एक्सप्लोरर

Air Pollution Problem : वायु प्रदूषण से खराब हो रही है हर शहर की हवा, मोबाइल से इस तरह रखें AQI पर नजर

How to Check AQI : हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के बाद देश के अधिकतर सिटी एरिया में वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ गई है. इस खबर में हम आपको बताएंगे AQI कैसे मापते हैं और आप कहां से इसे देख सकते हैं.

How to Check AQI : हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के बाद देश के अधिकतर सिटी एरिया में वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ गई है. सबसे बुरी स्थिति नॉर्थ इंडिया की है. प्रदूषण बढ़ने से हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की ओर से जारी होने वाले एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) के आंकड़ों में  अधिकतर शहर बहुत खराब की स्थिति में हैं. हावा में घुले इस जहर की वजह से डॉक्टर लोगों को बेवजह घर से निकलने से मना कर रहे हैं. इस खबर में हम आपको बताएंगे AQI कैसे मापते हैं और आप कहां से देख सकते हैं AQI का स्तर.

ऐसे नापते हैं AQI

वायु प्रदूषण को मापने के 8 मानक (प्रदूषक तत्व पीएम10, पीएम2.5, नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फर डाई-ऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, ओजोन, अमोनिया और लेड) होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण पीएम-2.5 और पीएम-10 होते हैं। इन्हीं का आंकड़ा सर्वाधिक होता है। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स नापते समय पीएम-2.5, पीएम-10 और किसी एक अन्य मानक को शामिल किया जाता है। इसका केवल स्टैंडर्ड होता है, कोई मापक इकाई नहीं होती, जबकि पीएम-2.5 और पीएम-10 को माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर में मापा जाता है। किसी भी चीज के जलने से जो प्रदूषण होता है, उसमें पीएम-2.5 और धूल कणों में पीएम-10 होता है। इस तरह AQI को मापा जाता है.

इस आधार पर होता है वायु शुद्धता का मूल्यांकन

वायु की शुद्धता का मूल्यांकन 0 से 500 अंकों के बीच में किया जाता है. 1 से 50 तक के एक्यूआई को अच्छी क्वॉलिटी का माना जाता है. 51 से 100 तक एक्यूआई होने पर उसे संतोषजनक माना जाता है. 101 से 200 के बीच के एक्यूआई को मध्यम प्रदूषित माना जाता है. ये स्थिति बीमार लोगों के लिए ठीक नहीं होती है. 201 से 300 के बीच के एक्यूआई को कमजोर गुणवत्ता वाला माना जाता है. ये सभी के लिए नुकसानदायक हो सकता है. 301 से 400 के बीच के एक्यूआई को गंभीर माना जाता है. इस स्थिति में स्वस्थ आदमी भी बीमार हो सकता है. 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को बेहद गंभीर माना जाता है और इसमें सांस लेना मुश्किल होने लगता है. इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं.    

इस तरह देख सकते हैं AQI

इस खतरनाक स्थिति में आपको AQI से अपडेट रहना जरूरी हो जाता है. अब सवाल ये उठता है कि आप कैसे और कहां से रोजाना के AQI को देख सकते हैं. दरअसल ऐसे बहुत से ऐप हैं जहां से आप इसे ट्रैक कर सकते हैं.

1. SAFAR India  

System of Air Quality and Weather Forecasting and Research (SAFAR) India की वेबसाइट पर जाकर आप मौसम व एयर क्वॉलिटी से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं. यहां अगने दिन के एक्यूआई का भी अनुमान बताया जाता है. यहां हवा का स्तर आप PM10 और PM2.5 स्तर पर देख सकते हैं.  आपको इस वेबसाइट http://safar.tropmet.res.in/ पर जाना होगा.

2. aqicn.org

इस वेबसाइट पर अधिकतर प्रमुख शहरों का एक्यूआई डेटा आपको मिल जाएगा. यहां मौजूद डेटा लोकल स्तर पर एक्यूआई डेटा प्रोवाइड कराने वाले आधिकारिक संस्था से लिया गया होता है.

3. Breezometer

ये काफी अच्छा मोबाइल ऐप है, इसमें कई और भी फीचर हैं. इसमें आपको लोकल स्तर पर भी एक्यूआई डेटा मिलता है. इसके अलावा इसमें रियल टाइम मैप व्यू का ऑप्शन भी है जिसमें आप एक साथ देश के प्रमुख शहरों में प्रदूषण का स्तर क्या है उसे देख सकते हैं.

4. IQAir+

अगर आप मोबाइल ऐप से प्रदूषण का स्तर देखना चाहते हैं तो ये भी अच्छा ऐप है. इसमें आपको एक्यूआई की विस्तृत रिपोर्ट मिलती है. इसमें एक हेल्थ रेकमेंडेशन सेक्शन में आपको ये भी बताया जाता है कि मौजूदा एक्यूआई स्तर से निपटने के लिए आपको कौनसी एक्टिविटी करनी चाहिए और कौनसी नहीं.

5. CPCB वेबसाइट

सीपीसीबी रोजाना दोपहर 4 बजे पूरे देश के प्रमुख शहरों के एक्यूआई का फाइनल बुलेटिन जारी करता है. आप एक्यूआई डेटा देखने के लिए इनकी वेबसाइट  https://cpcb.nic.in/ पर जाएं. यहां आपको टॉप मैन्यू पर पांचवें नंबर पर एयर/वॉटर/नॉइज डेटा का ऑप्शन दिखता है. इस पर क्लिक करते ही आपको पहले नंबर पर एयर क्वॉलिटी डेटा का विकल्प दिखेगा. इस पर क्लिक करते ही आपको डेली एक्यूआई बुलेटिन का ऑप्शन मिलेगा. उस पर क्लिक करके पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लें. वहां से आप अपने शहर और दूसरे शहर का एक्यूआई स्तर देख सकते हैं.

6. Google Search

अगर आप डिटेल में एक्यूआई नहीं देखना चाहते और ज्यादा लंबे प्रोसेस में फंसना नहीं चाहते तो ये विकल्प आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा. आप बस गूगल पर एयर क्वॉलिटी नीयर मी टाइप करें. इसके बाद आपके सामने डेटा आ जाएगा. इसी तरह आप दूसरे शहर का डेटा भी देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें

UPI Without Internet: बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के भी UPI से भेज सकते हैं रुपये, अपनाएं ये तरीका

Block Unwanted Ads: मोबाइल में ऑफलाइन ऐप के Ads से हैं परेशान? अपनाएं ये तरीके, दूर होगी समस्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget