एक्सप्लोरर

X (Twitter) ने अपने यूजर्स को किया अलर्ट, कहा- 'फॉलोअर्स की संख्या कम हो सकती है'

Elon Musk: एलन मस्क की कंपनी एक्स ने अपने यूज़र्स को जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में उनके ट्विटर अकाउंट से फॉलोअर्स की संख्या घट सकती है. आइए हम आपको बताते हैं कि कंपनी ने ऐसा क्यों कहा है?

X (Twitter) Followers: एलन मस्क की कंपनी एक्स (पुराना नाम ट्विटर) अपने यूज़र्स को इस बात की सूचना दे रहा है कि आने वाले वक्त में उनके एक्स अकाउंट में फॉलोअर्स की संख्या कम हो सकती है. दरअसल, एलन मस्क अपने इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स में मौजूद स्पैम और बॉट अकाउंट का जड़ से सफाया करना चाहते हैं, इसलिए कंपनी ने अपने यूज़र्स को पहले ही इस बात की सूचना दे दी है कि उनके फॉलोअर्स की संख्या कम हो सकती है.

एक्स का नया नियम

दरअसल, एक्स यानी ट्विटर पर बहुत सारे बॉट्स यानी नकली अकाउंट यूज़र्स मौजूद हैं. एक असली और आम यूज़र्स के फॉलोअर्स में भी कई बॉट अकाउंट्स मौजूद रहते हैं, लेकिन इसके बारे में यूजर्स को जानकारी भी नहीं होती है. ऐसे में एक्स अगर अपने प्लेटफॉर्म्स से सभी स्पैम और बॉट अकाउंट को हटा देगा तो निश्चित तौर पर उन यूज़र्स के अकाउंट से फॉलोअर्स की संख्या कम हो सकती है, जिनके अकाउंट में स्पैम या बॉट फॉलोअर्स हैं.

एलन मस्क ने अपने इस नए पैंतरे का ऐलान अपने प्लेटफॉर्म यानी एक्स के सेफ्टी अकाउंट के जरिए करवाया है. कंपनी ने बीते गुरुवार से इस मसले पर काम करना शुरू कर दिया है और उन सभी अकाउंट को अपने प्लेटफॉर्म्स से हटाना शुरू कर दिया है, जिन्होंने एक्स के नियमों का उल्लंघन किया है.

फॉलोअर्स की संख्या होगी कम

इसके बारे में ऐलान करते हुए एक्स सेफ्टी अकाउंट के जरिए एक पोस्ट में लिखा गया कि, "आज, हम उन अकाउंट को खत्म करने के लिए एक महत्वपूर्ण और सक्रिय पहल शुरू कर रहे हैं, जो प्लेटफ़ॉर्म पर हेरफेर और स्पैम के खिलाफ हमारे नियमों का उल्लंघन करते हैं. हम इस चीज को सुनिश्चित करेंगे कि जिन अकाउंट को हम हटा रहे हैं, वो नियमों को उल्लंघन करने वाले ही हैं. इसके लिए हमने एक प्लान बनाया है ताकि एक्स बिल्कुल सुरक्षित रहे, बॉट अकाउंट से मुक्त रहे और इसलिए आपके अपने फॉलोअर्स की संख्या में कमी हो सकती है."

क्यों घटेगी फॉलोअर्स की संख्या?

इसमें गौर करने वाली बात है कि एक्स से सभी नकली अकाउंट को डिलीट करने का फैसला तब लिया गया है, जब एलन मस्क ने मुफ्त में पेड सब्सक्रिप्शन देने का ऐलान किया था. दरअसल, एलन मस्क ने कुछ दिन पहले अपने प्लेटफॉर्म एक्स की पेड सब्सक्रिप्शन को फ्री देने का ऐलान किया था, जिसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी थी. जिन यूज़र्स के अकाउंट में 2500 से ज्यादा फॉलोअर्स होंगे, उन्हें एक्स की प्रीमियम सर्विस मुफ्त में मिलेगी, जिसके जरिए उनके अकाउंट पर ब्लू टिक भी लग जाएगा. वहीं, जिन यूज़र्स के फॉलोअर्स की संख्या कम से कम 5000 या उससे ज्यादा होगी, उन्हें एक्स की प्रीमियम प्लस सर्विस का मुफ्त एक्सेस मिलेगा.

आपको बता दें कि फिलहाल एक्स की प्रीमियम सर्विस यूज़ करने के लिए यूज़र्स को 244 रुपये प्रति महीना या 2590 रुपये प्रति साल देना पड़ता है. वहीं, एक्स की प्रीमियम प्लस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स को 1300 प्रति महीना या 13,600 रुपये प्रति साल खर्च करना पड़ता है. ऐसे में यूज़र्स को फॉलोअर्स बढ़ाकर इन प्रीमियम सर्विस को मुफ्त में पाने का शानदार मौका मिल गया है.

लिहाजा, ऐसा हो सकता है कि बहुत सारे यूज़र्स अपने अकाउंट में नकली फॉलोअर्स की संख्या बढ़ा ले और एक्स की फ्री प्रीमियम सर्विस का फायदा उठाना शुरू कर दे. इस कारण एक्स ने एक नया फैसला लिया और अपने पूरे प्लेटफॉर्म्स सभी नकली अकाउंट को डिलीट करने का अभियान शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें:

एक छोटे रोबोट पर काम कर रहा Apple, जो यूजर्स को हर जगह करेगा फॉलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है होलोबॉट तकनीक, जिससे पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद से की बात?
क्या है होलोबॉट तकनीक, जिससे पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद से की बात?
Explained: Xiaomi, Oppo और VIVO के सस्ते फोन कभी नहीं मिलेंगे? चिप की कमी से कैसे बिखरा भारतीय बाजार
MI, Oppo और VIVO के सस्ते फोन नहीं मिलेंगे? चिप की कमी से कैसे बिखरा भारतीय बाजार
फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री
फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री
10000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में Realme? लीक में सामने आए फीचर्स
10000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में Realme? लीक में सामने आए फीचर्स

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget