एक्सप्लोरर

Enhanced Intelligent Services: क्या लोगों का पर्सनल डेटा चुरा रही रियलमी? कंपनी ने तमाम सवालों का दिया जवाब

Realme: ट्विटर पर जब से इस बात का लोगों को पता चला है कि रियल मी Enhanced Intelligent Services के जरिए उनका पर्सनल डेटा ट्रैक करती है तो तब से यूजर इस बारे में कंपनी ने स्पटीकरण मांग रहे थे.

Enhanced Intelligent Services: रियलमी (Realme) पर एक ट्विटर यूजर ने ये आरोप लगाया था कि कंपनी उनका पर्सनल डेटा ट्रैक करती है. जैसे ही इस ट्वीट को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी मंत्री ने देखा तो उन्होंने इसके जांच के आदेश दिए थे. इसके बाद से ट्विटर पर तमाम यूजर रियलमी पर डेटा चोरी करने का आरोप लगा रहे हैं. कुछ का कहना है कि डेटा चाइना ट्रांसफर हो रहा है क्योकि ये चाइनीज कंपनी है. यूजर्स तमाम तरह के आरोप रियल मी पर लगा रहे हैं. जिन लोगों को नहीं पता कि किस फीचर के बार में बात हो रही है तो दरअसल, ये Enhanced Intelligent Services नाम का एक फीचर है जो रियल मी के फोन में डिफ़ॉल्ट रूप से ऑन रहता है. ये सुविधा रियलमी यूआई 4.0 पर उपलब्ध है जो वर्तमान में अधिकांश रियलमी स्मार्टफोन मॉडल पर चल रही है. 

कंपनी ने दिया जवाब 

रियलमी के द्वारा 91 मोबाइल्स को दिए गए तमाम सवालों के जवाब में कहा गया कि कंपनी अपने यूजर्स की गोपनीयता और सुरक्षा को सबसे ज्यादा इम्पोर्टेंस देती है. कंपनी ने कहा कि Enhanced Intelligent Services फीचर डिवाइस के उपयोग को अनुकूलित करने से जुड़ा है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि यूजर को बेहतर बैटरी लाइफ और टेम्परेचर प्रदर्शन मिले. रियल मी ने कहा कि कंपनी यूजर्स के एसएमएस, फोन कॉल, शेड्यूल आदि पर कोई डेटा एकत्र नहीं करती है.

कंपनी ने आगे कहा कि जो भी डेटा मोबाइल फोन कलेक्ट करता है वह एन्क्रिप्टेड होता है और एंड्रॉइड सिक्योरिटी मैकेनिज्म के तहत ये यूजर के ही स्मार्टफोन में सेव रहता है और इसे कंपनी एक्सेस नहीं कर सकती और न ही ये किसी क्लाउड में अपलोड होता है. इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि हम यूजर प्राइवेसी प्रोटेक्शन पर काफी जोर देते हैं,  Enhanced Intelligent Services फीचर यूजर्स की जरूरतों के आधार पर मैन्युअल रूप से चालू या बंद किया जा सकता है.

यानि कुल मिलकर ये फीचर ऑन रहने से आपका डेटा कहीं ट्रांसफर नहीं होता है और वह मोबाइल में ही सेव रहता है ताकि आपका मोबाइल एक्सपीरियंस बेहतर हो सके.  

यह भी पढ़ें: सैमसंग के इन दो स्मार्टफोन की घट गई कीमत, 23 प्रतिशत तक के डिस्काउंट पर खरीदने का जबरदस्त मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget