एक्सप्लोरर

Elon Musk ट्विटर ट्रैफिक को लेकर क्या सच बोल रहे या झूठ? ये आंकड़े कुछ और ही कहते हैं

Twitter Update: एलन मस्क ने कुछ दिन पहले एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा कि प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स रिकॉर्ड किए गए हैं. हालांकि Similarweb की रिपोर्ट कुछ और ही बात कहती है.

Twitter Restriction: ट्विटर का टेकओवर करने के बाद से मस्क इसमें कई बदलाव कर चुके हैं. हम सभी अब इस प्लेटफार्म पर कुछ न कुछ नया देखने के लिए तैयार रहते हैं. हाल ही में मस्क ने रीड लिमिट प्लेटफार्म पर लगाई है. इसके तहत ब्लू टिक यूजर्स एक दिन में केवल 10,000 ट्वीट्स, अनवेरिफाइड यूजर्स 1,000 ट्वीट्स और न्यूली एड अनवेरिफाइड यूजर्स केवल 500 ट्वीट एक दिन में देख पाएंगे. इसके अलावा ऐसे लोग जिनका ट्विटर पर अकाउंट नहीं है वो अब प्लेटफार्म से जुड़ा कुछ भी एक्सेस नहीं कर सकते.

ये कदम मस्क ने डेटा चोरी को कम करने के लिए उठाया है. दरअसल, अभी तक ट्विटर ओपन प्लेटफार्म था जिसके चलते कोई भी इसका डेटा एक्सेस कर उसे कहीं भी यूज कर सकता था. AI टूल्स आने के बाद प्लेटफॉर्म पर डेटा चोरी और बढ़ गई थी जिसके बाद मस्क ने ये फैसला लिया है.

रिकॉर्ड किए गए हाईएस्ट यूजर्स- मस्क 

एलन मस्क ने बीते दिन एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा कि ट्विटर पर पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स सेकंड के हिसाब से दर्ज किए गए. इससे पहले भी मस्क इस तरह के दावे कर चुके हैं. अप्रैल में बीबीसी को दिए गए एक इंटरव्यू में मस्क ने कहा कि सोशल मीडिया ऐप यूजर्स इंगेजमेंट के मामलें में रिकॉर्ड बना रहा है और प्रमुख विज्ञापनदाता वापस लौट रहे हैं.

हालांकि Similarweb की रिपोर्ट कुछ और ही कहती है और कंपनी ने कहा कि ट्विटर में साल-दर-साल 18.7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. सिमिलरवेब के अनुसार, "मार्च में twitter.com पर दुनिया भर में विजिट में साल-दर-साल 7.3% की गिरावट आई है जो गिरावट का लगातार तीसरा महीना है. यानि लगातार ट्विटर का यूजर इंगेजमेंट कम हो रहा है.  

Similarweb की रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि एंड्रॉइड ऐप के लिए मार्च में एवरेज दैनिक एक्टिव यूजर्स में 9.8 प्रतिशत की गिरावट आई और मंथली एक्टिव यूजर्स में 8 प्रतिशत की गिरावट आई है. मस्क ने मार्च महीने में एक ट्वीट किया था जिसे उन्होंने बीबीसी साक्षात्कार में भी दोहराया, वो ये था कि ट्विटर अब प्रति दिन यूजर्स इंगेजमेंट में 8 अरब मिनट से अधिक का समय दर्ज कर रहा है जो एक नया रिकॉर्ड है. 

ट्रैफ़िक में हर महीने उतार-चढ़ाव

सिमिलरवेब ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हमें इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि ट्विटर के पिछले प्रबंधन ने कभी इस विशेष मीट्रिक की सूचना दी हो, साथ ही ये ऐसा दावा है जिसे कंपनी कन्फ़र्म नहीं कर सकती. रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले कुछ वर्षों में ट्विटर के ट्रैफ़िक में हर महीने उतार-चढ़ाव हो रहा है और वृद्धि का कोई फिक्स्ड पैटर्न नहीं है. यानि मस्क जो बात कह रहे हैं उसका कोई सबूत नहीं है.

यह भी पढ़ें

Motorola Razr 40 Series: कल मार्केट में आएगा दुनिया का सबसे पतला और बड़ी कवर डिस्प्ले वाला फ्लिप फोन, कीमत ये रहेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget