एक्सप्लोरर

4G और पब्लिक WiFi के आने से ठप पड़ा डोंगल का बाजार, धूल खा रहे स्टॉक में पड़े ओल्ड मॉडल्स

एक समय पर वाईफाई डोंगल ने लाखों लोगों को इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान की थी. आज ये डिवाइस अपने अस्तित्व को बचाए रखने में ढेरों मुश्किलों का सामना कर रहा है.

वाईफाई डोंगल की शुरुआत भारतीय एयरटेल ने 2012 में की थी. इस डिवाइस के जरिए लोग वायरलेस तरीके से अपने गैजेट्स में इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाते थे. शुरुआत में लोगों ने खूब वाईफाई डोंगल का इस्तेमाल किया लेकिन आज ये अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है. दरअसल, सस्ते 4G इंटरनेट और रिलायंस जियो के फ्री- इंटरनेट और फिर बढ़ते पब्लिक WiFi ने डोंगल का बाजार खत्म कर दिया है और आज इनकी बिक्री न के बराबर हो रही है. मुंबई में रिलायंस जियो स्टोर के एक इन-स्टोर प्रतिनिधि ने ईटी को बताया कि बाजार में अब कोई नया डोंगल नहीं आ रहा है और जो भी स्टॉक बचा है उसे ही हम बेच रहे हैं. यानि पुराने मॉडल्स ही बेचे जा रहे हैं और उनकी बिक्री भी एकदम कम है.

कोरोना के बाद तेजी से कम हुआ डोंगल का कारोबार 

रिलायंस स्टोर के कार्यकारी ने कहा कि टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा अब स्मार्टफोन पर प्रतिदिन न्यूनतम 1GB डेटा दिया जा रहा है. ऐसे में अब यूजर्स को डोंगल खरीदने की आवश्यकता नहीं दिखती. साथ ही वे अपने मोबाइल फ़ोन के जरिये अब वाईफाई हॉटस्पॉट का भी इस्तेमाल कर लेते हैं जिसके लिए पहले डोंगल लिया जाता था. इसके अलावा, नए जनरेशन का स्मार्टफोन डोंगल के लिए एक सेकेंडरी सिम कार्ड लेने की आवश्यकता को भी दूर करता है, साथ ही  एक अन्य डिवाइस को चार्ज करने की असुविधा को भी खत्म करता है.

टेलीकॉम इंडस्ट्री से जुड़े एक कार्यकारी ने कहा कि डोंगल बनाने के लिए ऑपरेटरों द्वारा कोई ऑर्डर नहीं दिया जा रहा है और अब कंपनियां भी अपने पोस्टपेड और प्रीपेड ग्राहकों पर फोकस कर रही हैं.

डोंगल के बाजर में मंदी रिलायंस जियो के मार्केट में आने से भी हुई. कंपनी ने लोगों को सस्ता मोबाइल इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जिसके बाद लोगों ने मुड़कर डोंगल की तरफ नहीं देखा. साथ ही कोरोना महामारी के दौरान मोबाइल इंटरनेट के दाम में कटौती और घरेलू ब्रॉडबैंड कनेक्शन के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से डोंगल का बाजार प्रभावित हुआ. आज पब्लिक जगहों में WiFi की सुविधा मौजूद है और हर किसी के पास एक 4G और 5G फोन है. ऐसे में डोंगल को कैरी करना लोग अब समझदारी भरा नहीं समझते और इसका कारोबार अब एक तरीके से चौपट हो गया है.

यह भी पढ़ें:

Google pay से आप ले सकते हैं 15,000 रुपयों तक का लोन, रिपेमेंट कॉस्ट एक बर्गर से भी कम 

   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget