एक्सप्लोरर

Elon Musk ने ChatGPT की कंपनी Open AI और उसके CEO पर किया केस, समझें पूरा मामला

Elon Musk vs ChatGPT: एलन मस्क ने चैटजीपीटी की कंपनी OpenAI और उसके सीईओ सैम अल्टमैन के खिलाफ केस कर दिया है. आइए हम आपको पूरा मामला समझाते हैं.

Tesla CEO: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने शुक्रवार, 1 मार्च को चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI और उसके सीईओ सैम अल्टमैन (Sam Altman) पर मुकदमा दायर कर दिया. एलन मस्क ने आरोप लगाया है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाली कंपनी ने लोगों की भलाई के लिए एआई सिस्टम बनाने के अपने लक्ष्य के साथ समझौता किया है और माइक्रोसॉफ्ट के अंडर अधिकतम कमाना ही अपना लक्ष्य बना लिया है.

ओपनएआई के खिलाफ केस दर्ज

आपको बता दें कि ओपनएआई अमेरिका की एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनी है. इस कंपनी ने एआई टेक्नोलॉजी के फ्यूचर को देखते हुए चैटबॉट सर्विस की शुरुआत की थी, जिसका नाम ChatGPT है.

इस सर्विस ने बहुत कम समय में पूरी दुनिया में काफी लोकप्रियता हासिल की और एआई के मामले में सैम अल्टमैन की इस कंपनी ओपनएआई ने गूगल, सैमसंग और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया, लेकिन अब ओपनएआई को दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की एक क्लोज़्ड-सोर्स सहायक कंपनी में बदल दिया गया है.

इस नई साझेदारी के तहत यह कंपनी ना केवल खुद को डेवलप कर रही है, बल्कि माइक्रोसॉफ्ट के लिए भी अधिकतम लाभ अर्जित करने के लिए एजीआई (AGI) का उपयोग कर रही है, जबकि उन्हें इसका उपयोग मानवता की भलाई के लिए करना चाहिए था.

एलन मस्क ने क्या आरोप लगाया?

इसी मामले से नाराज़ होकर एलन मस्क ने ओपनएआई और सैम अल्टमैन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. कोर्टहाउस न्यूज़ के अनुसार, टेस्ला के सीईओ ने गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को सुपीरियर कोर्ट में दायर मुकदमे में ओपनएआई पर अनुबंध का उल्लंघन, उचित कर्तव्य का उल्लंघन और अनुचित बिजनेस प्रैक्टिस का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने मुकदमे में कहा है कि कंपनी ने अपने मूलभूत एग्रीमेंट्स का उल्लंघन किया है और उन्हें एक ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म पर वापस लौटना चाहिए.

इस मुकदमे में ओपनएआई के अध्यक्ष ग्रेगरी ब्रॉकमैन और इसके सीईओ सैम ऑल्टमैन का नाम मुख्य तौर पर लिया गया है. इसके अलावा मस्क ने कोर्ट से माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई के टॉप ऑफिशियल्स को एआई टेक्नोलॉजी का उपयोग कर मुनाफा कमाने पर रोक लगाने का भी आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें:

Airtel टैरिफ प्लान्स की कीमत में होगी बढ़ोतरी! सुनिल मित्तल ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एक जैसे ही हो जाएंगे वनप्लस, रियलमी और ओप्पो के सारे फोन? कंपनी करने जा रही है यह काम
क्या एक जैसे ही हो जाएंगे वनप्लस, रियलमी और ओप्पो के सारे फोन? कंपनी करने जा रही है यह काम
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप, जानें कैसे करें इस्तेमाल
अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप, जानें कैसे करें इस्तेमाल
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget