एक्सप्लोरर

Facebook मैसेंजर पर सेंडर को कैसे न पता चलने दें कि आपने मैसेज पढ़ लिया है, ये रहा हैक

पहला फायदा ये है कि अगर आप किसी से फेसबुक पर बात करना चाहते हैं तो आपको उसके साथ अपना नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं है.

नई दिल्ली: फेसबुक पर अगर हम किसी से बात करना चाहते हैं तो हमारे पास सिर्फ एक ही ऑप्शन है और वो है फेसबुक मैसेंजर. लेकिन फेसबुक मैसेंजर इस्तेमाल करने के जहां कई फायदे हैं तो वहीं कई नुकसान भी. पहला फायदा ये है कि अगर आप किसी से फेसबुक पर बात करना चाहते हैं तो आपको उसके साथ अपना नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं है. ये उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपनी प्राइवेसी को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं. तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ये नहीं चाहते कि सेंडर को ये पता चले कि आपने उसका मैसेज पढ़ लिया है. इस मामले में कुछ लोग इससे दुखी हैं तो वहीं कुछ खुश भी हैं. तो अगर आप उन लोगों में शामिल हैं जो अपने काम की वजह से लोगों के मैसेज का रिप्लाई नहीं करना चाहते , तो हमारे पास आपके लिए एक हैक है जिसके जरिए ऐसा करना मुमकिन हो सकता है वो भी बिना सेंडर को पता चले

इसका फायदा उठाने के लिए जो सबसे पहली चीज आपको करनी होगा वो ये है कि आपको मैसेंजर एप को नेट से डिसकनेक्ट करना होगा. और ये आप अपने फोन में एयरप्लेन मोड को ऑन कर, कर सकते हैं. तो जब भी आपको कोई मैसेज मिलेगा और अगर आप ये नहीं चाहते कि आपके मैसेज पढ़ने के बावजूद सेंडर को ये पता चले की आपने उसका मैसेज पढ़ लिया है. तो आप अपने स्मार्टफोन में एयरप्लेन मोड को ऑन कर सकते हैं.

Android और iPhone पर कैसे करें

अगर आपके पास Android स्मार्टफोन है तो आपको टॉप बार को नीचे लाना होगा और सेटिंग्स में जाना होगा. जिसके बाद आपको एयरप्लेन मोड में जाकर फ्लाइट मोड को एक्टिवेट करना होगा. अगर ड्रॉप डाउन मेनू में आपको एयरप्लेन मोड नहीं मिलता है तो आप सेंटिग्स में जा सकते हैं.

तो वहीं अगर आप iPhone यूजर हैं तो फोन के स्क्रीन के बीच में प्रेस करना होगा और एयरप्लेन आईकोन को चुनना होगा. एक बार फ्लाइट मोड ऑन होने के बाद आप सेंडर का मैसेज पढ़ सकते हैं और फिर फ्लाइट मोड को ऑफ कर सकते हैं. जिससे सेंडर को ये पता ही नहीं चल पाएगा कि आपने उसका मैसेज पढ़ लिया है.

क्रोम पर कैसे करें इसका इस्तेमाल

क्रोम पर इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास कई तरह के एप्स हैं. क्रोम को खोलने के बाद कॉर्नर पोर्शन में कलरफुल ग्रिड पर क्लिक करें और वहां जाकर एप्स को सेलेक्ट करें. ये एक मेनू ओपन करेगा जहां से आप डॉक्स, जीमेल, यू ट्यूब, वेब स्टोर और अन्य एप्स का फायदा उठा सकते हैं. इस जगह जाने के बाद आपको वेब स्टोर को सेलेक्ट करना होगा और अनस्क्रीन एप को फेसबुक के लिए सेलेक्ट करना होगा.

इस एप के जरिए आप फेसबुक मैसेंजर पर सारे रीड रिसिप्ट्स को बंद कर सकते हैं. इसके बाद आपको एड टू क्रोम पर क्लिक करना होगा जिसके बाद ये एप आपके कंप्यूटर में इंस्टॉल हो जाएगा. एप इंस्टॉल होने के बाद क्रोम के राइट साइड में आपको एक ब्लू सर्कुलर आइकन दिखेगा. जिसको सेलेक्ट करने के बाद आप फेसबुक मैसेंजर के साथ कुछ भी छेड़छाड़ कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के परभणी हनुमान मंदिर हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
महाराष्ट्र के परभणी हनुमान मंदिर हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
नीट री-एग्जाम को लेकर यूपी में चप्पे-चप्पे पर रहेगा पहरा, 24 घंटे सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
नीट री-एग्जाम को लेकर यूपी में चप्पे-चप्पे पर रहेगा पहरा, 24 घंटे सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर, विराट कोहली पर भी आया अपडेट
हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर, विराट कोहली पर भी आया अपडेट

वीडियोज

Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya | Shastrarth: रामलला के दरबार में किसने की आस्था से सौदेबाजी?
Yoga Day 2026: योग दिवस पर बाबा रामदेव ने विशाखापट्टनम में रच दिया इतिहास! | Yoga Day 2026
DR. Aarambhi:😱Aarambhi ने Avantika को जड़ा जोरदार थप्पड़! क्या घरवालों के सामने खुलेगी पोल? #sbs
Bollywood News: 'कॉकटेल' रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर क्यों फूटा यूजर्स का गुस्सा? (20.06.26)
Shiv Sena UBT Crisis: 'शोले' का डायलॉग..' कु@त्ता-टाइगर' और भयंकर वार... शिंदे-उद्धव में आर-पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र के परभणी हनुमान मंदिर हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
महाराष्ट्र के परभणी हनुमान मंदिर हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
नीट री-एग्जाम को लेकर यूपी में चप्पे-चप्पे पर रहेगा पहरा, 24 घंटे सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
नीट री-एग्जाम को लेकर यूपी में चप्पे-चप्पे पर रहेगा पहरा, 24 घंटे सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर, विराट कोहली पर भी आया अपडेट
हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर, विराट कोहली पर भी आया अपडेट
TMC में फूट के बीच बंगाल में कांग्रेस ने किया विधायक दल के नेता- उपनेता का ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
TMC में फूट के बीच बंगाल में कांग्रेस ने किया विधायक दल के नेता- उपनेता का ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
Yoga Day 2026: क्या सूर्य नमस्कार से मजबूत होता है सूर्य? जानिए 12 योग मुद्राएं और स्वास्थ्य लाभ
क्या सूर्य नमस्कार से मजबूत होता है सूर्य? जानिए 12 योग मुद्राएं और स्वास्थ्य लाभ
Happy Fathers Day 2026: इस फादर्स डे पापा को देना चाहते हैं खास सरप्राइज? ये बजट फ्रेंडली आडियाज आएंगे काम
इस फादर्स डे पापा को देना चाहते हैं खास सरप्राइज? ये बजट फ्रेंडली आडियाज आएंगे काम
Train Rules: आज से रेलवे का नया नियम लागू, बिना टिकट यात्रा पर दोगुना किया जुर्माना, जेल भी होगी
Train Rules: आज से रेलवे का नया नियम लागू, बिना टिकट यात्रा पर दोगुना किया जुर्माना, जेल भी होगी
Embed widget