एक्सप्लोरर

Figure AI: इंसानों जैसा रोबोट बना रही ये कंपनी, बेजोस से लेकर एनविडिया तक ने किया निवेश

Humanoid Robot: फिगर एआई एक स्टार्टअप कंपनी है, जो इंसानों जैसा रोबोट बनाने की दिशा में काम कर रही है. कंपनी को टेक जगत के कई दिग्गजों का निवेश और भरोसा मिला हुआ है...

तेजी से बदलती प्रौद्योगिकी की दुनिया में इंसानी रोबोट को लेकर नया घमासान मचने वाला है. टेक जगत के कई दिग्गज नाम इन दिनों इंसानी रोबोट बनाने पर पैसे खर्च कर रहे हैं. इस लिस्ट में पहले से ही चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपन एआई का नाम शामिल था. अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक जेफ बेजोस और गूगल-अमेजन को पछाड़कर हाल ही में सनसनी बनी सेमीकंडक्टर कंपनी एनविडिया का भी नाम जुड़ गया है.

इन दिग्गज कंपनियों ने किया निवेश

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंसानी रोबोट यानी हुमनॉइड रोबोट बनाने वाली स्टार्टअप कंपनी फिगर एआई में कई टेक दिग्गजों ने निवेश किया है. उनमें अमेजन, एनविडिया और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियां शामिल हैं. इस स्टार्टअप को पहले से ही ओपनएआई का सपोर्ट मिला हुआ है और कई निवेशकों के एक कंसोर्टियम ने पैसे लगाए हुए हैं.

फिगर एआई को मिले 675 मिलियन डॉलर

अब फिगर एआई को ताजे फंडिंग राउंड में लगभग 675 मिलियन डॉलर का निवेश मिला है, जिससे कंपनी की वैल्यू बढ़कर लगभग 2 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है. जेफ बेजोस ने फिगर एआई में 100 मिलियन डॉलर का निवेश किया है. उन्होंने यह निवेश अपनी फर्म एक्सप्लोर इन्वेस्टमेंट्स एलएलसी के माध्यम से किया है. वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने फिगर एआई पर 95 मिलियन डॉलर का दांव लगाया है. उनके अलावा एनविडिया और अमेजन से जुड़े एक फंड ने भी 50-50 मिलियन डॉलर का निवेश किया है.

पहले से इन निवेशकों का मिला है भरोसा

इंसानों जैसा रोबोट बनाने पर काम कर रही फर्म फिगर एआई को ओपन एआई से 5 मिलियन डॉलर का निवेश पहले ही मिल चुका है. ओपन एआई ने शुरुआत में फिगर एआई को खरीदने का प्रयास किया था. असफल रहने के बाद उसने 5 मिलियन डॉलर निवेश करने का फैसला लिया. फिगर एआई को इंटेल के वेंचर कैपिटल आर्म, एलजी इन्नोटेक, सैमसंग के इन्वेस्टमेंट ग्रुप, पार्कवे वेंचर कैपिटल, एलाइन वेंचर्स, एआरके वेंचर फंड, आलिया कैपिटल पार्टनर्स, टेमारैक आदि जैसे निवेशकों का भी सपोर्ट मिला हुआ है.

इतनी इंटेंस हो चुकी है एआई की रेस

टेक जगत खासकर एआई की दुनिया पिछले एक-डेढ़ साल से फोकस में हैं. ओपन एआई के लोकप्रिय प्रोडक्ट चैटजीपीटी ने इस मामले में बड़ा बदलाव लाया है. अभी के समय में गूगल से लेकर फेसबुक तक और एलन मस्क से लेकर जेफ बेजोस तक, टेक जगत का हर बड़ा नाम एआई पर काम कर रहा है. एआई की इस रेस में कोई भी पीछे नहीं छूटना चाहता है. फिगर एआई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की चल रही रेस का नया आयाम है.

ये भी पढ़ें: महंगाई से कब मिलेगी राहत? अब एफएमसीजी कंपनियां गिराने वाली हैं गाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Refurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक
Refurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक
क्या फोन की RAM बढ़ने से Performance बढ़ती है? समझें पूरा टेक्निकल सच
क्या फोन की RAM बढ़ने से Performance बढ़ती है? समझें पूरा टेक्निकल सच
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
POCO X8 Review: 9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?
9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
BMC के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
बीएमसी के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
Embed widget