एक्सप्लोरर

eSIM vs Physical Sim: दोनों में से कौन-सा सिम आपके लिए होगा परफेक्ट? यहां जानिए

eSIM एक डिजिटल सिम कार्ड है जिसे आपके डिवाइस में एम्बेड किया जाता है. यह फिजिकल सिम की तुलना में अधिक सुरक्षित है और इसे बार-बार मोबाइल में डालने या निकालने की आवश्यकता नहीं होती है.

eSIM vs Physical Sim: बढ़ते हुए समय के साथ मोबाइल कनेक्टिविटी में भी लगातार विस्तार हो रहा है. इसी में से एक eSIM है. जिसका ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. यूजर्स तेजी से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें eSIM के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है. वो फिजिकल सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं, और उसी को सही समझतें हैं. वहीं कुछ ऐसे हैं जो दोनों सिम को लेकर कंफ्यूज हैं कि कौन सा सिम सही रहेगा और कौन सा नहीं. तो हमारी ये रिपोर्ट आपको इस मामले में मदद करेगी. जिसमें हम दोनों सिम के बारे में बताएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं. 

कैसे काम करता है eSIM

जिन्हें eSIM के बारे में नहीं पता उन्हें बता दें कि ये एक डिजिटल सिम कार्ड है, जिसे आपके डिवाइस में एम्बेड किया जाता है. आपको अपने मोबाइल में फिजिकल तौर पर eSIM लगाने की जरूरत नहीं होती है. आज के समय में eSIM फिजिकल सिम की तुलना में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इसके पीछे की वजह उनका फिजिकल सिम से अधिक सुरक्षित होना है. इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि फिजिकल सिम की तरह इसे बार-बार मोबाइल में डालने या निकालने की जरुरत नहीं होगी.

इसके अलावा इसके खोने या चोरी होने का सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि उसे फिजिकली छुआ नहीं जा सकता. इसके अलावा eSIM एक बार में कई नेटवर्क प्रोफाइल स्टोर कर सकता है. जिसके चलते यूजर्स को कई फिजिकल सिम साथ रखने की ज़रूरत नहीं पड़ती और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें डालने की परेशानी नहीं होती. आप अपने फ़ोन की नेटवर्क सेटिंग से दूसरे नेटवर्क पर स्विच कर सकते हैं.

फिजिकल सिम के फायदें 

फिजिकल सिम एक पुराना पारंपरिक सिम कार्ड है, जिसे काफी लंबे समय से एक बड़ा वर्ग इस्तेमाल कर रहा है. इस सिम को फिजिकल तौर पर मोबाइल में डालना होगा. फिजिकल सिम की बात करें तो इसमें कोई खास फीचर लोगों को नहीं मिलता है. वहीं अगर इसके फायदों की बात की जाए तो फिजिकल सिम eSIM की तुलना में आसानी से मिल जाता है. इसके पीछे की वजह eSIM का हर डिवाइस में सपोर्ट नहीं करना है. इसके अलावा फिजिकल सिम लोगों को eSIM की तुलना में कम दाम में मिल जाती है. वहीं फिजिकल सिम कार्ड को चलाना भी आसान होता है. 

आखिर में हम आपसे यही कहेंगे कि आपको जो भी सिम लेना हो वो आप सोच समझकर लें, क्योंकि दोनों ही सिमों के अलग-अलग फायदें हैं. 

ये भी पढ़ें-

देशभर में ठप हुईं X, Jio, Google समेत इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की सेवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें
Xप्लेन: डेटिंग ऐप पर मिला 'प्यार' कहीं ठगी तो नहीं? रोमांस स्कैम का पूरा खेल समझिए
डेटिंग ऐप पर मिला 'प्यार' कहीं ठगी तो नहीं? रोमांस स्कैम का पूरा खेल समझिए
जन्माष्टमी गिफ्टिंग गाइड: Samsung Galaxy Z Fold8 और vivo S2 – विवरण, कीमत और त्योहार पर खास EMI ऑफर
Samsung Galaxy Z Fold8 और vivo S2 – विवरण, कीमत और त्योहार पर खास EMI ऑफर
Meta का नया AI सुनेगा 5 भारतीय भाषाएं, Muse हुआ लॉन्च
Meta का नया AI सुनेगा 5 भारतीय भाषाएं, Muse हुआ लॉन्च

वीडियोज

NEPAL में अंधेरी सुरंगों में फंसे सैकड़ों लोग, 900 की मौत..ड्रोन भी दे गए जवाब तस्वीरें रुला देंगी!
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में कहर बरपा रही गंगा! | Varanasi Flood | PM Modi
UP-Bihar Flood Alert News: बाढ़ से बिगड़े हालात, PM मोदी ने घुमाया फोन...दिया बड़ा ऑर्डर! | Varanasi
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में Ganga का रौद्र रुप! बाढ़ से त्राहिमाम... | Waether
UP-Bihar Flood Alert News | Gandak Nadi: बिहार से यूपी तक...बाढ़ का खतरनाक मंजर! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल बाढ़: अपनों के इंतजार में टूटे लोग, बेबसी में पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार
नेपाल बाढ़: अपनों के इंतजार में टूटे लोग, बेबसी में पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार
यूपी चुनाव से पहले CM योगी की नई रणनीति! 2 घंटे में पोस्ट किए 2 रील्स, अब क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले CM योगी की नई रणनीति! 2 घंटे में पोस्ट किए 2 रील्स, अब क्या कहा?
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम पर क्यों लग सकता है 2 साल का बैन?
इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम पर क्यों लग सकता है 2 साल का बैन?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
सतावर की खेती के लिए ट्रेनिंग देगी सरकार, पौधे भी मिलेंगे मुफ्त
सतावर की खेती के लिए ट्रेनिंग देगी सरकार, पौधे भी मिलेंगे मुफ्त
Embed widget