एक्सप्लोरर

UPI Without Internet: बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के भी UPI से भेज सकते हैं रुपये, अपनाएं ये तरीका

UPI Without Internet: UPI का जो ट्रांजेक्शन हम स्मार्टफोन से करते हैं इसके लिए किसी भी एक UPI ऐप और इंटरनेट का होना जरूरी होता है. पर आप बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के भी UPI से पैसे भेज सकते हैं.

UPI Without Internet: भारत में डिजिटल पेमेंट काफी प्रचलित हो चुका है. चाय की दुकान हो, सब्जी वाला हो या फिर बड़े शोरूम में खरीदारी हो... हर जगह अधिकतर लोग अब डिजिटल पेमेंट करना ही पसंद करते हैं. डिजिटल पेमेंट में भी UPI (Unified Payments Interface) सबसे अहम है. अधिकतर ट्रांजेक्शन UPI मोड में ही होते हैं. UPI का जो ट्रांजेक्शन हम स्मार्टफोन से करते हैं इसके लिए किसी भी यूपीआई ऐप और इंटरनेट का होना जरूरी होता है. क्या आप जानते हैं कि आप बेसिक फोन से और बिना इंटरनेट के भी UPI से रुपये भेज सकते हैं. हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही ट्रिक जिससे आप ऐसा कर सकते हैं.

ये है तरीका

अगर आपके पास स्मार्टफोन की जगह बेसिक फोन है और इंटरनेट की सुविधा नहीं है या फिर स्मार्टफोन तो है, लेकिन उसमें इंटरनेट नहीं है तो भी आप इस तरीके से आसानी से किसो को पैसे भेज सकते हैं. इसके लिए आपको बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक USSD कोड डायल करना होता है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरा प्रोसेस.

  • बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99# डायल करें. इसके बाद आपके फोन स्क्रीन पर एक मेसेज ब्लिंक होगा.
  • इस मेसेज को ध्यान से देखें, इसमें आपको अकाउंट बैलेंस चेक करने, प्रोफाइल डिटेल्स, ट्रांजेक्शन स्टेटमें रिक्वेस्ट, सेंड मनी और यूपीआई पिन मैनेज करने का ऑप्शन दिखेगा.
  • अगर आपको किसी को रुपये भेजने हैं तो Send Money पर क्लिक करें.
  • अब आपसे उस व्यक्ति की जानकारी मांगी जाएगी जिसे आप रुपये भेजना चाहते हैं.
  • डिटेल के लिए कई ऑप्शन होंगे. सबसे आसान तरीका है उस शख्स का मोबाइल नंबर डालना. हालांकि आपको उसका वही नंबर डालना होगा जो उसके बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड हो.
  • अगर मोबाइल नंबर नहीं डालना चाहते तो आप उसकी UPI आईडी या बैंक अकाउंट डिटेल्स भी डाल सकते हैं.
  • जरूरी डिटेल्स डालने के बाद जब आप सब्मिट करेंगे तो उस व्यक्ति का नाम आ जाएगा. नाम एक बार क्रॉसचेक करने के बाद आप वह अमाउंट डालें जो भेजना चाहते हैं.
  • इसके बाद रेडी का ऑप्शन दिखेगा, अब उस पर क्लिक कर दें. उस पर क्लिक करते ही आपको रिमार्क्स का विकल्प दिखेगा. इसे आप 1 प्रेस करके स्किप कर दें. अब आपसे UPI पिन मांगा जाएगा. अब आप अपना पिन डाल दें. इसके बाद ट्रांजेक्शन हो जाएगा.

ये भी पढ़ें

Cheapest Smartphone: JioPhone Next से भी कम है इन स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स भी हैं कमाल के

SmartPhone Tips: क्या आप भी बार-बार फोन हैंग होने से हैं परेशान? अपनाएं ये तरीके, बढ़ जाएगी स्पीड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gaming Smartphone : गेमिंग फोन में क्यों दिए जाते हैं ज्यादा RAM और हाई रिफ्रेश रेट? जानें वजह
गेमिंग फोन में क्यों दिए जाते हैं ज्यादा RAM और हाई रिफ्रेश रेट? जानें वजह
Battery Tips: पुराने फोन में क्यों फूल जाती है बैटरी, यह कितनी खतरनाक?
पुराने फोन में क्यों फूल जाती है बैटरी, यह कितनी खतरनाक?
Diwali Sale Gadgets : घर पर थिएटर से लेकर पार्टी तक का इंतजाम, दिवाली सेल में सस्ते हुए गैजेट्स
घर पर थिएटर से लेकर पार्टी तक का इंतजाम, दिवाली सेल में सस्ते हुए गैजेट्स
Cyber Fraud: हैकर्स ने बनाया अपना प्ले स्टोर, किराए पर मिलते हैं ठगी के सॉफ्टवेयर
हैकर्स ने बनाया अपना प्ले स्टोर, किराए पर मिलते हैं ठगी के सॉफ्टवेयर

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं...', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
Snoring Sound Effect Sleep: नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
Embed widget