एक्सप्लोरर

भारतीय वायुसेना को मिलेगी नई शक्ति! DRDO बना रहा कम लागत वाली एडवांस्ड एयर लॉन्च क्रूज मिसाइल, जानें किस तकनीक पर करेगा काम

Subsonic Cruise Missile: भारतीय वायुसेना की ताकत जल्द ही और भी अधिक बढ़ने वाली है, क्योंकि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) एक नई एयर लॉन्च सबसोनिक क्रूज मिसाइल (ALSCM) के निर्माण में जुट गया है.

Subsonic Cruise Missile: भारतीय वायुसेना की ताकत जल्द ही और भी अधिक बढ़ने वाली है, क्योंकि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) एक नई एयर लॉन्च सबसोनिक क्रूज मिसाइल (ALSCM) के निर्माण में जुट गया है. यह मिसाइल मौजूदा सुरक्षा जरूरतों और भविष्य की रणनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है. इसकी खास बात यह है कि यह दुश्मन के एयरबेस, कमांड पोस्ट और लॉजिस्टिक केंद्रों जैसे अहम ठिकानों को 600 किलोमीटर तक की दूरी से सटीकता से निशाना बना सकेगी.

क्यों खास है यह नई मिसाइल?

DRDO इस नई मिसाइल को अपनी पहले से विकसित ITCM मिसाइल तकनीक पर आधारित कर रहा है, लेकिन यह ज़मीन से नहीं, बल्कि हवा से यानी लड़ाकू विमानों से दागी जाएगी. इसे इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यह भारतीय वायुसेना के प्रमुख फाइटर जेट्स जैसे Su-30MKI, राफेल, मिग-29, तेजस और भविष्य के AMCA से आसानी से लॉन्च की जा सके.

इस एयर लॉन्च सिस्टम का एक बड़ा फायदा यह है कि इसे लॉन्च करने के लिए अतिरिक्त बूस्टर की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि विमान पहले से ही इसे ऊंचाई और गति प्रदान करेगा. इससे लागत भी कम होगी और संचालन में लचीलापन भी बढ़ेगा.

सटीकता और स्टील्थ तकनीक का मेल

मिसाइल में स्वदेशी 'माणिक' टर्बोफैन इंजन लगाया जाएगा, जिसे खासतौर पर इस मिशन के लिए बेहतर बनाया जा रहा है. साथ ही इसमें इनर्शियल नेविगेशन और सैटेलाइट गाइडेंस सिस्टम जैसे आधुनिक नेविगेशन उपकरण शामिल होंगे, जिससे यह बेहद सटीक हमला कर सकेगी. इसका एयरोडायनामिक डिजाइन ऐसा होगा कि यह दुश्मन के रडार और वायु सुरक्षा प्रणालियों से बचते हुए बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भर सकेगी.

ब्रह्मोस-NG से तुलना

नई सबसोनिक क्रूज मिसाइल को हल्का और अधिक किफायती बनाया जा रहा है, जिससे यह ब्रह्मोस-NG जैसे सुपरसोनिक सिस्टम्स के मुकाबले ज्यादा संख्या में तैनात की जा सकेगी. ब्रह्मोस-NG की गति लगभग Mach 3.5 होती है और यह तेज और घातक हमलों के लिए उपयोगी है, जबकि यह नई मिसाइल थोड़ी धीमी लेकिन लंबी दूरी और सामरिक क्षमता के लिहाज से उपयुक्त होगी.

कब तक हो सकती है तैनाती?

सूत्रों के मुताबिक, इस मिसाइल की पहली उड़ान परीक्षण वर्ष 2025 के अंत तक हो सकता है. चूंकि यह DRDO की पहले से टेस्टिंग में मौजूद ITCM मिसाइल पर आधारित है, इसलिए इसका विकास अपेक्षाकृत तेज गति से हो सकता है. अगर सभी परीक्षण सफल रहे और इंडक्शन प्रक्रिया सुचारू रही, तो इसे 2027 तक भारतीय वायुसेना की सीमित ऑपरेशनल यूनिट्स में शामिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

ये 5 बातें ChatGPT से कभी न पूछें नहीं तो आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget