एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप का हैरान कर देने वाला बयान, कहा- "टिकटॉक को मरने के लिए छोड़ सकते हैं...", जानें मामला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टिकटॉक को लेकर फैसला चीन पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा कि वो टिकटॉक के सौदे की डेडलाइन आगे बढ़ा भी सकते हैं और नहीं भी.

अमेरिका में टिकटॉक पर लगा प्रतिबंध जारी रहेगा या इसे किसी अमेरिकी के हाथों बेचा जाएगा, इस पर अभी तक फैसला नहीं हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताजा बयान में कहा है कि उन्हें नहीं पता कि वो टिकटॉक के सौदे की डेडलाइन को आगे बढ़ाएंगे या टिकटॉक को मरने के लिए छोड़ देंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि यह चीन पर निर्भर करता है. आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है.

अमेरिका में टिकटॉक पर है बैन

अमेरिका में कुछ महीने पहले राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए टिकटॉक पर बैन लगा दिया गया था. तब कहा गया था कि अमेरिका में अपना कामकाज जारी रखने के लिए जनवरी, 2025 को किसी अमेरिकी व्यक्ति या कंपनी के हाथों बिकना होगा या इस पर पाबंदी लग जाएगी. इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने टिकटॉक के बिकने की डेडलाइन को तीन बार बढ़ा दिया है. अब इसकी डेडलाइन 17 सितंबर रखी गई है. अगर इसके बाद भी डेडलाइन आगे बढ़ती है तो यह चौथी बार होगा, जब टिकटॉक के बिकने का सौदा होने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा. 

अब क्या बोल रहे ट्रंप?

ट्रंप ने पिछले महीने कहा था कि टिकटॉक खरीदने के लिए अमेरिकी ग्राहकों की लाइन लगी हुई है और वो डेडलाइन को आगे बढ़ा सकते हैं. अब अपने ताजा बयान में वो इस पर अस्पष्ट नजर आए. न्यू जर्सी में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "मैं डेडलाइन आगे बढ़ा सकता हूं और नहीं भी. हम टिकटॉ के बारे में बात कर रहे हैं. हम इसे मरने के लिए छोड़ सकते हैं... और मुझे नहीं पता. यह चीन पर निर्भर करता है. यह ज्यादा मायने नहीं रखता. मैं बच्चों के लिए इसे करना चाहूंगा क्योंकि उन्हें यह पसंद है." बता दें कि अपने चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वो टिकटॉक को बैन होने से बचा लेंगे.

ये भी पढ़ें-

क्यों प्रो मॉडल की जगह iPhone 17 खरीदना हो सकता है आपके लिए फायदे का सौदा, चेक करें ये दमदार फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget