एक्सप्लोरर

Elon Musk ने जबरदस्ती छीना @X हैंडल, बिना पैसे दिए एक्सिस्टिंग यूजर का बदल दिया नाम 

Twitter As X: एलन मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर X रख दिया है. नाम बदलते ही उन्होंने कंपनी का यूजरनेम भी प्लेटफॉर्म पर चेंज किया है. अब आपको @X कर कंपनी की प्रोफाइल ढूंढ़नी होगी.

Twitter Handle is Now @X:  ट्विटर अब X हो गया है और कंपनी के सभी हैंडल्स का नाम भी एलन मस्क ने बदल दिया है. इसके अलावा प्लेस्टोर पर भी ऐप के लोगो और नाम को अपडेट किया गया है. अब अगर आपको कंपनी का ऑफिशियल हैंडल ढूंढ़ना है तो इसके लिए आपको @X का इस्तेमाल करना होगा. इस यूजरनेम को लेकर कहा जा रहा है कि मस्क ने इसे एक्सिस्टिंग यूजर से छीना है. यानि ये हैंडल पहले से किसी के पास मौजूद था लेकिन मस्क ने कंपनी का नाम बदलते ही इसे उस यूजर से छीन लिया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, @X हैंडल पहले जीन एक्स ह्वांग नाम के एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत था जो ऑरेंज फोटोग्राफी नामक कंपनी के को-फाउंडर हैं. उन्होंने ये यूजरनेम करीब 16 साल पहले पंजीकृत कराया था, हालांकि, अब ये उनके पास नहीं है. इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट में बताया गया कि ह्वांग से यूजरनेम को लेकर न मस्क ने बात की, न ही कंपनी की और से कोई मैसेज आया. यानि बिना परमिशन के कंपनी ने यूजरनेम छीन लिया. बुधवार को ह्वांग ने अपने नए हैंडल @x12345678998765 पर ट्वीट कर लिखा  "अंत भला तो सब भला". उनके इस ट्वीट को 119K से अधिक लाइक और 15.3K रीट्वीट मिले हैं.

मस्क इससे पहले भी छीन चुके हैं लोगों के यूजरनेम 

ऐसा पहली बार नहीं है जब कंपनी ने किसी यूजर का नाम छीना हो. इससे पहले भी मस्क कई लोगों के यूजरनेम छीन चुके हैं. ट्विटर को रीब्रांड करने की घोषणा एलन मस्क ने बीते रविवार को की थी. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि यदि आज रात तक कोई बढ़िया X लोगो पोस्ट होता है तो वह कल सुबह इसे कंपनी का नया लोगो बना देंगे. अगले दिन एलन मस्क ने पहले X वर्ड ट्वीट किया और फिर कंपनी का नाम और लोगो बदल दिया.

यह भी पढ़ें: Amazon ने भारत में शुरू किया पहला फ्लोटिंग स्टोर, जानें कैसे होती है प्रोडक्ट की बिक्री और डिलिवरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

e-Mitra WhatsApp Service: सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget