू किए थे. जिसके बाद चैनल पैक की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई थी. वहीं, टैरिफ महंगा होने के पीछे की सबसे बड़ी वजह थी ‘नेटवर्क कपैसिटी फी’ (NCF) में किए गए बदलाव.

NCF होगा सस्ता

केबल टीवी और डीटीएच सब्सक्राइबर्स को 153 रुपये NCF देना जरूरी है. NCF इस बात पर भी निर्भर करता है कि यूजर ने कितने फ्री टू एयर चैनल को सब्सक्राइब किया है. इसके साथ ही a-la-carte (अलग से चुने हुए) चैनल भी अब पहले से महंगे हो गए हैं. TRAI अब इन्हीं को कम करने पर विचार कर रही है जिससे यूजर्स को केबल टीवी या डीटीएच सब्सक्रिप्शन के लिए ज्यादा पैसे खर्च न करने पड़ें.

कॉन्टेंट चार्ज देना होगा

मौजूदा समय में यूजर्स को टीवी देखने के लिए दो तरह के बिल के भुगतान करना होता है, इसमें पहला NCF चार्ज और दूसरा कॉन्टेंट चार्ज होता है. यूजर द्वारा दिया जाने वाला कॉन्टेंट चार्ज टीवी चैनल के ब्रॉडकास्टर के खाते में जाता है।. जबकि NCF चार्ज वह चार्ज है जो चैनल दिखाने के लिए डीटीएच या केबल ऑपरेटर को मिलता है. इसमें 100 चैनल के लिए यूजर्स को हर महीने 153 रुपये देना ही होता है.

NCF ऐसे होगा तय

TRAI की नई रिपोर्ट में टैरिफ नियम में बदलाव करने की बात कही गई है. TRAI की कोशिश है कि अब वह यूजर्स के लिए टीवी देखना सस्ता करे. इसके लिए ट्राई ने वैरियेबल एनसीएफ लाने का प्रपोजल दिया है. वेरियबल NCF हर सर्कल के लिए अलग होगा. इसके अलावा NCF को यूजर की पसंद और उपलब्ध डाटा को ध्यान में रखकर तय किया जाएगा।

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget