एक्सप्लोरर

Facebook: फेसबुक ने इन यूजर्स के लिए शुरू की नई सुविधा, जानिए आपको क्या फायदा होगा

Facebook Upcoming Feature: यह एक जरूरी सर्विस होगी क्योंकि लोग अक्सर यह नहीं जानते कि अपने अकाउंट को कैसे दोबारा पाया जाए या किससे कॉन्टेक्ट किया जाए.

Facebook New Tool: फेसबुक ने दुनिया भर के यूजर्स के लिए ढेर सारे अपडेट की घोषणा की है. मेटा ने दुनिया भर में अंग्रेजी बोलने वाले यूजर्स के लिए एक नई बहुत जरूरी सुविधा का टेस्ट शुरू कर दिया है, जिसमें वो क्रिएटर्स भी शामिल हैं जिनके अकाउंट को लॉक कर दिया गया है. यह एक जरूरी सर्विस होगी क्योंकि लोग अक्सर यह नहीं जानते कि अपने अकाउंट को कैसे दोबारा पाया जाए या किससे कॉन्टेक्ट किया जाए. फेसबुक ने इस फीचर की टेस्टिंग उन क्रिएटर्स के साथ भी शुरू कर दी है, जिनके पास कोई रिलेशनशिप मैनेजर नहीं है.

फेसबुक ने अपने ब्लॉग में कहा है कि वह मुख्य रूप से क्रिएटर्स के लिए गाली-गलौज करने वाले कीवर्ड ब्लॉकिंग टूल्स, सस्पेंड/बैन कंट्रोल और मजबूत कमेंट कंट्रोल सहित कई कमेंट मॉडरेशन टूल्स को रोल आउट कर रहा है. हालांकि, क्रिएटर्स के लिए विशेष सुरक्षा टूल लॉन्च करने के साथ, फेसबुक ने उन लोगों के लिए लाइव चैट सपोर्ट सिस्टम की भी घोषणा की, जो अपने अकाउंट से लॉग आउट हो गए हैं. लाइव चैट पर समस्याओं की रिपोर्ट करने की सुविधा अभी के लिए केवल फेसबुक ऐप पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Instagram Tips: बिना कोई ऐप डाउनलोड किए चुपके से ऐसे देखें इंस्टाग्राम स्टोरी, यूजर को नहीं चलेगा पता

ब्लॉग में कहा है कि "हमने दुनिया भर में कुछ अंग्रेजी बोलने वाले यूजर्स के लिए लाइव चैट हेल्प की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है, जिसमें क्रिएटर्स भी शामिल हैं, जिन्हें उनके अकाउंट से लॉगआउट कर दिया गया है. यह पहला टेस्ट उन लोगों पर केंद्रित है जो असामान्य गतिविधि के कारण अपने अकाउंट तक नहीं पहुंच सकते हैं या जिनके अकाउंट कम्यूनिटी गाइडलाइन्स के उल्लंघन के कारण सस्पेंड कर दिए गए हैं. यह पहली बार होगा जब फेसबुक ने उन लोगों के लिए लाइव हेल्प की पेशकश की है जिनके अकाउंट बंद हैं .”

यह भी पढ़ें: Google Tips: इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो गूगल पर कुछ भी सर्च करना होगा तेज और आसान

जब आप अपने अकाउंट का एक्सेस खो देते हैं या जब कोई आपके अकाउंट को ब्लॉक कर देता है, तो फेसबुक पॉप-अप दिखाएगा जिसमें यूजर्स को उनके साथ चैट करने के लिए कहा जाएगा. नोट में कहा गया है कि अगर यूजर्स को कोई दिक्कत है तो यूजर्स सपोर्ट एजेंट से बात कर सकते हैं. जब आप "Chat to us" विकल्प पर टैप करते हैं, तो एक नई चैट विंडो खुल जाएगी, और आप एक कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव से जुड़ जाएंगे, जो आपको आपका अकाउंट को वापस पाने में आपकी मदद करेगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp Tips and Tricks: आप सोते रहेेंगे और वॉट्सऐप से ऐसे चला जाएगा मैसेज, जानिए तरीका

यूएस के क्रिएटर जिनके पास पहले से असाइन किया गया रिलेशनशिप मैनेजर नहीं है, वे लाइव चैट सपोर्ट का उपयोग करके फेसबुक से संपर्क कर सकते हैं. ब्लॉग ने कहा गया है कि "फेसबुक के माध्यम से लॉगिन होने पर क्रिएटर्स एक क्रिएटर सपोर्ट साइट तक पहुंच सकते हैं. वहां, वे पे-आउट की स्थिति से लेकर रील जैसी नई सुविधा के बारे में सवालों तक के विभिन्न मुद्दों पर सहायता के लिए सहायता एजेंट के साथ लाइव चैट कर सकते हैं. यह अभी के लिए एक छोटा टेस्ट है, और जैसे-जैसे हम विस्तार करेंगे, क्रिएटर्स को टेस्ट में शामिल होने और नए समर्थन अनुभव का पता लगाने के लिए फेसबुक या इंस्टाग्राम पर एक इनविटेशन प्राप्त होगा. "

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diwali 2026: लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
Ai+ Smartphone Price Hike: Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें
Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget