एक्सप्लोरर

गाड़ी का चालान कटा है या नहीं ये घर बैठे मोबाइल से चेक करिए, तरीका ये है

अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है या नहीं तो इस लेख में बताए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए. 

अगर आप मेट्रो शहरों में रहते हैं और गाड़ी से इधर-उधर जाया करते हैं तो आप रोड पर लगे कैमरों से जरूर चिंतित रहते होंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर गाड़ी की स्पीड तय सीमा से ज्यादा होगी या आपने सीट बैल्ट या हैलमेट नहीं पहना होगा तो तुरंत आपका ई-चालान कट जाएगा और आपको पता भी नहीं लगेगा. कई बार तो लोगों का चालान कब का कट चुका होता है और उन्हें इस बात की कानो कान खबर महीनों तक नहीं होती. आज इस लेख में हम आपको ये बताने वाले हैं कि आप कैसे ये जान सकते हैं कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है या नहीं. 

गाड़ी का चालान चेक करने के लिए आपको ज्यादा जानकारी नहीं चाहिए. आप कुछ ही सेकंड में मोबाइल फोन से ये बात पता कर सकते हैं.

-इसके लिए सबसे पहले आपको https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना होगा. 
-अब यहां आपको तीन विकल्प दिखेंगे जिससे आप गाड़ी के चालान की डिटेल्स देख सकते हैं. पहला चालान नंबर जो आपके पास कम ही केसेस में होगा.  दूसरा व्हीकल नंबर और तीसरा डीएल नंबर. सबसे सरल तरीका व्हीकल नंबर है.
- यहां आपको अपना गाड़ी का नंबर और फिर चेसिस नंबर डालना है जिसके बाद आपको ये पता लग जाएगा कि गाड़ी का चालान कटा है या नहीं. 

यहां आपको आपके पुराने चालान की स्थिति भी दिख जाएगी. यदि कोई चालान अनपेड होगा तो उसकी जानकारी भी आपको यहां दिखेगी. 

ई-चालान के लिए ये तरीका बेहद मददगार

ऊपर बताया गया तरीका ज्यादा मददगार तब है जब आपकी गाड़ी का ई-चालान हुआ हो. दरअसल, e-challan तब होता है जब आपकी गाड़ी की फोटो ले ली गई हो या आप ओवर स्पीडिंग कर रहे हो. अगर आपको ट्रैफिक पुलिस पकड़ती है तो तब आपको ये पता लग जाता है कि चालान कटा है. लेकिन ई-चालान में आसानी से ये पता नहीं चलता और फिर भूल होने पर आपको फाइन पड़ता है. इसलिए इस तरीके से आप घर बैठे समय-समय पर ये देख सकते हैं कि आपकी गाड़ी पर कोई चालान हुआ है या नहीं. 

यह भी पढ़ें:

काम में नहीं लग रहा लोगों का मन, 5 में से 4 बदलना चाहते हैं अपनी नौकरी, LinkedIn की ये रिपोर्ट देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
Embed widget