एक्सप्लोरर

Flipkart की नई सेल हुई शुरू, 5 अगस्त तक मिलेगा बंपर डिस्काउंट, ग्राहकों को अब अमेज़न सेल का है इंतजार

Flipkart Sale August 2024: अगस्त का महीना आते ही फ्लिपकार्ट ने नई सेल की शुरुआत कर दी है. आइए हम आपको इस सेल की कुछ खास डिटेल्स बताते हैं और अमेजन सेल की भी जानकारी देते हैं.

Flipkart Sale: अगस्त का महीना आते ही त्यौहार की शुरुआत हो जाती है और इसी के साथ भारत की शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर सेल की भी शुरुआत हो जाती है. भारत के सबसे बड़े शॉपिंग प्लेटफॉर्म में से एक फ्लिपकार्ट ने 1 अगस्त की मध्यरात्रि से ही सेल की शुरुआत कर दी है.

इस सेल का नाम बिग बजत डेज़ है. यह सेल 5 अगस्त 2024 तक चलने वाली है और इन 5 दिनों में ग्राहकों को बहुत सारी शानदार डील्स मिलने वाली है. इस पांच दिवसीय सेल के दौरान, फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को बेहतरीन छूट, आकर्षक ऑफ़र और विशेष डील्स का लाभ प्रदान करेगा.

फ्लिपकार्ट सेल की हुई शुरुआत

इस सेल के दौरान ग्राहकों को  स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, घरेलू सामान और बहुत कुछ पर आकर्षक छूट मिलेगी. इस सेल के दौरान जो यूज़र्स  HDFC Bank, HSBC Bank, IDFC First Bank और One Card से पेमेंट करेंगे, उन्हें हर आइटम की ईएमआई पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.

इस सेल में ग्राहकों को भारी डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर्स, No Cost EMI, बैंक ऑफर्स और कई अन्य आकर्षक डील मिलेगी. फ्लिपकार्ट ने पिछले साल की तरह ही इस साल भी ग्राहकों को लुभाने के लिए कई नए ऑफर्स और प्रोडक्ट्स पेश करने की तैयारी की है.

अगर आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम की तलाश में हों, तो इस सेल में आपको सबसे अद्भुत ऑफ़र मिलेंगे. स्मार्टफोन्स के लिए, एप्पल, सैमसंग, शाओमी, और वनप्लस जैसे प्रमुख ब्रांड्स पर विशेष छूट उपलब्ध होगी. इसके साथ ही, नई टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन और लैपटॉप्स पर भी शानदार डील्स मिलेंगी.

अगर आप फैशन शॉपिंग करना चाहते हैं तो इस सेल में आपको ट्रेंडी कपड़े, फुटवियर, और एक्सेसरीज़ पर बेहतरीन छूट का लाभ उठाने का मौका मिलेगा. इसमें ब्रांडेड कपड़े और स्टाइलिश ऐक्सेसरीज़ शामिल होंगी. इसके अलावा अगर आप इस सेल के जरिए एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर्स, और या किचन का कोई अन्य सामना खरीदेंगे तो भी आपको कई खास डील्स एंड डिस्काउंट देखने को मिलेंगे. 

अमेज़न भी जल्द लाएगा नई सेल

भारत में फ्लिपकार्ट के सबसे बड़े प्रतिद्वंधी अमेजन ने अभी तक अगस्त में होने वाले सेल का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि फ्लिपकार्ट के द्वारा सेल का आयोजन करने के बाद अमेज़न भी जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर सेल का आयोजन कर सकती है. अमेज़न पर आने वाली सेल पर भी यूज़र्स को कई खास ऑफर्स मिलेंगे. अब देखना होगा कि इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर आयोजित होने वाली नई फेस्टिव सेल्स में क्या-क्या खास होता है.

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget