एक्सप्लोरर

एक साल में जियो ने भारत को 150वें स्थान से नंबर वन बनाया- मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि मोबाइल ब्रॉडबैंड के इस्तेमाल के मामले में भारत दुनिया में नंबर वन है. एक साल पहले मोबाइल ब्रॉडबैंड के इस्तेमाल के मामले में भारत दुनिया में 150वें नंबर पर था

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि मोबाइल ब्रॉडबैंड के इस्तेमाल के मामले में भारत दुनिया में नंबर वन है. उन्होंने बताया कि अमेरिका और चीन से भी ज्यादा लोग भारत में मोबाइल ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल कर रहे हैं.

एचटी लीडरशिप समिट में अंबानी ने कहा, "एक साल पहले मोबाइल ब्रॉडबैंड के इस्तेमाल के मामले में भारत दुनिया में 150वें नंबर पर था लेकिन जियो लॉन्च होने के बाद अब यह नंबर वन पर है."

अर्थव्यवस्था के बारे में चर्चा करते हुए रिलायंस इंस्ट्रीज के प्रमुख ने कहा कि देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) अगले दस साल में 2.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर सात ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो सकता है और सबसे ज्यादा जीडीपी के मामले में भारत दुनिया में छठे स्थान से तीसरे स्थान पर आ सकता है.

उन्होंने जोर देकर कहा, "क्या हम अगले दस साल में इसे (जीडीपी) तीन गुना बढ़ाकर सात ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर कर सकते हैं और दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं? हां, हम कर सकते हैं."

अंबानी ने कहा, "तेरह साल पहले जब मैंने यहां कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था 500 अरब अमेरिकी डॉलर की है और अगले बीस साल में यह पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की हो जाएगी. आज वह भविष्यवाणी सच लग रही है. सचमुच हम इस लक्ष्य को 2024 से पहले हासिल कर लेंगे."

मुकेश अंबानी ने इस बात पर जोर दिया कि ऊर्जा और प्रौद्योगिकी मानव की प्रगति के लिए अहम हैं और कहा कि वैश्विक शक्ति के रूप में उभरते हुए भारत ने नई प्रौद्योगिकी को अपनाया है.

अंबानी ने कहा, "कोई देश पूरे मन से बगैर नई प्रौद्योगिकी को अपनाए और नई जेनरेशन की एनर्जी को बिना अपनाए वैश्विक शक्ति नहीं बन पाया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget