एक्सप्लोरर

देशभर में ठप हुईं X, Jio, Google समेत इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की सेवाएं

Jio Network Down: देशभर में जियो सिम उपयोगकर्ताओं को WhatsApp, Instagram और Telegram आदि ऐप्स में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Jio Network Down: क्या आपको भी वाट्सऐप,इंस्टाग्राम और टेलिग्राम चलाने में दिक्कत हो रही है. तो आप अकेले नहीं हैं. देश में जियों ,एयरटेल, गूगल और कई अन्य ऑनलाइन सेवा ठप हो गई हैं. आउटेज ट्रैकर डाउनडिटेक्टर के अनुसार, मंगलवार को दोपहर 1:44 बजे IST पर नेटवर्क डाउन होने की रिपोर्ट आने लगीं. जानकारी के मुताबिक ये दिक्कत किसी एक कंपनी के सर्वर की नहीं है. बल्कि देशव्यापी नेटवर्क में दिक्कत हो सकती है जिसके चलते यूजर्स को ये समस्या आ रही है. Downdetector के मुताबिर अभी ये समस्या भारत में देखने को मिल रही है. देश से बाहर अभी किसी भी देश में आउटेज की समस्या देखने को नहीं मिल रही है.

लोगों को इस समस्या से दो चार होना पड़ रहा है. इसके अलावा गूगल और यूटयूब का भी यही हाल है. कई बड़े प्रमुख शहरों में ये समस्या देखने को मिली है. आउटेज को मॉनिटर करने वाली साइट Downdetector के मुताबिक कई इलाकों में जियों ,एयरटेल, गूगल की सर्विस ठप हो गई है. करीब 3000 से ज्यादा यूजर्स ने ऐप्स के डाउन होने की शिकायत की है. यूजर्स को सबसे ज्यादा दिक्कत एक्स और स्नैपचैट चलाने में आ रही हैं. जानकारी के मुताबिक नेटवर्क डाउन होने से दोपहर करीब 1.30 के आस-पास वाट्सऐप पर दिक्कत आने लगी. 

जिसके बाद से लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी शिकायत डाल रहे हैं. इसके अलावा 2.45 पर आई जियो की आउटेज रिपोर्ट फिर से 1900 के पार हो गई. ऐप्स के आलवा अब यूजर्स के जियो फाइबर और इंटरनेट के चलने में भी दिक्कत आ रही है. परेशान होकर यूजर्स लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी परेशानी जाहिर कर रहे हैं.

किन शहरों में दिख रहा है सबसे ज्यादा आउटेज

लगभग पूरे देश में ही आउटेज की समस्या देखने को मिल रही है. लेकिन Downdetector की अनुसार चंडीगढ़, दिल्ली, लखनऊ, रांची, कोलकाता, कटक, नागपुर, सूरत, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी में देखने को ज्यादा मिल रहा है. 

किस वजह से हुआ ये आउटेज

अभी तक सरकार की तरफ कोई भी क्लेरिफिकेशन सामने नहीं आया है. जानकारों के मुताबिक ये एक नेशनल सर्वर में दिक्कत होने से ये हो सकता है. फिलहाल अभी किसी भी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग
होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget