एक्सप्लोरर

WhatsApp Alert: अगर आप भी हैं WhatsApp पर किसी ग्रुप के एडमिन तो इन 5 बातों को न करें इग्नोर, नहीं तो हो सकती है जेल

WhatsApp Policy: अगर आप व्हाट्सऐप पर किसी ग्रुप के एडमिन हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल कुछ नियम ऐसे हैं जिनका व्हाट्सऐप पर उल्लंघन होने के बाद आपको जेल हो सकती है. जानते हैं ऐसे ही 5 नियम.

WhatsApp Rules: यूं तो मौजूदा समय में कई इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप (Instant Messaging App) का विकल्प लोगों के सामने मौजूद है, लेकिन अपने खास फीचर्स (Features) और ईजी टु यूज (WhatsApp Easy to Use) की वजह से व्हाट्सऐप (WhatsApp) सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला मैसेजिंग ऐप है. इसका पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल काम के लिए भी जमकर इस्तेमाल होता है. इसी कड़ी में लोग इस पर ग्रुप (WhatsApp Group) भी बनाते हैं. आप में से अधिकतर लोग कई व्हाट्सऐप ग्रुप पर जुड़ें होंगे. कुछ ऐसे लोग भी होंगे जो ग्रुप के एडमिन (Group Admin) भी होंगे. अगर आप भी किसी ग्रुप के एडमिन हैं तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल ग्रुप पर अगर व्हाट्सऐप पॉलिसी का उल्लंघन होता है तो आपको जेल भी हो सकती है. यहां हम बता रहे हैं ऐसी 5 चीजें जिन्हें नजरअंदाज करने पर आपको जेल हो सकती है.

1. राष्ट्र विरोधी कंटेंट शेयर होने पर

अगर किसी भी ग्रुप पर देश विरोधी (Anti National Content) कुछ भी कंटेंट  शेयर किया जाता है, तो न सिर्फ उसे शेयर करने वाला, बल्कि ग्रुप एडमिन (Group Admin) भी दोषी माना जाता है और ऐसी स्थिति में दोनों को जेल (Jail) हो सकती है. हाल ही में उत्तर प्रदेश के बागपत में ऐसा ही एक केस सामने आया था. अगर आफ ग्रुप एडमिन हैं, तो आपको यह सुनश्चित करना चाहिए कि ग्रुप पर ऐसा कोई कंटेंट न आए.

ये भी पढ़ें : How to use Mobile in Winter : ठंड में मोबाइल यूज करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो 'बीमार' हो सकता है आपका फोन

2. किसी के पर्सनल इमेज और वीडियो शेयर करने पर

किसी की पर्सनल फोटो (Personal Photo) और वीडियो (Video) को उसकी अनुमति के बिना शेयर करना गैरकानूनी है. अगर ग्रुप पर कोई यूजर किसी की फोटो और वीडियो को सर्कुलेट करता है, तो एडमिन भी नियम तोड़ने का दोषी माना जाएगा और उसे भी जेल हो सकती है.

3. हिंसा को बढ़ावा देने पर

अगर किसी ग्रुप पर कोई ऐसा कंटेंट शेयर किया जाता है, जिससे किसी कम्यूनिटी, धर्म और लोगों के बीच हिंसा (Violence) को बढ़ावा मिले या माहौल खराब हो तो उस स्थिति में भी ग्रुप एडमिन की गिरफ्तारी हो सकती है और उसे जेल जाना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें : Popular Games: भूल जाएंगे PUBG और बैटलग्राउंड, आ रहे ये 5 धांसू मोबाइल गेम

4. पोर्नोग्राफी शेयर करने पर

व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर पोर्नोग्राफी (Pornography) जैसे आपत्तिजनक कंटेंट शेयर करने पर भी मनाही है. खासकर चाइल्ड प्रोर्नोग्राफी (Child Pornography) से जुड़ा कोई भी कंटेंट अगर किसी ग्रुप पर शेयर होता है तो ग्रुप एडमिन को जेल की हवा खानी पड़ सकती है.

5. झूठी खबर फैलाने पर

भारत सरकार (Indian Government) फेक न्यूज (Fake News) और फेक कंटेंट (Fake Content) के खिलाफ काफी सख्त है. इसे लेकर एक कानून भी बनाया जा चुका है. इसके तहत फेक न्यूज और फर्जी अकाउंट (Fake Account) चलाने वालों के खिलाफ शिकायत की जा सकती है. अगर किसी ग्रुप पर इस नियम का उल्लंघन होता है तो इसके लिए एडमिन भी दोषी होता है और उसे जेल जाना पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
Temple Wearable : फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती
फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget