एक्सप्लोरर

फ्रांस में भी अब भारतीय कर पाएंगे UPI पेमेंट, एक स्कैन और खत्म हो जाएगी सारी झंझट

UPI Payment: फ्रांस में भी भारतीय लोग अब UPI पेमेंट कर सकते हैं. फ्रांस ने UPI को मंजूरी दे दी है और इस बात का ऐलान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है.

UPI Payment in France: भारत और फ्रांस के बीच UPI यानि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस को लेकर समझौता हो गया है और अब भारतीय लोग UPI की मदद से फ्रांस में पेमेंट कर पाएंगे. बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के पेरिस दौरे पर हैं और ये बड़ी घोषणा इसी दौरान हुई है. पीएम मोदी ला सीन म्यूजिकल में भारतीय लोगों को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने इसकी घोषणा की. यानि अब अगर भारतीय लोग फ्रांस ट्रेवल करते हैं तो उन्हें ज्यादा कैश या Forex कार्ड लेकर जाने की जरूरत नहीं है. वे UPI यानि भारतीय रुपयों में पेमेंट कर पाएंगे. हालांकि अभी UPI पेमेंट पूर्ण रूप से सब जगह शुरू नहीं हुआ है.

UPI पेमेंट की शुरुआत एफिल टावर से की जाएगी और भारतीय पर्यटक एफिल टावर में यूपीआई के जरिए रुपये में भुगतान कर सकेंगे. दो दिवसी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने फ्रांसीसी समकक्ष एलिजाबेथ बोर्न और सीनेट अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर के साथ बैठकें की और दोनों देशो के बीच बहुआयामी सहयोग और दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया.

भारत में खूब पॉपुलर UPI

भारत का UPI सिस्टम कई बैंक खातों को एक ही मोबाइल एप्लिकेशन में जोड़ता है जिससे यूजर्स को विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं तक पहुंचने, आसान फंड ट्रांसफर करने और व्यापारियों को भुगतान करने में मदद मिलती है. UPI को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने अप्रैल 2016 में 21  बैंकों को शामिल करते हुए एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया था. इसके बाद से UPI का इस्तेमाल लगातार भारत में बड़ा है. आज एक चाय वाले से लेकर बड़े-बड़े मॉल्स और स्टोर पर UPI पेमेंट स्वीकार किया जाता है.

UPI को लेकर भारत और फ्रांस के बीच 2022 में साइन हुआ था MOU 

दरअसल, भारत और फ्रांस के बीच 2022 में UPI को लेकर बातचीत शुरू हुई थी. तब नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने Lyra के साथ एक MOU साइन किया था. जिन लोगों को नहीं पता कि lyra क्या है तो ये फ्रांस की फास्ट और सिक्योर ऑनलाइन पेमेंट सर्विस है. 2022 में ही UPI ने सिंगापुर की भुगतान प्रणाली PayNow के साथ भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिससे दोनों देशों के बीच सीमा पार लेनदेन संभव हो सके.

इन देशो में भी जल्द शुरू होगा UPI 

UPI पेमेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), भूटान और नेपाल द्वारा पहले ही अपनाया जा चुका है. NPCI वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका, अन्य यूरोपीय  और पश्चिम एशिया के देशों में यूपीआई सेवाओं का विस्तार करने के लिए बातचीत कर रहा है. यानि जल्द इन जगहों में भी भारतीय UPI की मदद से पेमेंट कर पाएंगे.  

यह भी पढ़ें: Amazon Prime Day Sale: ओरिजिनल प्राइस से कई हजार सस्ते में मिलेंगे ये फोन, डील्स मिस करने पर होगा भारी पछतावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Cyber Attacks : अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
Temple wearable Pre-Orders: Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
OnePlus Ace 7 Launch : 16GB RAM और 200MP कैमरा, OnePlus Ace 7 सीरीज लॉन्च
16GB RAM और 200MP कैमरा, OnePlus Ace 7 सीरीज लॉन्च

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget