एक्सप्लोरर

Flipkart Scam: फ्लिपकार्ट को गलत सामान की डिलीवरी करना पड़ा महंगा, लगाया गया 10 गुना जुर्माना!

Flipkart BBD Sale 2024: फ्लिपकार्ट सेल के बीच कंपनी को एक बड़ा झटका लगा है. गलत सामान भेजने और उसकी शिकायत पर एक्शन न लेने पर उपभोक्ता फोरम ने कंपनी पर बड़ा जुर्माना लगाया है.

Flipkart-Amazon: आजकल फ्लिपकार्ट और अमेज़न समेत कई ई-कॉमर्स कंपनियों के शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर सेल का आयोजन किया जा रहा है. इन फेस्टिवल सेल में हरेक प्लेटफॉर्म कई शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट मिलते हैं, लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि ग्राहक को गलत सामान डिलीवर किया जाता है.

ऐसे में मामले में कार्रवाई न करना कंपनियों को काफी महंगा पड़ता है. ऐसा ही कुछ फ्लिपकार्ट के साथ हुआ है. फ्लिपकार्ट को गलत सामान डिलीवर करने और उसकी शिकायत पर एक्शन न लेना काफी महंगा पड़ गया है. अब कंपनी को एक-दो नहीं पूरे दस गुना जुर्माना भरना पड़ेगा.

2021 में ऑर्डर किया था ब्लूटूथ

दरअसल, दिल्ली के नजफ़गढ़ इलाके में रहने वाले एक ग्राहक ललित कुमार ने 2021 में फ्लिपकार्ट से एक ब्लूटूथ हेडफोन ऑर्डर किया था, जिसकी डिलीवरी 10 नवंबर 2021 को हुई थी, लेकिन ग्राहक ने अपना प्रॉडक्ट बॉक्स 11 नवंबर को खोला, जिसमें उन्हें ब्लूटूथ हेडफोन की जगह वायर्ड हेडफोन मिला.

ललित कुमार ने इसकी शिकायत फ्लिपकार्ट से की और उस प्रॉडक्ट को वापस करने और बदलने की मांग की. फ्लिपकार्ट ने ग्राहक की इस मांग को स्वीकार नहीं किया. कंपनी ने बताया कि आपने 48 घंटे बाद शिकायत की है इसलिए आपकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया जाएगा. 

लगाया गया भारी जुर्माना

ग्राहक ललित कुमार ने फ्लिपकार्ट से कई बार अनुरोध किया, शिकायत की, लेकिन कंपनी ने कोई एक्शन नहीं लिया. उसके बाद ललित ने इसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम में कर दी. इस मामले की सुनवाई करते हुए उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन सुरेश कुमार गुप्ता, हर्षाली कौर और रमेश चंद्र यादव की बेंच ने फ्लिपकार्ट और उस हेडफोन को बनाने वाली कंपनी दोनों पर ही 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया.

इस घटना से हमें भी सीख लेनी चाहिए. आजकल चल रहे फेस्टिवल सेल में ग्राहक बहुत सारी नई चीजों की खरीदारी कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी कोई प्रॉडक्ट खरीदते हैं तो उसे डिलीवर होने के बाद जितनी जल्दी हो सके, ओपन करें और अगर संभव तो बॉक्स खोलते समय की वीडियो जरूर बनाएं.

अगर आपके प्रॉडक्ट में कोई दिक्कत है तो उसकी शिकायत तुरंत ई-कॉमर्स कंपनी से करें. अगर बार-बार शिकायत करने पर भी कंपनी कोई एक्शन न लें तो आप उपभोक्ता फोरम में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Vodafone-Idea ने गेमर्स को दिया शानदार गिफ्ट, ‘Vi Game to Fame’ ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon Echo Devices : घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइस
घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइस
Samsung W27 Launch : Samsung W27 में फोल्डेबल डिजाइन के साथ 200MP कैमरे का दांव, आज लॉन्च
Samsung W27 में फोल्डेबल डिजाइन के साथ 200MP कैमरे का दांव, आज लॉन्च
एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?
एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?
Cyber Fraud: किस उम्र के लोगों को ज्यादा शिकार बना रहे साइबर ठग, सबके लिए अलग है प्लान?
किस उम्र के लोगों को ज्यादा शिकार बना रहे साइबर ठग, सबके लिए अलग है प्लान?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget