एक्सप्लोरर

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

एलन मस्क भारत में Starlink इंटरनेट की कीमतें किफायती रखने की बात कह रहे हैं. जियो से मुकाबले के बीच उन्होंने माना कि महंगी सेवा को भारतीय यूजर्स नहीं अपनाएंगे. जानिए लॉन्च को लेकर पूरा मामला क्या है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ से मुकाबला तेज होने की उम्मीद है.

भारत में इंटरनेट की जंग अब एक नए दौर में पहुंचती दिख रही है. अब तक सस्ते डेटा और रिचार्ज प्लान के लिए पहचाने जाने वाले टेलीकॉम बाजार में सैटेलाइट इंटरनेट भी बड़ी चुनौती बन सकता है. एलन मस्क ने साफ संकेत दिया है कि भारत में Starlink को अपनी सेवाओं की कीमत कम रखनी होगी. उनका मानना है कि अगर इंटरनेट का खर्च ज्यादा हुआ, तो यूजर्स इसे अपनाने से पीछे हट सकते हैं. 

मस्क का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो की डिजिटल इकाई Jio Platforms अपने प्रस्तावित IPO की तैयारी कर रही है. वहीं दूसरी ओर भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को शुरू करने के लिए Starlink और जियो की सैटेलाइट दोनों को अंतिम सुरक्षा मंजूरी का इंतजार है. 

भारत में Starlink की कीमत पर क्या बोले एलन मस्क?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में मस्क ने कहा कि भारत में Starlink को अपनी सेवाओं की कीमत किफायती रखनी होगी. उनके मुताबिक अगर कीमत बहुत ज्यादा हुई, तो यूजर्स इस सेवा को नहीं खरीदेंगे, हालांकि उन्होंने अभी तक भारत में Starlink के संभावित प्लान या उनकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है. मस्क ने यह भी कहा कि बाजार में मुकाबला बढ़ने से भारतीय यूजर्स को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे.

सस्ते डेटा के बाजार में जियो को मिलेगी चुनौती?

मस्क ने माना कि Starlink के आने से मुकेश अंबानी की कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ सकता है, लेकिन इससे जियो का कारोबार खत्म नहीं होगा. भारत में मोबाइल डेटा की कीमत करीब 8 सेंट प्रति GB है, जो दुनिया के सबसे सस्ते डेटा बाजारों में गिना जाता है. सस्ते इंटरनेट ने जियो को आगे बढ़ने में जरूरी भूमिका निभाई है. ऐसे में Starlink के लिए भी भारतीय यूजर्स तक पहुंच बनाने में कीमत एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है.  

यह भी पढ़ें - 70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की रेस में कौन-कौन?

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के लिए Starlink, रिलायंस जियो की सैटेलाइट इकाई Jio Satcom और भारती समर्थित Eutelsat OneWeb को लाइसेंस मिल चुके हैं, हालांकि सेवाएं शुरू करने के लिए इन्हें सुरक्षा संबंधी मंजूरी और तय शर्तें पूरी करनी होंगी. Amazon के Project Kuiper ने भी इस क्षेत्र में दिलचस्पी दिखाई है. रिपोर्ट के मुताबिक, जियो 1,600 से ज्यादा लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट का नेटवर्क तैयार कर रही है, जिसे 23 ग्राउंड स्टेशन का समर्थन मिलेगा. वहीं मस्क की SpaceX के Starlink नेटवर्क में 11,000 से ज्यादा सैटेलाइट हैं. 

Jio IPO से पहले मुकाबले ने पकड़ी रफ्तार
 
Jio Platforms का प्रस्तावित IPO करीब 106 अरब डॉलर के मूल्यांकन और 3.8 अरब डॉलर के इश्यू साइज के साथ भारत का सबसे बड़ा IPO बनने की ओर है. इसके लिए 21 से 23 अक्टूबर के बीच सब्सक्रिप्शन खुलने और 28 अक्टूबर को लिस्टिंग होने की संभावना जताई गई है, हालांकि तारीखों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं दूसरी ओर Starlink की कीमतों और लॉन्च को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है. ऐसे में सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद ही पता चलेगा कि मस्क भारतीय यूजर्स के लिए सैटेलाइट इंटरनेट कितना किफायती बनाते हैं.
 
यह भी पढ़ें -Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget