एक्सप्लोरर

चीन-अमेरिका को टक्कर देगा यूरोप का नया सुपरकंप्यूटर! AI का ऐसा कारनामा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा

Europe Supercomputer: तकनीक की दौड़ में यूरोप अब तक पिछड़ा हुआ माना जाता रहा है. यहां की कंपनियां वैश्विक स्तर पर बहुत कम पहचान बना पाई हैं.

Europe Supercomputer: तकनीक की दौड़ में यूरोप अब तक पिछड़ा हुआ माना जाता रहा है. यहां की कंपनियां वैश्विक स्तर पर बहुत कम पहचान बना पाई हैं. यही हाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में भी देखने को मिला, जहां अमेरिका और चीन ने बाजी मार रखी है. लेकिन अब यूरोप ने तस्वीर बदलने का इरादा जताया है और इसका हथियार है सुपरकंप्यूटर जुपिटर. 5 जून को जर्मनी में यूरोप का सबसे तेज और पहला एक्सास्केल सुपरकंप्यूटर लॉन्च किया गया. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने उम्मीद जताई कि यह कदम यूरोप को एआई की दौड़ में अमेरिका और चीन के बराबर ला सकता है.

AI की दौड़ में नई उम्मीद

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में अमेरिका ने 40 बड़े एआई मॉडल तैयार किए, चीन ने 15 और यूरोप केवल 3 मॉडल तक ही सीमित रह गया. ऐसे हालात में जुपिटर का लॉन्च यूरोप के लिए बड़ी छलांग माना जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान चांसलर मर्ज ने माना कि एआई क्षेत्र में अमेरिका और चीन के बीच कड़ा मुकाबला है लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप के पास अभी भी आगे बढ़ने का मौका है. उनके मुताबिक, “सॉवरेन कंप्यूटिंग कैपेसिटी” हासिल करना न केवल आर्थिक प्रतिस्पर्धा बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद जरूरी है.

कैसे बना Jupiter

जुपिटर को फ्रांस की कंपनी Atos की सहायक Eviden और जर्मन ग्रुप ParTec ने मिलकर तैयार किया है. हालांकि इसमें अमेरिका की Nvidia कंपनी के 24,000 चिप्स का इस्तेमाल हुआ है जो यह दिखाता है कि यूरोप अभी भी पूरी तरह स्वतंत्र नहीं हो पाया है. यह सुपरकंप्यूटर जूलिश सुपरकंप्यूटिंग सेंटर में स्थापित किया गया है और 3,600 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला है जो लगभग आधे फुटबॉल मैदान के बराबर है.

कितनी है ताकत

जुपिटर को यूरोप का पहला ‘एक्सास्केल’ सुपरकंप्यूटर कहा जा रहा है. यह हर सेकंड एक क्विंटिलियन (यानी एक अरब अरब) कैलकुलेशन करने में सक्षम है. अमेरिका के पास फिलहाल ऐसे तीन सुपरकंप्यूटर मौजूद हैं. जुपिटर मौजूदा किसी भी जर्मन कंप्यूटर से करीब 20 गुना ज्यादा शक्तिशाली है. इसकी लागत लगभग 500 मिलियन यूरो (करीब 580 मिलियन डॉलर) है जिसे जर्मनी और यूरोपीय संघ मिलकर फंड कर रहे हैं.

एआई से आगे भी है उपयोग

सुपरकंप्यूटर जुपिटर का इस्तेमाल केवल एआई मॉडल ट्रेनिंग के लिए नहीं होगा बल्कि इसके जरिए जलवायु परिवर्तन की सटीक भविष्यवाणी भी की जाएगी. वैज्ञानिकों का मानना है कि जहां मौजूदा सिस्टम केवल 10 साल की क्लाइमेट फोरकास्ट दे पाते हैं, वहीं जुपिटर की मदद से 30 से 100 साल तक की भविष्यवाणी संभव होगी. इसके अलावा यह दिमाग की प्रक्रियाओं का सिमुलेशन करके अल्जाइमर जैसी बीमारियों पर रिसर्च को तेज करेगा और पवन ऊर्जा जैसे क्लीन एनर्जी समाधानों को भी बेहतर बनाएगा.

यह भी पढ़ें:

रात को बंद कर देना चाहिए Wifi? 99% लोगों को नहीं पता इसके फायदे, जानें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Textile Innovation: स्टेप काउंट करेगा, लाइट जलाएगा और शेप भी बदल लेगा... वैज्ञानिकों ने बना डाला अनोखा कपड़ा
स्टेप काउंट करेगा, लाइट जलाएगा और शेप भी बदल लेगा... वैज्ञानिकों ने बना डाला अनोखा कपड़ा
फोल्डेबल फोन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना एक झटके में हो जाएगा बड़ा कांड
फोल्डेबल फोन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना एक झटके में हो जाएगा बड़ा कांड
बारिश के बाद AC की कूलिंग हो गई गायब? ये हो सकते हैं कारण
बारिश के बाद AC की कूलिंग हो गई गायब? ये हो सकते हैं कारण
Smartphone Tips: कोई एप आपकी स्क्रीन तो रिकॉर्ड नहीं कर रहा? फटाफट ऐसे करें चेक
कोई एप आपकी स्क्रीन तो रिकॉर्ड नहीं कर रहा? फटाफट ऐसे करें चेक

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget