एक्सप्लोरर

DoT New Rules for SIM: क्या 20 जनवरी से बंद है आपके सिम की आउटगोइंग, अगर हां तो ये हो सकती है वजह

Multiple SIM Rules: पिछले साल DoT ने आदेश दिया था कि 9 से ज्यादा सिम रखने वाले अपना री-वेरिफिकेशन कराएं. तब 45 दिनों का समय दिया गया था. अब ऐसा न करने वालों के सिम की आउटोगइंग 20 जनवरी से बंद है.

New Rules For SIM: क्या 20 जनवरी के बाद से आपके सिम (SIM) की भी आउटगोइंग (OutGoing) बंद है. अगर हां तो आप इस खबर को जरूर पढ़ें. दरअसल दूरसंचार विभाग (DoT) तरफ से 7 दिसंबर 2021 को एक आदेश जारी किया गया था. इसमें कहा गया था कि अगर किसी के पास 9 से ज्यादा सिम है तो उसे सबका री-वेरिफिकेशन (Re-Verification) कराना होगा. इस काम के लिए 45 दिनों का समय दिया गया था. इस हिसाब से 45 दिन की समय सीमा 20 जनवरी 2022 को खत्म हो गई. ऐसे में उन लोगों के सिम की आउटगोइंग बंद हो गई है, जिनके नाम से 9 सिम हैं और उन्होंने वेरिफिकेशन नहीं कराया है. चलिए विस्तार से बताते हैं पूरा मामला.

जल्द वेरिफिकेशन न कराने पर इनकमिंग भी होगी बंद

DoT के इस आदेश के तहत फिलहाल बिना वेरिफिकेशन के 9 से ज्यादा सिम (SIM) चलाने वालों के सिम की आउटगोइंग 30 दिनों के लिए बंद की गई है. अगर जल्द ही ऐसे लोगों ने वेरिफिकेशन नहीं कराया तो 45 दिनों में इनकमिंग कॉल (Incoming Call) भी बंद कर दी जाएगी, जबकि 60 दिनों के अंदर पूरी सिम ही बंद कर दी जाएगी. वहीं इस नियम में इंटरनेशनल रोमिंग, बीमार और दिव्यांगों को 30 दिनों का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया है. वहीं अगर लॉ इन्फोर्समेंट, बैंक या अन्य वित्तीय संस्थाओं की तरफ से किसी नंबर को लेकर फ्रॉड की शिकायत मिलती है तो ऐसे नंबर की आउटगोइंग को 5 दिन और इकमिंग को 10 दिन में बंद कर दिया जाएगा. वहीं 15 दिन बाद पूरी सिम ही बंद हो जाएगी.

ये भी पढ़ें : Amazon Deal: OnePlus के सबसे ज्यादा बिकने वाले दो 5G फोन पर 18 हजार तक का डिस्काउंट लेने का मौका

इस तरह चेक करें

अगर आपको याद नहीं है कि आपकी आईडी से कितने सिम एक्टिवेट हैं तो आप इस आसान तरीके से इसे पता कर सकते हैं.

  • सबसे पहले tafcop.dgtelecom.gov.in पर जाएं.
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा.
  • सब्मिट करते ही एक ओटीपी आएगा. इस ओटीपी को डालकर लॉगिन करें.
  • अब आपके सामने आपकी आईडी से चालू सारे नंबरों की जानकरी मिल जाएगी.
  • अगर सारे नंबर आप यूज कर रहे हैं और इनकी संक्या 9 से अधिक है तो केवाईसी कराएं.
  • अगर लिस्ट में कोई अनजान नंबर दिख रहा है तो उसे फौरन बंद करा दें.

ये भी पढ़ें : WhatsApp Alert: अगर आप भी हैं WhatsApp पर किसी ग्रुप के एडमिन तो इन 5 बातों को न करें इग्नोर, नहीं तो हो सकती है जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता है Burn-In, जानिए सभी TV में क्यों बना रहता है ये खतरा?
क्या होता है Burn-In, जानिए सभी TV में क्यों बना रहता है ये खतरा?
AI का ज्यादा इस्तेमाल बना देगा आपको रोबोट! स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा
AI का ज्यादा इस्तेमाल बना देगा आपको रोबोट! स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा
Meta कैसे तय करेगा बच्चों की उम्र, इसमें कितना पैसा होगा खर्च?
Meta कैसे तय करेगा बच्चों की उम्र, इसमें कितना पैसा होगा खर्च?
टचस्क्रीन कंप्यूटर सबसे पहले किसने बनाया था? जानिए क्या थे फीचर्स
टचस्क्रीन कंप्यूटर सबसे पहले किसने बनाया था? जानिए क्या थे फीचर्स

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध लंबा नहीं चलेगा, हमले को फिर तैयार', ईरान की तबाही के बाद बोले ट्रंप
'युद्ध लंबा नहीं चलेगा, हमले को फिर तैयार', ईरान की तबाही के बाद बोले ट्रंप
दिल्ली के तापमान में आई 3-5 डिग्री की गिरावट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई 3-5 डिग्री की गिरावट, जानें IMD का अपडेट
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
कम फिल्में, लेकिन अरबों की दौलत...कहां-कहां से पैसा कमाते हैं विवेक ओबेरॉय?
कम फिल्में, लेकिन अरबों की दौलत...कहां-कहां से कमाते हैं विवेक ओबेरॉय?
अखिलेश यादव का JPNIC फिर होगा गुलजार! 9 साल बाद खुला गेट, जानें अब क्या होगा?
अखिलेश यादव का JPNIC फिर होगा गुलजार! 9 साल बाद खुला गेट
अमेरिका में एक दांत निकलवाने का बिल 2.37 लाख, NRI को याद आया भारत
अमेरिका में एक दांत निकलवाने का बिल 2.37 लाख, NRI को याद आया भारत
क्या होता है Burn-In, जानिए सभी TV में क्यों बना रहता है ये खतरा?
क्या होता है Burn-In, जानिए सभी TV में क्यों बना रहता है ये खतरा?
बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget