एक्सप्लोरर

e-PAN डाउनलोड के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, हो जाएं सावधान नहीं तो पलक झपकते ही हो जाएंगे कंगाल, जानिए कैसे बच सकते हैं

e-Pan Card Download Scam: साइबर अपराधी फेक ईमेल के जरिए ई-पैन डाउनलोड के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं. जानें इस नई साइबर धोखाधड़ी से कैसे बचा जा सकता है.

e-PAN Scam alert: साइबर अपराधी अब लोगों को ई-पैन डाउनलोड करने के नाम पर ठगने लगे हैं. यह एक नई और खतरनाक साइबर धोखाधड़ी है जिसमें फर्जी ई-मेल भेजकर यूजर को एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है. एक बार आपने लिंक पर क्लिक किया, तो आपकी गोपनीय जानकारी और बैंक डिटेल्स खतरे में पड़ सकती हैं.

इस स्कैम में आमतौर पर ऐसा दिखाया जाता है कि यह ई-मेल किसी सरकारी विभाग से आया है, जबकि असलियत में ई-मेल पूरी तरह से फेक होता है. पीआईबी फैक्ट चेक ने भी इस धोखाधड़ी की पुष्टि की है और लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है.

फिशिंग मेल क्या होते हैं और इनसे कैसे बचें?
फिशिंग मेल वे फर्जी ईमेल होते हैं जो असली जैसे दिखते हैं, लेकिन इनका मकसद होता है आपकी पर्सनल जानकारी चुराना. यह जानकारी आगे चलकर आपकी जमा पूंजी को चुराने में इस्तेमाल की जाती है.

ऐसे पहचानें फिशिंग मेल:
1.ईमेल आईडी सरकारी नहीं लगती.

2.मेल में संदिग्ध लिंक होता है.

3.मेल में इमरजेंसी जैसी भाषा का इस्तेमाल होता है,जैसे "तुरंत डाउनलोड करें", "जरूरी सूचना" आदि.

4.किसी अटैचमेंट को डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है.

सुरक्षा के उपाय
साइबर सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी है कि आप किसी भी लिंक पर तभी क्लिक करें जब वह पूरी तरह से विश्वसनीय हो. यदि आपको कोई संदिग्ध ईमेल मिले तो उसे तुरंत स्पैम मार्क करें या रिपोर्ट करें. अननोन नंबरों से आई कॉल, ईमेल या मैसेज का जवाब देने से बचें. अपने डिवाइस में एंटीवायरस और फायरवॉल जैसे सुरक्षा उपाय जरूर अपनाएं.

ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का सही तरीका

अगर आप ई-पैन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए केवल दो ही आधिकारिक वेबसाइट हैं – NSDL और UTIITSL. आपको उसी वेबसाइट पर जाना चाहिए जिसने आपका पैन कार्ड जारी किया है. वहां लॉगिन करके आप सुरक्षित तरीके से अपना ई-पैन डाउनलोड कर सकते हैं. ध्यान रखें कि पैन कार्ड एक सेंसिटिव डाक्यूमेंट है, और यदि इसकी जानकारी लीक हो जाती है तो आपको भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है.

सरकार की ओर से क्या चेतावनी दी गई है?
सरकार की आधिकारिक संस्था PIB Fact Check ने ट्वीट कर बताया है कि e-PAN के नाम पर भेजे जा रहे ई-मेल पूरी तरह फर्जी हैं. लोगों से आग्रह किया गया है कि वे ऐसे मेल पर विश्वास न करें और न ही लिंक पर क्लिक करें. यह मेल आपके मोबाइल या कंप्यूटर में मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं, जिससे बैंक डिटेल्स तक एक्सेस मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: iPhone हो जाएगा अमीरों का सपना! अमेरिका में 40% तक बढ़ सकते हैं दाम, ट्रंप की टैरिफ नीति बनी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना धूप के कैसे बिजली बनाते हैं सोलर पैनल? यहां जानें टेक्नोलॉजी
बिना धूप के कैसे बिजली बनाते हैं सोलर पैनल? यहां जानें टेक्नोलॉजी
सॉफ्टवेयर अपडेट करना न पड़ जाए भारी, कंप्यूटर हो सकता है हैक
सॉफ्टवेयर अपडेट करना न पड़ जाए भारी, कंप्यूटर हो सकता है हैक
Refrigerator Power Consumption Tips: खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget