एक्सप्लोरर

क्यों प्रो मॉडल की जगह iPhone 17 खरीदना हो सकता है आपके लिए फायदे का सौदा, चेक करें ये दमदार फीचर्स

iPhone 17 Series की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और 19 सितंबर से इसकी बिक्री शुरू होगी. अधिकतर यूजर्स के लिए प्रो मॉडल की तुलना में आईफोन 17 खरीदना फायदे का सौदा रह सकता है.

Apple की आईफोन 17 लाइनअप में चार मॉडल लॉन्च हुए हैं. इनमें आईफोन 17, आईफोन एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो शामिल है. हर बार की तरह प्रो मॉडल्स दमदार फीचर्स से लैस हैं. इस बार आईफोन 17 को भी शानदार अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किया है और अधिकतर यूजर्स के लिए यह एक अच्छी चॉइस हो सकती है. हम आपको कुछ ऐसे कारण बताने जा रहे हैं, जिनके चलते प्रो मॉडल की जगह आईफोन 17 खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है.

कीमत

आईफोन 17 लाइनअप का सबसे सस्ता मॉडल आईफोन 17 ही है. भारत में इसकी कीमत 82,900 रुपये से शुरू हो रही है. अगर बाकी मॉडल से इसकी तुलना की जाए तो एयर के लिए 1,19,900 रुपये, 17 प्रो के लिए 1,34,900 रुपये और आईफोन 17 प्रो मैक्स के लिए 1,49,900 रुपये चुकाने होंगे. आईफोन 17 में कम कीमत पर ऐप्पल के फीचर्स मौजूद हैं.

प्रोमोशन डिस्प्ले

आईफोन 17 में पहली बार ऐप्पल ने नॉन-प्रो मॉडल में 120Hz ProMotion डिस्प्ले दिया है. यह गेमिंग और स्क्रॉलिंग को स्मूद बनाता है और इससे विजुअल क्लैरिटी में सुधार होता है. आईफोन 17 में कम कीमत पर यह प्रो मॉडल वाला फीचर मिल रहा है.

बढ़िया कैमरा क्वालिटी

आईफोन 17 48MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ है. इसमें मिलने वाला 2x optical-quality जूम आम यूजर्स की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकता है.

एडवांस चिपसेट

ऐप्पल ने आईफोन 17 को A19 चिपसेट से लैस किया है, जो मल्टीटास्किंग, गेमिंग और ऐप्पल इंटेलीजेंस के फीचर्स को आसानी से हैंडल कर लेता है. अधिकतर यूजर्स के डेली टास्क के हिसाब से यह चिपसेट काफी एडवांस है.

बड़ी बैटरी

आईफोन 16 सीरीज की तुलना में आईफोन 17 सीरीज बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुई है. आईफोन 17 की बात करें तो इसमें 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है. इसकी बैटरी कैपेसिटी आईफोन 16 और यहां तक कि महंगे आईफोन एयर की तुलना में बड़ी है.

ये भी पढ़ें-

वीयरेबल मार्केट में चाइनीज कंपनियों का कोई मुकाबला नहीं, Apple तीसरे नंबर पर, सबसे आगे है यह कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
घर के हर कोने पर Apple का कंट्रोल? LG के साथ बन रहे नए डिवाइस
घर के हर कोने पर Apple का कंट्रोल? LG के साथ बन रहे नए डिवाइस
WhatsApp की Privacy में छिपे हैं ये 5 ऑप्शन, आज ही कर लें चेक
WhatsApp की Privacy में छिपे हैं ये 5 ऑप्शन, आज ही कर लें चेक
इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात
इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
Embed widget