एक्सप्लोरर

Tips for Free WI-FI : फ्री वाई-फाई का चक्कर पड़ सकता है महंगा, हैकर्स उड़ा सकते हैं आपका पर्सनल डेटा

Tips for Using Free WI-FI : मोबाइल डेटा बचाने के लिए हम अक्सर फ्री वाई-फाई के जुगाड़ में रहते हैं. इस तरह का वाई-फाई खतरनाक हो सकता है. जानते हैं इससे क्या है खतरा और आप कैसे इससे बच सकते हैं.

Tips for Using Free WI-FI : स्मार्टफोन के लिए इंटरनेट सबसे जरूरी बन चुका है. इसके बिना आप किसी ऐप का यूज नहीं कर पाते. अक्सर ज्यादा लोग अपने डेटा को बचाने के लिए फ्री वाई-फाई के जुगाड़ में रहते हैं. अब पब्लिक प्लेस पर कई जगह फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलती है. ऐसे में लोग वहां से नेट कनेक्ट कर फोन ऑपरेट करने लगते हैं. डेटा बचाने के लिहाज से तो यह ठीक है, लेकिन इससे आपकी प्रइवेसी और फोन की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. आखिर इस तरह के वाई-फाई से किस तरह का खतरा होता है और आप कैसे इससे बच सकते हैं. आइए करते हैं इस पर विस्तार से बात.

फोन हैक होने का रहता है खतरा

पब्लिक प्लेस पर वाई-फाई से अपने फोन या लैपटॉप को कनेक्ट करने से आपके डिवाइस के हैक होने का खतरा रहता है. हैकर इसे हैक करके अपने कंट्रोल में ले सकते हैं और आपकी निजी जानकारी, बैंकिंग से जुड़ी जानकारी व आपका महत्वपूर्ण डेटा जुरा सकते हैं.

हैकर्स इस तरह करते हैं गड़बड़ी

देखने में आया है कि कई बार जालसाज वाई-फाई को पासवर्ड फ्री छोड़ देते हैं. इससे दूसरे लोग आसानी से उससे कनेक्ट हो सकें. इसके बाद जब आप अपने डिवाइस को उस वाई-फाई से जोड़ते हैं, तो आपके फोन का मैक एड्रेस और आईपी एड्रेस हैकर्स के पास चला जाता है. इसके बाद आपका डेटा पैकेट्स के रूप में ट्रांसफर होने लगता है. हैकर्स इन पैकेट्स को इंटरसेप्ट करके आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री चेक कर लेते हैं. इसके अलावा वे नेटवर्क स्निफिंग का सहारा लेकर विजिबल ट्रैफिक को भी आसानी से इंटरसेप्ट कर लेते हैं. इसके बाद आपका डेटा उनके पास आसानी से जा सकता है.

इन बातों का ध्यान रखकर खुद को रख सकते हैं सेफ

  • ऐसे किसी भी वाई-फाई को कनेक्ट करने से बचें, जिसमें पासवर्ड न लगा हो.
  • पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल कर भी रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी इस दौरान बैंकिंग से गतिविधियां न करें. इससे हैक होने की स्थिति में हैकर्स के पास आपके बैंक का एक्सेस जा सकता है और वह आपके खाते में सेंध लगा सकते हैं.
  • पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करने के दौरान फोन से सभी तरह की शेयरिंग को बंद कर दें.
  • फ्री वाई-फाई को कनेक्ट करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जरूर चेक करें. वह किस नाम से है, कोई और भी इसका इस्तेमाल कर रहा है या नहीं.
  • पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कभी भी अपनी ईमेल आईडी से लॉगिन करते वक्त उसका ओरिजनल पासवर्ड उसमें न डालें. वाई-फाई लॉगिन के लिए हमेशा यूनिक पासवर्ड ही डालें.
  • पब्लिक वाई-फाई को यूज करने के दौरान किसी भी तरह के पासवर्ड को फोन में सेव न करें.

ये भी पढ़ें

Air Pollution Problem : वायु प्रदूषण से खराब हो रही है हर शहर की हवा, मोबाइल से इस तरह रखें AQI पर नजर

UPI Without Internet: बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के भी UPI से भेज सकते हैं रुपये, अपनाएं ये तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर
क्या हैं Flash Drives? जानें क्यों बढ़ रही इनकी डिमांड
क्या हैं Flash Drives? जानें क्यों बढ़ रही इनकी डिमांड

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget