एक्सप्लोरर

आतंकवादी ग्रूप को प्रीमियम सर्विस दे रही है Elon Musk की कंपनी X, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Elon Musk: एलन मस्क की कंपनी एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर एक बड़ा आरोप लगा है. इस आरोप में कहा गया है कि एक्स अमेरिका द्वारा नामित किए गए आतंकवादी समूहों को प्रीमियम सर्विस दे रही है.

X (Twitter): दुनिया के सबसे लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को जब स्पेक्सएक्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने खरीदा तो इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म में बहुत सारे बदलाव किए हए. यहां तक कि इस प्लेटफॉर्म का नाम ट्विटर से बदलकर एक्स कर दिया गया. एलन मस्क की कंपनी एक्स अमेरिका द्वारा नामित आतंकवादी समूह के दो नेताओं और सरकार द्वारा स्वीकृत कई अन्य संगठनों के खातों में प्रीमियम, सशुल्क सेवाएं प्रदान कर रही है. 

आतंकवादी समूह के नेताओं को प्रीमियम सर्विस

आईएएनएस की ख़बर के मुताबिक टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट (TTP) ने एक नई रिपोर्ट पेश की है, जिसमें इस बात का खुलासा किया गया है कि एलन मस्क की कंपनी एक्स आतंकवादी समूह के दो नेताओं को अपनी प्रीमियम सर्विस की सेवाएं दे रही हैं. इस रिपोर्ट में अमेरिका द्वारा स्वीकृत लगभग एक दर्ज़न से ज्यादा एक्स अकाउंट की पहचान की है, जिनके पास ब्लू टिक भी है. आपको बता दें कि एक्स के नए नियमों के मुताबिक अब यूजर्स को ब्लू टिक पाने के लिए पेड प्रीमियम सर्विस को खरीदना होता है, जबकि पहले ऐसा नहीं होता था. पहले कंपनी उन्हीं यूज़र्स को ब्लू टिक प्रदान करती थी, जिनकी लोकप्रियता की उनकी टीम जांच करती थी.

इस रिपोर्ट में पाया गया कि ऐसे एक्स अकाउंट को प्रीमियम सर्विस दी गई है, जिनके जरिए वो लंबे-लंबे टेक्स्ट वाले पोस्ट और लंबी लेंथ वाली वीडियो भी पोस्ट कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, 28 वेरीफाइड अकाउंट उन व्यक्तियों और समूहों के हैं जिन्हें अमेरिकी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में पहचाना है और देश के लिए खतरा बताया है.

अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन

इस समूह में हिजबुल्लाह के दो नेता, यमन में हौथिस से जुड़े खाते और ईरान और रूस के स्टेट-रन मीडिया अकाउंट शामिल हैं. इन सभी अकाउंट्स में से 18 अकाउंट ने पिछले साल अप्रैल में एक्स की प्रीमियम सर्विस ली थी, और उसके बाद से एक्स ने वेरीफिकेशन फीस लेना शुरू किया था और इन अकाउंट्स को ब्लू टिक वेरीफिकेशन के साथ-साथ प्रीमियम सर्विस भी देनी शुरू की गई थी. इस रिपोर्ट में कहा गया कि इन अकाउंट्स के द्वारा प्रीमियम सर्विस के लिए मासिक या वार्षिक शुल्क का भुगतान करना बताता है कि एक्स इन अकाउंट्स के साथ वित्तीय लेनदेन में शामिल रहा है, जो शायद अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन है.

यह भी पढ़ें:  किन-किन देशों में काम करता है भारत का UPI, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyber Attack: करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक, AU बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक
करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक, AU बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
Diwali 2026: लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget