एक्सप्लोरर

एक छोटे रोबोट पर काम कर रहा Apple, जो यूजर्स को हर जगह करेगा फॉलो

Apple Robot: एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल एक पर्सनल रोबोट पर काम कर रहा है, जो साइज में छोटा हो सकता है और अपने यूज़र की हर कमांड को मानने के लिए तैयार होगा.

Apple: एप्पल दुनिया की एक जानी-मानी कंपनी है. यह दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक मानी जाती है. इस कंपनी का नाम अक्सर आईफोन और आईओएस डिवाइस पर चलाने वाले अन्य प्रॉडक्ट्स जैसे मैकबुक, एप्पल बड्स, वॉच आदि से जाना जाता है, लेकिन इस बार एप्पल कुछ अलग प्लानिंग कर रही है. इस बार एप्पल कंपनी अपने एक पर्सनल रोबोट पर काम कर रही है. हालांकि, इसके बारे में अभी तक एप्पल ने खुद कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

एप्पल का नया प्रॉजेक्ट

फरवरी 2024 के आखिरी हफ्ते में स्पेन के शहर बार्सिलोना में टेक वर्ल्ड का सबसे बड़ा इवेंट आयोजित किया गया था, जिसका नाम मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस था. उस इवेंट में चीन की उभरती कंपनी टेक्नो समेत दुनियाभर की कई कंपनियों ने रोबोट पेश किए थे, जो आजकल की मॉर्डन टेक्नोलॉजी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस थे, लेकिन एप्पल ने अभी तक ऐसा कुछ पेश नहीं किया है. अब सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल भी रोबोटिक्स फील्ड में अपना हाथ आज़माना चाह रही है.

ब्लूमबर्ग की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक यह कंपनी एक ऐसे पर्सनल मोबाइल रोबोट पर काम कर रही है, जो पूरे घर में यूज़र्स को फॉलो करेगा, उनकी कमांड मानेगा. इसके अलावा एप्पल कंपनी टेबल-टॉप होम डिवाइस पर भी काम कर रही है, जो डिस्प्ले को इधर-उधर घुमाने के लिए रोबोटिक्स का उपयोग करती है.

एप्पल का पर्सनल मोबाइल रोबोट

हालांकि, एप्पल का यह प्रॉजेक्ट अभी अपने शुरुआती दौर में ही है, लेकिन इससे एप्पल को अपने अन्य एआई प्रॉडक्ट्स को भी लॉन्च करने में मदद मिल सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल का यह रोबोट अपने यूज़र्स के घरेलू काम में मदद करेगा और उनकी सुविधा के लिए उन्हें हमेशा फॉलो करता रहेगा. आपको बता दें कि एप्पल ने पहले इलेक्ट्रिक कार बनाने का फैसला लिया था, लेकिन कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक कार वाले प्रॉजेक्ट को शुरुआती दौर में ही बंद कर दिया है और अब कंपनी का फोकस पर्सनल रोबोट को डेवलप करने पर है. 

एप्पल ने अभी तक अपने इस प्रॉजेक्ट के बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल के रोबोट वाले प्रॉजेक्ट को John Giannandrea, Matt Costello और Brian Lynch लीड कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल का यह रोबोट घर के काम करना जैसे झाडू-पोछा लगाना, घर की साफ-सफाई करना, बर्तन धोना जैसे काम करने में सक्षम हो सकता है. इसके अलावा यह मोबाइल रोबोट मिमिकरी और नकल करने में भी सक्षम हो सकता है.

कई खास प्रॉजेक्ट की तलाश में एप्पल

रोबोटिक्स का काम एप्पल के हार्डवेयर इंजीनियरिंग डिवीजन और उसके एआई और मशीन-लर्निंग ग्रुप के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है. हालांकि, रोबोटिक्स समेत कई अन्य परियोजनाओं की खोज कर रही है और अभी भी अपनी अगली किसी बड़ी चीज की तलाश में जुटी है.  इनमें एक अपडेटेड विज़न प्रो, टच-स्क्रीन मैक, बिल्ट-इन कैमरों के साथ एयरपॉड्स और नॉनइनवेसिव ब्लड शुगर मॉनिटर जैसी नई हेल्थ टेक्नोलॉजी वाले प्रॉडक्ट्स का नाम शामिल है.

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस भी एप्पल का एक प्रमुख फोकस है, क्योंकि सैमसंग और गूगल जैसी कंपनियां एआई के मामले में एप्पल से काफी आगे निकल चुकी है. इस वजह से एप्पल कंपनी ना सिर्फ एआई फील्ड में एंट्री करना चाहती है, बल्कि अपने-आप को इस क्षेत्र में बाकी कंपनियों से आगे करने या बराबरी करने के लिए कुछ खास एआई फीचर्स को डेवलप करने में भी जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp ने पेश किया एक नया फीचर, अब कोई ट्रैक नहीं कर पाएगा आपकी लोकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग
होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget